3

Recent News

Pilibhit News: चिता की लकड़ियां चोरी, अंतिम संस्कार रुक गया - मरते इंसान का भी सम्मान नहीं? लोगों ने घेरा थाना..
Viral Video: फैंस को गलियाने वाली हरियाणवी डांसर का एक और वीडियो, बोली - "बस करो, अब आत्महत्या कर लूँ क्या?"

Viral Video: हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उनका एक…

IND vs ENG 2026 Team: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान, बताया जा रहा इसे दुनिया की सबसे घातक टीम..

IND vs ENG 2026 Team: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज को लेकर भारतीय क्रिकेट…

Pilibhit News: महिलाओं का टूटा सब्र, पतियों की शराब से परेशान होकर ठेका ही तोड़ डाला.. सड़क पर फेंकी लाखों की शराब!

Pilibhit News: पीलीभीत से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। थाना जहानाबाद…

Pilibhit News: 9 साल की हिंदू बच्ची से दुष्कर्म मामले में भाजपा मंत्री का एक्शन, कहा - "अवैध मजार पर भी चलेगा बुलडोजर"
3

Recent News

Viral Video: हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उनका एक…

IND vs ENG 2026 Team: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज को लेकर भारतीय क्रिकेट…

Pilibhit News: पीलीभीत से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। थाना जहानाबाद…

Breaking News

मुलायम सिंह यादव की द्वितीय पुण्यतिथि पर युवा सेमिनार

कानपुर: गुरुवार समाजवाद के महान योद्धा किसानों के मसीहा युवाओं के प्रेरणा स्रोत धरतीपुत्र श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की द्वितीय पुण्यतिथि पर सपा कार्यालय में नगर सपा कार्य समिति पीड़ीए युवा टीम गोविंद नगर सीसामऊ आर्य नगर किदवई नगर कैंट विधानसभा अध्यक्षों वार्ड अध्यक्षो जोनल सेक्टर प्रभारियों फ्रंटल संगठनो का युवा सेमिनार सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में आरंभ हुआ जिसका संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू ने किया।सर्वप्रथम नेताजी की फोटो पर माल्या अर्पण कर भावभीनी श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न देने में आखिरी देरी क्यों:हाजी फजल महमूद

सेमिनार को संबोधित करते हुए सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव ने 16 वर्ष की आयु मे डॉक्टर लोहिया के आवाहन पर किसानों पर सिंचाई दर लागू होने के विरोध में जेल गए तथा सदैव डॉक्टर लोहिया के सिद्धांतों पर चलकर पूरे देश में युवा संघर्ष टीम गठित करके किसानों युवाओं के हकों के लिए संघर्ष किया।महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि चौधरी चरण सिंह जी ने अपना राजनीतिक दायित्व सन 1983 में इटावा की जनसभा में श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव के लिए घोषणा की थी चौधरी चरण सिंह नेता श्रद्धेय मुलायम सिंह को बहुत स्नेह करते थे और शोषित पीड़ित पिछड़ों दलितों अल्पसंख्यकों के हकों के लिए अहिंसा वादी संघर्ष की प्रेरणा देते रहे।

मुलायम सिंह यादव की आर्थिक नीतियों पर चलकर मिलेगी बेरोजगारी की समस्या से मुक्ति

समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण पार्टी कार्यालय नवीन मार्केट में सपा ग्रामीण अध्यक्ष मुनींद्र शुक्ल के नेतृत्व में स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पूर्ण तिथि के अवसर पर चित्र पर माला अर्पण कर सच्ची श्रद्धा सुमन अर्पित की गई साथ ही साथ लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती की पूर्ण संख्या पर चित्र पर पुष्प भेंट कर मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का संचालन सपा ग्रामीण महासचिव जितेंद्र कटिहार ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मुनींद्र शुक्ला ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश धरतीपुत्र मुलायम सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा जयप्रकाश ने 1975 में बिहार की धरती में छात्रों का आंदोलन चलाकर केंद्र की सत्ता को पलटने का काम किया स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने अपने छात्र जीवन से संघर्ष करते हुए प्रदेश ही नहीं पूरे देश में नाम को पैदा किया नेताजी के स्वर्गवास होने के बाद अखबारों की सुर्खियां बनी जिसका नाम मुलायम है उसका जलवा कायम है।  पुण्यतिथि के अवसर पर सपा ग्रामीण अध्यक्ष मुनींद्र शुक्ला,महासचिव जितेंद्र कटिहार, पूर्व सांसद राजा रामपाल सोमवती संखवार, पूर्व विधायक सतीश निगम उपाध्यक्ष मदन सिंह भदोरिया,योगेंद्र कुशवाहा,योगेश वर्मा, कार्यालय प्रभारी वरिष्ठ नेता हरि कुशवाहा, अर्चना रावल, मोहम्मद असलम, कर्मवीर यादव, सुरेश गुप्ता, सुजीत सिंह, राजीव अवस्थी, आदि लोग रहे।

सपा कानपुर ग्रामीण कार्यालय में दी गई नेताजी को श्रद्धांजलि