Diljit Dosanjh Concert: पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाला कॉन्सर्ट शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह कॉन्सर्ट 22 नवंबर को शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक होगा। दिलजीत के चाहने वाले इस कार्यक्रम को लेकर बेहद उत्साहित हैं, लेकिन टिकट की ऊंची कीमतों ने कई फैंस को निराश किया है।
महंगे टिकट्स के बावजूद जबरदस्त डिमांड
इस कार्यक्रम के टिकट्स की कीमत 7,850 रुपये से शुरू होकर 1.89 लाख रुपये तक है। VVIP लाउंज की सभी 12 टिकट पहले ही बिक चुकी हैं। फैन पिट के टिकट 22,862 रुपये से शुरू हो रहे हैं, जबकि गोल्ड टिकट्स की कीमत लगभग 8,942 रुपये है।
हालांकि, महंगे टिकट्स को लेकर फैंस सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी भी जता रहे हैं। कई फैंस का कहना है कि दिलजीत जैसे सादगी भरे इंसान के शो के टिकट्स इतनी महंगी होने से कई लोग इस इवेंट का हिस्सा बनने से वंचित रह गए हैं।

ब्लैक टिकट की समस्या और ऑनलाइन फर्जीवाड़ा
टिकट की बढ़ती डिमांड के चलते फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर फर्जी पेज बनाए गए हैं, जहां ब्लैक में टिकट बेचे जा रहे हैं। स्टेडियम में सबसे सस्ता टिकट 7,850 रुपये का है, लेकिन कई लोग इसे अधिक कीमत में बेचने की कोशिश कर रहे हैं।
हिट गानों पर परफॉर्मेंस का वादा
इस कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ अपने हिट गानों जैसे नैना (फिल्म ‘क्रू’ से), बॉर्न टू शाइन, और किन्नी-किन्नी वारी पर परफॉर्म करेंगे। उनके गानों पर करीब 20,000 से ज्यादा फैंस के झूमने की उम्मीद है।
पूर्व विवाद और दिलजीत का बयान
बताते चलें कि दिल्ली में एक फैन ने महंगे टिकट को लेकर दिलजीत और उनकी टीम को लीगल नोटिस भेजा था। वहीं, कर्नाटक में उनके शराब से संबंधित गाने पर विवाद हुआ था। वहीं, अहमदाबाद में परफॉर्मेंस के दौरान दिलजीत ने कहा था, “गुजरात ड्राई स्टेट है, इसलिए मैं यहां शराब से संबंधित गाने नहीं गाऊंगा।”
दिलजीत दोसांझ का क्रेज लखनऊ में
दिलजीत दोसांझ के फैंस का क्रेज इतना जबरदस्त है कि कार्यक्रम के सभी प्रमुख टिकट्स पहले ही बिक चुके हैं। यह शो न सिर्फ फैंस के लिए यादगार होगा बल्कि दिलजीत के गानों और परफॉर्मेंस के जरिए संगीत का जादू लखनऊ पर छा जाएगा।