3

Recent News

ओशो के सानिध्य में बचपन, कांग्रेस-भाजपा की राजनीति और कारोबार से संन्यास तक। जानिए कौन हैं स्वामी प्रेम सुगंध महाराज और क्या है उनका अतीत।

ओशो के सानिध्य में बचपन, कांग्रेस-भाजपा की राजनीति और फिर संन्यास! कौन हैं स्वामी प्रेम सुगंध महाराज, जिनकी कहानी के…

पीलीभीत में शशांक यादव ने भाजपा सरकार को घेरा। सपा ने 450 रुपये रोजाना मजदूरी, 300 दिन काम की गारंटी और शहरी मनरेगा का वादा किया।
पीलीभीत बस अड्डे के पास पुत्तन आतिशबाज की पटाखों की दुकान। 40 हजार लीटर डीजल के भंडार से दूरी और सुरक्षा इंतजामों को लेकर प्रशासन पर सवाल।

पीलीभीत में पटाखा कारोबारी पुत्तन आतिशबाज की मनमानी! प्रशासन की गाइडलाइन को ठेंगा, बस अड्डे के चंद कदमों पर सजाई…

Pilibhit News: पीलीभीत में 50 लाख की नशीली दवाओं की खेप पकड़ी! 5.57 लाख कैप्सूल बरामद, बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश!

Pilibhit News: पीलीभीत के पूरनपुर में पुलिस ने नशीली दवाओं के कथित अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।…

Pilibhit SIR: वोटर लिस्ट गड़बड़ी के 3 आरोपियों को बचाने के लिए Form-8 का खेल? कांग्रेस के कुमुद गंगवार का चौंकाने वाला दावा..
3

Recent News

ओशो के सानिध्य में बचपन, कांग्रेस-भाजपा की राजनीति और फिर संन्यास! कौन हैं स्वामी प्रेम सुगंध महाराज, जिनकी कहानी के…

पीलीभीत में पटाखा कारोबारी पुत्तन आतिशबाज की मनमानी! प्रशासन की गाइडलाइन को ठेंगा, बस अड्डे के चंद कदमों पर सजाई…

Pilibhit News: पीलीभीत के पूरनपुर में पुलिस ने नशीली दवाओं के कथित अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।…

Breaking News

Sambhal Jama Masjid: अलर्ट मोड पर पुलिस, IUML के पांच सांसदों को टोल प्लाजा से ही लौटाया

Sambhal Jama Masjid: संभल के जामा मस्जिद से जुड़े सर्वे और उसके बाद हुई हिंसा के मद्देनजर यूपी पुलिस अलर्ट पर है। इसी कड़ी में, बुधवार को इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के पांच सांसदों को संभल जाने से रोक दिया गया। ये सभी सांसद केरल और तमिलनाडु से थे और छीजारसी टोल प्लाजा पर उन्हें पुलिस ने वापस लौटा दिया।

संभल हिंसा का बैकग्राउंड

संभल के जामा मस्जिद विवाद में हिंदू पक्ष ने दावा किया कि मस्जिद एक प्राचीन हरिहर मंदिर को तोड़कर बनाई गई थी। इस विवाद के बाद इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैल गया और हिंसा भड़क उठी। कोर्ट के आदेश के तहत मस्जिद का सर्वे किया जा रहा है, लेकिन यह मुद्दा लगातार विवादों में है, जिसके चलते प्रशासन ने इलाके में सख्ती बरती है​।

indian-union-muslim-league-mps-stopped-sambhal-violence-up-police-action

सांसदों को क्यों रोका गया?

सूत्रों के अनुसार, सांसद संभल में हालात का जायजा लेने जा रहे थे। हालांकि, प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए उन्हें छिजारसी टोल प्लाजा पर ही वापस भेज दिया। पुलिस ने बताया कि इलाके में अतिरिक्त बल तैनात है और किसी को भी बिना अनुमति संवेदनशील क्षेत्रों में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है।

राहुल गांधी के दौरे की संभावना

इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संभल दौरे की संभावनाओं ने प्रशासन को और सतर्क कर दिया है। उनके दौरे की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस और सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं।

indian-union-muslim-league-mps-stopped-sambhal-violence-up-police-action

संभल के हालात पर नजर

घटना के बाद से इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं, सांसदों को रोकने की घटना पर IUML ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया है।