3

Recent News

UP News: IPS आशुतोष मिश्रा की मां की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा! लूट के दौरान हत्या वाला एंगल नहीं..

UP News: यूपी में तैनात IPS आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले…

UP Crime News: पत्नी को बांधा, फिर प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर हत्या; लाश लेकर ससुराल पहुंचा, वजह हैरान कर देगी..

UP Crime News: रामपुर में जमीन के विवाद को लेकर एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

UP Big News: मेरठ की मस्जिद से जैश का आतंकी गिरफ्तार! मसूद अजहर को मानता है गुरु, मदरसे से ली मौलवी की डिग्री..

UP Big News: उत्तर प्रदेश ATS ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार…

Pilibhit News: पीलीभीत में कांग्रेस का ‘कमबैक प्लान'! बूथ स्तर तक संगठन खड़ा करने की कवायद शुरू..

Pilibhit में कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। संगठन सृजन अभियान…

UP Election 2027 से पहले BJP की नई राष्ट्रीय टीम में UP का दबदबा; OBC चेहरों की भरमार, क्या है भाजपा का प्लान?

UP Election 2027: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया…

3

Recent News

UP News: यूपी में तैनात IPS आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले…

UP Crime News: रामपुर में जमीन के विवाद को लेकर एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

UP Big News: उत्तर प्रदेश ATS ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार…

Pilibhit में कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। संगठन सृजन अभियान…

UP Election 2027: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया…

Breaking News

Kannauj News : पुलिस की गोपनीय सूचनायें भंग करने के आरोप में तिर्वा कस्बा चौकी प्रभारी सहित तीन निलंबित

रिपोर्ट :  संदीप शर्मा

देर रात जिले के पुलिस कप्तान अमित कुमार आनंद ने तिर्वा कोतवाली की चौकी तिर्वा के प्रभारी सहित दो अन्य सिपाहियों को निलंबित कर दिया। पुलिस अधीक्षक की इस कार्यवाही से विभाग मे हड़कंप मचा हुआ है । तो वही इस मामले मे सख्ती दिखाते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद का कहना कि किसी भी प्रकार की लापरवाही विभाग मे बर्दाश्त नहीं की जाएगी जो भी पुलिस कर्मी लापरवाही के चलते पाया गया या किसी प्रकार की भी शिकायत मिली तो उसपर विभागीय कार्यवाही की जाएगी ।

आपको बताते चलें कि तिर्वा कस्बा प्रभारी सहित दो अन्य सिपाहियों पर आरोप है कि उनके द्वारा पुलिस विभाग की गोपनीय सूचनायें भंग की जा रही थीं। इससे अलावा तीनों पर यह भी आरोप है कि मुकदमों और शिकायतों के निस्तारण में फरियादियों और आरोपियों से वसूली भी की जाती थी। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के संज्ञान में मामला आने के बाद उनके द्वारा इस मामले की जांच सी.ओ सदर कमलेश कुमार को सौंपी गई है। जांच के बाद तथ्य सही पाए जाने पर कस्बा प्रभारी मनुज चौधरी के अलावा कांस्टेबल अमर सिंह और दुष्यंत शर्मा को फिलहाल एसपी ने बीते मंगलवार की रात निलंबित कर दिया है।

पुलिस विभाग के सूत्रों की माने तो पता चला कि कस्बा प्रभारी सहित उपरोक्त दोनों सिपाही बीते समय में मुकदमों और शिकायतों के निस्तारण में फरियादियों और आरोपियों से धनउगाही कर रहे थे। इसकी शिकायतें भी लगातार कन्नौज पुलिस मुख्यालय तक पहुंच रही थीं। उपरोक्त तीनों पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लग चुके हैं। फिलहाल एसपी के आदेश पर आरोपों की जांच जारी है। और अभी तक तिर्वा कस्बा प्रभारी के रूप में किसी की भी नई नियुक्ति नहीं की गई है। तो वही पूरे मामले मे पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद का कहना कि किसी भी प्रकार की लापरवाही विभाग मे बर्दाश्त नहीं की जाएगी जो भी पुलिस कर्मी लापरवाही के चलते पाया गया या किसी प्रकार की भी शिकायत मिली तो उसपर विभागीय कार्यवाही की जाएगी ।