3

Recent News

पीलीभीत के खकरा रिवर फ्रंट पर अवैध कब्जे की शिकायत के बाद एसडीएम एक्शन में, टीम ने निर्माण रुकवाया, IGRS के जरिए CM तक पहुंचा मामला।

मुख्यमंत्री तक पहुंची शिकायत, एसडीएम का एक्शन! खकरा रिवर फ्रंट पर कथित कब्जे के खेल की खुलेंगी  परतें ग्राम समाज…

पीलीभीत में वीरांगना अवंतीबाई जयंती पर हेमराज वर्मा का बड़ा ऐलान। अखिलेश यादव के नाम पर सपा सरकार बनने पर अवकाश और प्रतिमा की बात।

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत में उधार सिगरेट को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदला। बेलचे से हमले में 70 वर्षीय दुकानदार की मौत, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

3

Recent News

मुख्यमंत्री तक पहुंची शिकायत, एसडीएम का एक्शन! खकरा रिवर फ्रंट पर कथित कब्जे के खेल की खुलेंगी  परतें ग्राम समाज…

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Breaking News

सांप और लड़की की रहस्यमयी कहानी: बदले की दास्तान या संयोग?

सांप और लड़की की रहस्यमयी कहानी: हर किसी को हैरान कर रही है

सांप और लड़की की रहस्यमयी कहानी:19 वर्षीय लड़की और रहस्यमयी काले सांप की कहानी जो उसे बार-बार डस रहा है।
सांप और लड़की की रहस्यमयी कहानी: लड़की के साथ हो रही घटना का काल्पनिक चित्र

सांप और लड़की की रहस्यमयी कहानी: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के पंचमपुरा गांव की 19 वर्षीय रोशनी और एक रहस्यमयी काले सांप की कहानी किसी चमत्कार से कम नहीं। बीते पांच वर्षों से एक ही सांप न केवल उसका पीछा कर रहा है बल्कि उसे 11 बार डस चुका है। यह घटना गांववालों के लिए अंधविश्वास और रहस्य का मेल है, जबकि डॉक्टर इसे अबूझ चुनौती मान रहे हैं।

सांप और लड़की की रहस्यमयी कहानी: घटना की शुरुआत, पहला दंश ऐसे हुई मुसीबत की शुरुआत?

सांप और लड़की की रहस्यमयी कहानी: रोशनी के पिता दलपत अहिरवार बताते हैं कि 2019 से यह सिलसिला तब शुरू हुआ, जब रोशनी खेत में चने की भाजी तोड़ रही थी। अचानक उसका पैर एक काले सांप की पूंछ पर पड़ गया, और सांप ने उसे काट लिया। इलाज के बाद रोशनी तो बच गई, लेकिन इसके बाद सांप जैसे उसकी जिंदगी के लिए मुसीबत  बन गया।

सांप का कर रहा है पीछा, घर से लेकर अस्पताल तक हर जगह पहुंचता है दुश्मन की तरह 

पिछले पांच सालों में, सांप रोशनी को हर जगह ढूंढ़ निकाला है —चाहे वह घर हो, खेत, या अस्पताल। एक बार तो इलाज के दौरान अस्पताल के बेड पर ही सांप ने उसे डस लिया। इस बार जब वह घर में कंडे निकाल रही थी, तब भी सांप ने उसे काट लिया। परिवार ने सांप से बचने के लिए हरसंभव प्रयास किया, लेकिन रोशनी सांप से अभी तक पीछा  नहीं छुड़ा पायी है ।

क्या यह तांत्रिक क्रिया है? गांववालों की मान्यताएं और डर

गांव के लोग इस घटना को लेकर कई कहानियां बना रहे हैं। कुछ इसे तांत्रिक क्रिया मानते हैं, तो कुछ इसे पूर्व जन्म का बदला। गांव के बुजुर्गों का मानना है कि सांप बदला लेने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। रोशनी के जीजा प्रदीप का कहना है कि सांप हर जगह उसका पीछा करता है, चाहे वह गांव में हो या किसी रिश्तेदारी में।

अंधविश्वास और विज्ञान,  घटना के पीछे बता रहे ये वजह

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सांप का व्यवहार असामान्य लगता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि सांप फेरोमोन (शरीर की गंध) पहचान सकता है, जो उसे बार-बार रोशनी तक पहुंचा सकता है। हालांकि, यह केवल एक परिकल्पना है। कोई ठोस वैज्ञानिक कारण अभी तक सामने नहीं आया है।

क्या कहते है रोशनी के पिता

रोशनी के पिता दलपत ने उसे बचाने के लिए पूजा-पाठ, मंदिर दर्शन, और तांत्रिक उपाय तक सब कुछ आजमाया। भगवान शिव के सामने दीपक जलाने से लेकर देवी के दर्शन और कन्या भोज तक सब कुछ किया गया। लेकिन सांप ने पीछा करना नहीं छोड़ा। अब आर्थिक तंगी के कारण परिवार झांसी के मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने में भी असमर्थ है।

हैरान डॉक्टरों का नजरिया, मेडिकल साइंस के लिए ये घटना रहस्यमय

जिला अस्पताल के डॉक्टर राजेश भट्ट बताते हैं कि यह घटना मेडिकल साइंस के लिए रहस्यमय है। सांप के बार-बार काटने के बावजूद रोशनी की जान हर बार बच जाती है। डॉक्टरों का मानना है कि इस मामले में सांप के व्यवहार और इंसानी शरीर की कोई अनदेखी विशेषता हो सकती है।

गांव में दहशत और दुविधा का माहौल 

इस रहस्यमयी घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। लोग सांप से डरने के साथ-साथ इस घटना के पीछे की सच्चाई को समझने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ इसे भगवान का प्रकोप मानते हैं, तो कुछ इसे काले जादू का असर।

क्या यह बदले की कहानी है या फिर बुजुर्गों के किस्सों की परछाई

गांव के बुजुर्ग इसे पुराने समय की कहानियों से जोड़ते हैं। उनके अनुसार, सांप अपने अपमान या नुकसान का बदला लेने के लिए पीढ़ियों तक पीछा कर सकता है। क्या यह घटना उन्हीं कहानियों का एक आधुनिक रूप है?

रोशनी की जिंदगी से जुड़ा अनसुलझा रहस्य

रोशनी और काले सांप की यह अनोखी कहानी हर किसी के लिए पहेली बनी हुई है। क्या यह विज्ञान का अनदेखा पहलू है, या फिर प्रकृति का रहस्यमय संदेश? क्या सांप का यह व्यवहार महज संयोग है, या इसमें कोई गहरी साजिश छुपी है?

अंतिम सवाल: क्या यह घटना किसी समाधान की मांग करती है?

इस घटना ने न केवल गांववालों बल्कि डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को भी चौंका दिया है। क्या रोशनी को इस सांप के आतंक से मुक्ति मिल पाएगी? या फिर यह कहानी इसी तरह एक अनसुलझा रहस्य बनकर रह जाएगी?