3

Recent News

UP News: IPS आशुतोष मिश्रा की मां की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा! लूट के दौरान हत्या वाला एंगल नहीं..

UP News: यूपी में तैनात IPS आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले…

UP Crime News: पत्नी को बांधा, फिर प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर हत्या; लाश लेकर ससुराल पहुंचा, वजह हैरान कर देगी..

UP Crime News: रामपुर में जमीन के विवाद को लेकर एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

UP Big News: मेरठ की मस्जिद से जैश का आतंकी गिरफ्तार! मसूद अजहर को मानता है गुरु, मदरसे से ली मौलवी की डिग्री..

UP Big News: उत्तर प्रदेश ATS ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार…

Pilibhit News: पीलीभीत में कांग्रेस का ‘कमबैक प्लान'! बूथ स्तर तक संगठन खड़ा करने की कवायद शुरू..

Pilibhit में कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। संगठन सृजन अभियान…

UP Election 2027 से पहले BJP की नई राष्ट्रीय टीम में UP का दबदबा; OBC चेहरों की भरमार, क्या है भाजपा का प्लान?

UP Election 2027: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया…

3

Recent News

UP News: यूपी में तैनात IPS आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले…

UP Crime News: रामपुर में जमीन के विवाद को लेकर एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

UP Big News: उत्तर प्रदेश ATS ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार…

Pilibhit में कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। संगठन सृजन अभियान…

UP Election 2027: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया…

Breaking News

जे.के.कैंसर हॉस्पिटल के लिए विधायक सुरेंद्र मैथानी ने मुख्यमंत्री से मांगे 50 करोड रुपए

गोविंद नगर विधान सभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने, मुख्यमंत्री योगी से भेंट करके मांग पत्र सौंपा। विधायक  ने मुख्यमंत्री से कहा कि कानपुर नगर स्थित जे.के. कैंसर हॉस्पिटल में इलाज के लिए उपकरणों के अभाव में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के मरीजों को हो रही समस्याओं के समाधान के लिए,आवश्यक आधुनिक उपकरणों की खरीदारी के लिए कम से कम 50 करोड रुपए अति आवश्यक है जिसे देने का कष्ट करें। उक्त अस्पताल मैं पर्याप्त संख्या में एक्सपर्ट डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ की मौजूदगी के बाद भी उनकी सेवाओं का लाभ मरीजों की बढ़ती संख्या के आधार पर पर्याप्त मिल पाने में कठिनाई आ रही है जबकि काफी समर्पित मेडिकल स्टाफ की टीम है।जो एक महीने में साढे 07 हजार से भी ज्यादा कैंसर के मरीजों की ओपीडी करते है और आसपास के 45 जिलों से भी ज्यादा तथा कानपुर बुंदेलखंड से लेकर,आधा उत्तर प्रदेश तथा आधा अवध क्षेत्र तथा  पश्चिम उत्तर प्रदेश से भी कैंसर के मरीज यहां आकर अपना इलाज कराते हैं और डॉक्टर सहित मेडिकल स्टाफ तथा इंफ्रास्ट्रक्चर भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है लेकिन उपकरणों का अभाव हो रहा है। और कैंसर के बढ़ते मरीजों का विश्वास, उक्त संस्थान पर, आपके द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को उत्तर प्रदेश में दुरुस्त किए जाने के बाद, संख्या के आधार पर भी काफी बढ़ गया है। बहुत ही सस्ते में, लगभग ना के बराबर खर्चे में कैंसर के मरीज की जान उक्त संस्थान के द्वारा बचा दी जाती है जैसे ₹31 मात्र में, सिकाई होती है और तमाम लाखों रुपए प्राइवेट अस्पतालों में खर्च होते हैं पर यहां पर,गरीब से गरीब आदमी भी, कैंसर जैसी बीमारी से इलाज करा कर अपने को जिंदा रख पाता है।यह आपके नेतृत्व का ही परिणाम है।
विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने  मुख्यमंत्री  को बताया कि जे.के. कैंसर हॉस्पिटल, कानपुर और कानपुर के आसपास के 45 जिलों से भी ज्यादा, कैंसर की पीड़ित गरीब मरीज के लिए,एक महत्वपूर्ण चिकित्सा का केंद्र है। यहाँ कैंसर से पीड़ित रोगियों के लिए 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध हैं। 

उपकरणों के अभाव में नहीं हो पाता इलाज

अस्पताल में कई आवश्यक उपकरणों की कमी के कारण मरीजों को इलाज में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति,मरीजों की बढ़ती भारी संख्या के आधार पर,उनके परिजनों के लिए चिंता का विषय बन गई है। जबकि कैंसर जैसी गम्भीर जानलेवा बीमारी, भीषण रूप से अपने पैर फैला रही है। और इसके गरीब मरीजों की संख्या, दिन प्रतिदिन भारी तादाद में बढ़ती जा रही है।
विधायक जी ने योगी जी से कहा कि इस अस्पताल को और अधिक विकसित करने की आवश्यकता है, जिसमें आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को भी शामिल किया जाए। यह कदम गरीब और जरूरतमंद लोगों को इस गंभीर बीमारी से निपटने में सहायता करेगा। मुख्यमंत्री से विधायक सुरेंद्र मैथानी ने लगभग 50 करोड रुपए से खरीदी जाने वाले निम्नलिखित उपकरणों को शीघ्र उपलब्ध कराया जाने की मांग की ।

  1. ’’हाई-एंड लीनियर एक्सेलेरेटर’’ यह उपकरण उचित फोटोन और इलेक्ट्रॉन ऊर्जा के साथ, उपचार योजना प्रणाली, रिकॉर्ड और वेरिफिकेशन प्रणाली तथा स्थानीय सहायक उपकरणों के साथ मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली रेडियोथेरेपी सेवाएं प्रदान करेगा, जिससे उनके उपचार की प्रक्रिया में सुधार होगा।
  2. ’’कस्टम ड्यूटी और क्लीयरेंस चार्जेस’’ इन उपकरणों को आयात करने में लगने वाले लगभग 30ः कस्टम ड्यूटी और क्लीयरेंस चार्जेस का ध्यान रखा जाए, ताकि उपकरण समय पर उपलब्ध हो सकें।
  3. ’’डोसीमेट्री उपकरण’’ जैसे कि बीम स्कैनर, बीम एनालाइजर, और अन्य आवश्यक उपकरण, जिनकी मदद से उपचार की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सकेगी और मरीजों की सुरक्षा में वृद्धि होगी।
  4. ’’इममोबिलाइजेशन डिवाइस’’ इस उपकरण की उपलब्धता से मरीजों को रेडियोथेरेपी के दौरान स्थिर रखा जा सकेगा, जिससे उपचार अधिक प्रभावी और सटीक होगा।
    विधायक जी ने मा.मुख्यमंत्री जी से आग्रह किया कि मात्र 50 करोड रुपए से खरीदे जाने वाले इन उपकरणों की उपलब्धता की दिशा में,शीघ्र कार्रवाई करने की कृपा करें, ताकि कानपुर स्थित जे.के. कैंसर हॉस्पिटल में मरीजों को समुचित और त्वरित उपचार मिल सके। जिससे कैंसर मरीजों की जान को बचाया जा सके।
    मा.मुख्यमंत्री योगी जी ने मा. विधायक जी को,कानपुर जे.के. कैंसर हॉस्पिटल में आवश्यक उपकरणों को, उपलब्ध कराने पर, सकारात्मक आश्वासन दिया।