Free Online Tution App: बिहार के स्कूली विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई से जुड़ी एक बेहद काम की पहल शुरू हुई है। राज्य सरकार ने छात्रों के पढ़ाई से जुड़े डाउट और सवालों का तुरंत समाधान देने के लिए ‘बिहार विद्या साथी’ (Bihar Vidya Sathi App) लॉन्च किया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों में इस डिजिटल पहल की औपचारिक शुरुआत की है।
38 जिलों के करीब 3 लाख छात्रों को मिलेगा फायदा
सरकार की इस पहल से फिलहाल बिहार के 38 जिलों के लगभग 3 लाख छात्रों को सीधा फायदा मिलने की बात कही गई है। इस ऐप के जरिए विद्यार्थी पढ़ाई के दौरान कभी भी अपने सवाल पूछ सकेंगे और उन्हें शिक्षक से वन-ऑन-वन मदद मिल सकेगी।
आधी रात को भी पूछ सकेंगे पढ़ाई से जुड़े सवाल
बिहार विद्या साथी ऐप की सबसे बड़ी खासियत इसका 24×7 निःशुल्क लाइव शिक्षक सपोर्ट है। यानी अगर किसी छात्र को पढ़ाई करते समय रात में भी कोई सवाल समझ नहीं आता है, तो उसे अगले दिन तक इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए हर समय फ्री लाइव टीचर सपोर्ट उपलब्ध रहेगा।
75 हजार शिक्षक देंगे वन-ऑन-वन ट्यूटर सपोर्ट
इस डिजिटल पहल के तहत करीब 75 हजार शिक्षकों की टीम छात्रों को 1:1 यानी वन-ऑन-वन लाइव ट्यूटर सपोर्ट देगी। विद्यार्थी अपनी जरूरत और सुविधा के अनुसार शिक्षक का चुनाव कर सकेंगे और पढ़ाई से जुड़े सवालों का तुरंत समाधान पा सकेंगे।
कक्षा 9वीं से 12वीं तक इन छात्रों को मिलेगी सुविधा
फिलहाल ऐप में कक्षा 9वीं और 10वीं के सभी विषयों को शामिल किया गया है। इसके अलावा कक्षा 11वीं और 12वीं के विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों के लिए भी यह सुविधा शुरू की गई है। इससे बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अपने विषयों से जुड़े सवालों को समझने में मदद मिलेगी।
बिहार बोर्ड के साथ JEE और NEET की तैयारी भी
बिहार विद्या साथी ऐप को सिर्फ स्कूल की पढ़ाई तक सीमित नहीं रखा गया है। इसमें JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए भी मुफ्त डिजिटल स्टडी मटेरियल उपलब्ध कराया जाएगा। यानी इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को भी इस पहल से मदद मिल सकेगी।
AI टूल्स से आसान होगी पढ़ाई
ऐप में AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स भी शामिल किए गए हैं। इनकी मदद से छात्रों को कांसेप्ट आसानी से समझने, प्रैक्टिस टेस्ट देने और डिजिटल तरीके से पढ़ाई करने में मदद मिलेगी। इससे विद्यार्थियों को अपनी तैयारी को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा।
700 मॉडल स्कूलों से हुई शुरुआत
फिलहाल बिहार विद्या साथी ऐप की शुरुआत 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों से की गई है। सरकार ने इसे शुरुआती चरण में इन मॉडल स्कूलों में लागू किया है, जहां विद्यार्थियों को इसकी सुविधाएं मिलनी शुरू होंगी।
पूरे बिहार के सरकारी और संबद्ध स्कूलों तक होगा विस्तार
ऐप लॉन्च के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विद्यार्थी जहां भी और जब भी पढ़ाई करें, उनके साथ शिक्षक का सहयोग हमेशा मौजूद रहे। फिलहाल यह पहल 700 मॉडल स्कूलों में शुरू की गई है, लेकिन आने वाले समय में इसका विस्तार राज्य के अन्य सभी सरकारी और संबद्ध विद्यालयों तक किया जाएगा।
छात्रों के लिए क्यों खास है बिहार विद्या साथी ऐप?
कुल मिलाकर बिहार विद्या साथी ऐप छात्रों को एक ही प्लेटफॉर्म पर कई सुविधाएं देने की कोशिश है। इसमें 24×7 फ्री लाइव शिक्षक, 1:1 ट्यूटर सपोर्ट, डिजिटल स्टडी मटेरियल, AI टूल्स, प्रैक्टिस टेस्ट और JEE-NEET की तैयारी जैसी सुविधाएं शामिल हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि पढ़ाई के दौरान छात्रों को अपने डाउट के समाधान के लिए शिक्षक की मदद आसानी से मिल सकेगी।
I have started working as a crime reporter in 2011 for a daily local newspaper named ‘Khusro Mail’. I have also worked for many news organization such as Public Vibe app and Oneindia Hindi news portal. Now I am working as Editor In Chief for Rocket Post Bharat (rocketpostbharat.com).