3

Recent News

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत में ट्रक और गौरक्षक दल लिखी कार की भयंकर टक्कर, मां-बेटा-बहू समेत 3 की मौत..

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: हाईकोर्ट का चौंकाने वाला आदेश, शाही मस्जिद कमेटी को झटका; पथराव के बाद 15 लोग हिरासत में..

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

3

Recent News

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

Breaking News

Kannauj News : नवाब सिंह रेपकांड मामले मे पुलिस ने कोर्ट मे दाखिल की चार्जसीट

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

कन्नौज में नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख नबाब सिंह यादव और सह आरोपी पीड़िता की बुआ को जल्द सजा दिलाने के लिये कन्नौज पुलिस ऑपरेशन कंविक्शन के तहत अपनी तैयारी पूरी कर चुकी है।  शनिवार को सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 450 पेज की चार्जशीट तैयार कर केस डायरी पाक्सो एक्ट कोर्ट में दाखिल कर दी।  एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देशन में उपरोक्त मामले में जांच पड़ताल की प्रक्रिया बीती 12 अगस्त से जारी थी।  एसपी के मुताबिक आरोपियों को जल्द से जल्द न्यायालय से अपराध की सजा दिलाई जायेगी।

#फ़ाइल फोटो हिरासत मे बुआ

बताते चलें कि, बीती 11/12 अगस्त की रात एक नाबालिक किशोरी के साथ एक कॉलेज में छेड़छांड और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया था। मौके पर सूचना के दौरान पहुंची पुलिस ने यहां कॉलेज के संचालक और पूर्व ब्लॉक प्रमुख/सपा नेता नबाब सिंह यादव को गिरफ्तार किया था। अगले ही दिन न्यायालय में पेशी के दौरान नवाब सिंह को पुलिस ने जेल भेज दिया था। जो अभी फिलहाल जेल में हैं। घटनाक्रम में मौके पर पुलिस को पीड़ित किशोरी की बुआ भी मौजूद मिली थीं। पहले तो बुआ कुछ दिन पुलिस के सामने रहीं, लेकिन उसके बाद लापता हो गईं थीं। पीड़िता की बुआ पर भी मामले में कई आरोप लगने के बाद पुलिस ने इनको भी घटनाक्रम का सह आरोपी बनाया था।

#फाइल फोटो नवाब सिंह यादव हिरासत मे

आरोपी बुआ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किये जाने के बाद पुलिस ने बुआ की तलाश शुरू कर दी थी। आखिर कुछ दिनों बाद पुलिस ने बीती 21 अगस्त को बुआ को भी गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। न्यायालय में दाखिल की गई जमानत याचिका को भी कोर्ट ने विगत दिन खारिज कर दिया था। घटनाक्रम में आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख के भाई नीलू यादव पर भी आरोप लगे थे, पुलिस ने नीलू को भी सह आरोपी बनाया था। इससे पहले कि पुलिस नीलू तक पहुंचती, न्यायालय में बीती 3 सितंबर को नीलू ने सरेंडर कर दिया था। अधिवक्ता द्वारा नीलू की जमानत याचिका दाखिल किये जाने और की गई पैरवी के बाद जमानती धारायें होने के कारण बीती 20 सितंबर को न्यायालय से नीलू को न्यायालय से जमानत मिल गई थी। हांलाकि एक अन्य मामले में दोषी होने के कारण नीलू जेल से बाहर नहीं आ सके। इनके मामले में भी पुलिस अभी पुलिस इनकी न्यायालय से रिमांड की कोशिश में है। उपरोक्त घटनाक्रम में जहां अभी पूर्व ब्लॉक प्रमुख नबाब सिंह और पीड़िता की बुआ को अभी जमानत नहीं मिल सकी है, वहीं कन्नौज पुलिस जल्द से जल्द उपरोक्त दोनों को न्यायालय से सजा दिलाने के लिये प्रयासरत थी।

#मामले की जानकारी देते पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद

एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देशन में चल रही उपरोक्त मामले की जांच पड़ताल फिलहाल पूरी हो चुकी है, और इसके तहत ही शनिवार को पाक्सो एक्ट कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने 450 पेज की चार्जशीट लगा केस डायरी दाखिल कर दी है। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि, ऑपरेशन कंविक्शन के तहत मामले की पैरवी करते हुये कन्नौज पुलिस जल्द से जल्द घटनाक्रम के आरोपियों को सजा दिलायेगी। पुलिस की पैरवी के चलते आने वाले समय में उपरोक्त घटनाक्रम के आरोपियों की मुश्किलें कम होने के बजाय और अधिक बढ़ती हुई नजर आ रही हैं।