3

Recent News

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत में ट्रक और गौरक्षक दल लिखी कार की भयंकर टक्कर, मां-बेटा-बहू समेत 3 की मौत..

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: हाईकोर्ट का चौंकाने वाला आदेश, शाही मस्जिद कमेटी को झटका; पथराव के बाद 15 लोग हिरासत में..

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

3

Recent News

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

Breaking News

Kannauj News : कन्नौज में भेड़िए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने की सियार के होेने की पुष्टि

रिपोर्ट : घनश्याम द्विवेदी

कन्नौज । जहाॅं एक ओर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भेड़िये की दहशत है तो वहीं अब कन्नौज जिले में भी इस दस्तक का असर दिखाई दे रहा है, लगातार जंगली जानवरों के हो रहे हमले से ग्रामीणों में दहशत है, जिससे वन विभाग की टीम इस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गयी है कि आखिर पालतू जानवरों के साथ-साथ इंसानों पर हमला करने वाला कौन जानवर है। फिलहाल वन विभाग के अधिकारी अभी तक सियार की पुष्टि ही कर पाये है। उनका मानना है कि कन्नौज में कोई ऐसा जंगल नही है कि भेड़िए आ सके हालांकि जो घटनाएं हो रही है उसको लेकर जब वन विभाग की टीम के साथ पुलिस टीम ने जांच की तो सियार बताया गया है।

आपको बताते चलें कि कन्नौज जिले के थाना विशुनगढ़ क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से जंगली जानवर का हमला हो रहा है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस बात की ग्रामीणों ने जब अधिकारियों से शिकायत की तो मौके पर जंगली जानवर को पकड़ने के लिए रेस्क्यू किया गया। इस आपरेशन में वन विभाग की टीम के साथ पुलिस फोर्स ने विशुनगढ़ क्षेत्र में झाड़ियों के बीच खोजबीन की लेकिन जब टीम के हांथ कोई भी जानवर नही लगा। हालांकि वन विभाग के अधिकारी यह मानते है कि हमला करने वाला जानवर कोई और नही बल्कि सियार ही है क्यों कि लगातार जंगली जानवर के हमले के दौरान सियार का इस क्षेत्र से एक वीडियो भी वायरल हुआ है।

सियार की वन विभाग ने की पुष्टि

अभी विशुनगढ़ क्षेत्र में जंगली जानवर के हमले का मामला ठंडा भी नही हो पाया था कि विशुनगढ़ के पास ही नादेमऊ चैकी क्षेत्र के ग्राम कांकरकुई पर किसी जानवर के हमले से महिला घायल हो गई। लगातार क्षेत्र में हो रहे जंगली जानवर के हमने से लोग दहशत में है। जिले में लोगों की चर्चा है कि कहीं भेड़िए ने तो दस्तक नही दे दी है, हालांकि वन विभाग भेड़िये के हमले को नही मान रहा है। पूरे मामले को लेकर प्रभागीय वन अधिकारी डाॅ0 हेमन्त कुमार सेठ ने बताया कि विशुनगढ़ क्षेत्र में जो भी बकरे और बकरी को घायल करने या मारने की सूचनाएं आ रही है उस पर हमारी टीम लगातार सुबह शाम गश्त कर रही है हमारे अफसर भी जा रहे है। एक बार हम भी जा चुके है हमारे रेंजर भी जा रहे है, आज फिर जा रहा हॅूं तो जो भी वहां प्रमाण मिले है वह जयकाल के द्वारा किए गये हमले है। सियार वहां पर आसपास हमले कर रहे है। उसके लिए स्थानीय लोगों से गोष्ठी करके उनको जनजागरूकता भी किया जा रहा है जिससे कि वह एलर्ट हो जाये। सियार ऐसा जानवर है जिससे कि जरा सी सतर्कता के आधार पर बचा जा सकता है और जैसे ही उसको जंगल में पर्याप्त भोजन उपलब्ध हो जायेगा अपने आप चला जाता है, भाग जाता है।

जिले में नही है भेड़ियां, ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक

कांकरकुई में जो अभी हमारे स्टाफ की रिपोर्ट है तो वहां पर कोई जंगली जानवर नही है कुछ लोग बता रहे है, कुत्ता या बंदर ने हमला किया है तो अब उसमें डाक्टरी जांच के आधार पर हम लोग पुष्टि कर पाऐंगे और फिलहाल कोई वहां पर भेड़िया या सियार यह भी नही है और भेड़िया जो बात हो रही है तो यहां कन्नौज में इतना घना कोई जंगल नही है जिससे भेड़िए पाये जाये। भेड़िए पाये भी नही जाते। आपके माध्यम से मै स्थानीय लोगों से अपील करना चाहता हॅूं कि इस प्रकार की अफवाहा में, भय में मत आएं जैसे ही उन्हें कोई समस्या या सूचना मिलती है तो वह मारे विभाग व स्टाफ से सम्पर्क करें। हम अपनी टीम तत्काल भेजेंगे और सही जांच करके सही सूचना देंगे। वन विभाग की तरफ से निरंतर सुबह और शाम गश्त की जा रही है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है और इन्वेस्टिगेशन सुबह और शाम लगातार होती है। पदचिन्हों के आधार पर स्थानीय पूछताछ के आधार पर सभी तरीकों से फालो किया जा रहा है।