3

Recent News

UP News: IPS आशुतोष मिश्रा की मां की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा! लूट के दौरान हत्या वाला एंगल नहीं..

UP News: यूपी में तैनात IPS आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले…

UP Crime News: पत्नी को बांधा, फिर प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर हत्या; लाश लेकर ससुराल पहुंचा, वजह हैरान कर देगी..

UP Crime News: रामपुर में जमीन के विवाद को लेकर एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

UP Big News: मेरठ की मस्जिद से जैश का आतंकी गिरफ्तार! मसूद अजहर को मानता है गुरु, मदरसे से ली मौलवी की डिग्री..

UP Big News: उत्तर प्रदेश ATS ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार…

Pilibhit News: पीलीभीत में कांग्रेस का ‘कमबैक प्लान'! बूथ स्तर तक संगठन खड़ा करने की कवायद शुरू..

Pilibhit में कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। संगठन सृजन अभियान…

UP Election 2027 से पहले BJP की नई राष्ट्रीय टीम में UP का दबदबा; OBC चेहरों की भरमार, क्या है भाजपा का प्लान?

UP Election 2027: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया…

3

Recent News

UP News: यूपी में तैनात IPS आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले…

UP Crime News: रामपुर में जमीन के विवाद को लेकर एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

UP Big News: उत्तर प्रदेश ATS ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार…

Pilibhit में कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। संगठन सृजन अभियान…

UP Election 2027: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया…

Breaking News

Kannauj News : जंगली जानवरों की दहशत और हमले से सहमें ग्रामीण जाग कर काट रहे रातें 

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

कन्नौज जिले के कई गांव के ग्रामीण इस समय जानलेवा हमला करने वाले जानवरों के आतंक से डरे सहमें नजर आ रहे हैं, इतना ही नहीं अपनी रातों को भी जागकर काट रहे हैं। खास बात यह है कि,  जिले के वन विभाग के अधिकारी और पुलिस जहां अभी भी जिले में कहीं भी भेड़िया द्वारा हमले की किसी भी वारदात से इंकार कर रहे हैं, वहीं विभिन्न गांव में ग्रामीणों और पालतू जानवरों पर हुये विगत दिनों में हमले को लेकर साक्ष्य के आधार पर सियार, बंदर और कुत्तों द्वारा हमले की बात कह रहे हैं।
बताते चलें कि, बिगत कुछ समय से जिले में जानवरों द्वारा ग्रामीणों और पालतू जानवरों पर हमले के मामले सामने आने के बाद जहां ग्रामीण दहशत में हैं, वहीं वन विभाग की टीम भी जुटी हुई है।
बीते 8 दिनों पूर्व जिले के विशुनगढ़ से शुरू हुआ उपरोक्त हमलों का सिलसिला अब ठठिया क्षेत्र तक पहुंच गया है। विशुनगढ़ में दो पालतू बकरों को हमले में मार दिये जाने, और एक युवक को घायल कर दिये जाने के बाद जहां ग्रामीण भेड़िया का हमला बताते हुये उसको देखने की बात भी कह रहे हैं, वहीं जांच के दौरान वन विभाग और पुलिस टीम किसी अन्य जानवर द्वारा हमले की बात कह रही है। अभी यह सिलसिला थमा नहीं था, कि विगत दिन जिले के ठठिया क्षेत्र में भी भेड़िया के आतंक का शोर मच उठा।
बता दें कि, ठठिया क्षेत्र के ताहरपुर, मदनापुर, चिघरवापुर गांव में इस बार हमलावर जानवर का खौफ और दहशत के अलावा हमले की घटनायें सामने आई हैं।
मदनापुर में छुन्ना शर्मा, डील सिंह यादव, पप्पू दोहरे के भतीजे के अलावा ताहरपुर में छेदी लाल बाथम, सिपाही लाल और राम सिंह गौतम की बकरियों के अलावा उमरन गांव में कृष्ण कुमार की बछिया, सुल्तनापुर गांव में सिंटू पुत्र प्रकाश, रवि पुत्र मूलचंद्र दोहरे, ग्रामीण कुंअर सिंह और प्रताप सिंह की बकरी, चिघरवापुर गांव में बृजेश कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार, और श्री देवी पुत्री रणदीप सिंह हमलावर जानवर की चपेट में आ चुके हैं।
बताते चलें कि उपरोक्त घटनाओं की जानकारी के बाद हरकत में आई वन विभाग की टीम के अलावा पुलिस टीम भी गांव का दौर करने पहुंची है। विभाग के प्रभागीय वनाधिकारी डा. हेमंत कुमार का उपरोक्त संधर्व में कहना है कि, जांच के बद सामने आया है कि हमलावर जानवर सियार, बंदर या फिर कुत्ता हो सकता है, लेकिन भेड़िया के कोई पद चिन्ह नहीं हैं। फिलहाल उपरोक्त घटनाओं की जांच जाती है। ग्रामीण सतर्क रहें। किसी भी प्रकार की जानकारी पर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को सूचित करें। जल्द ही हमलावर जानवर को पकड़ लिया जायेगा। कुछ भी हो पर फिलहाल जिले में हमलावर जानवर की दहशत ग्रामीणों के चहरों पर साफ नजर आ रही है।