3

Recent News

UP News: थाने में लटकी मिली दलित युवक की लाश, मुस्लिम लड़की को भगाकर ले गया, पुलिस गिरफ्तार करके लाई और..

UP News: उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक गंभीर और सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। चंदपा थाना…

सनसनीखेज वारदात: न्यूज देखकर सनका पति, पत्नी की बेरहमी से हत्या.. बोला - "जिम जाती थी इसलिए मार डाला"

सनसनीखेज वारदात: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी…

बड़ी खबर: अरबपति कारोबारी ने मुँह में पिस्टल डालकर खुदको मारी गोली, मौत.. फॉर्च्यूनर से फार्महाउस पहुंचे, और..

बड़ी खबर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक हाईप्रोफाइल मामला सामने आया है। शहर के चर्चित कारोबारी अतुल श्रीवास्तव के…

Breaking: आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका! राज्यसभा सांसद राघव चड्डा BJP में शामिल, साथ में 7 सांसद और.. किया एलान!

Breaking: देश की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। राघव चड्ढा ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस…

गुरुकुल में सोंच से परे हैवानियत! 11 वर्षीय छात्र को पहले तड़पाया, फिर मार डाला.. डराने वाला कातिल का कबूलनामा

गुरुकुल: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गुरुकुल में पढ़ने वाले…

3

Recent News

UP News: उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक गंभीर और सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। चंदपा थाना…

सनसनीखेज वारदात: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी…

बड़ी खबर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक हाईप्रोफाइल मामला सामने आया है। शहर के चर्चित कारोबारी अतुल श्रीवास्तव के…

Breaking: देश की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। राघव चड्ढा ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस…

गुरुकुल: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गुरुकुल में पढ़ने वाले…

Breaking News

Weather Update: बरेली-पीलीभीत में बारिश से बढ़ी गलन, 38 जिलों में अलर्ट.. जानें अपने इलाके का हाल

Weather Update: उत्तर प्रदेश में दिसंबर की शुरुआत के साथ ही मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। बीते एक सप्ताह से चल रही धूप की तपिश अब कम हो गई है। कई जिलों में हल्की बारिश और पछुआ हवाओं के चलते गलन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 38 जिलों में बारिश और ठंड के तेज होने का अलर्ट जारी किया है। रविवार को मेरठ का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो चार सालों में सबसे कम है।

लखनऊ: हल्का कोहरा और सर्द हवाएं

राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। पछुआ हवाओं के चलते गलन का असर बढ़ गया। आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से लखनऊ में बारिश हो सकती है। इससे दिन के तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन रात के पारे में 2-3 डिग्री तक उछाल देखने को मिल सकता है।

तराई के इलाकों में सर्द हवाओं से बढ़ी गलन

पीलीभीत और बरेली में सोमवार सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे गलन और बढ़ गई। रविवार को पीलीभीत का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और बरेली का 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तराई के इलाकों में सुबह के वक्त सड़कों पर सन्नाटा रहा। लोग अलाव जलाकर ठंड से बचते नजर आए।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और ठंड बढ़ने के आसार

मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी भारत की ओर बढ़ रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते यूपी के कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। 11 दिसंबर से दिन और रात के तापमान में 2-3 डिग्री तक गिरावट आएगी। जहां बारिश नहीं होगी, वहां घने कोहरे का असर रहेगा।

38 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 38 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। गाजियाबाद में रविवार देर रात दो घंटे की बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट और ठंड बढ़ने के आसार हैं।

वायु गुणवत्ता पर भी असर

पछुआ हवाओं की रफ्तार धीमी होने से लखनऊ में वायु गुणवत्ता खराब हो गई है। बीबीएयू, अलीगंज और लालबाग की हवा नारंगी श्रेणी में रही, जबकि गोमतीनगर, कुकरैल और तालकटोरा की हवा पीली श्रेणी में दर्ज की गई।

दिसंबर के आखिरी हफ्तों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, चक्रवाती तूफानों के कारण यूपी का मौसम असंतुलित हो गया है। 12 दिसंबर से ठंड में और इजाफा होगा। दिसंबर के आखिरी हफ्ते में तीन दिन कड़ाके की ठंड यानी कोल्ड-डे रहने के आसार हैं।

चूंकि, उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। बारिश, कोहरा और सर्द हवाएं मिलकर ठंड का प्रभाव बढ़ा रही हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव के उपाय करने की सलाह दी गई है।