3

Recent News

पीलीभीत में वीरांगना अवंतीबाई जयंती पर हेमराज वर्मा का बड़ा ऐलान। अखिलेश यादव के नाम पर सपा सरकार बनने पर अवकाश और प्रतिमा की बात।

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत में उधार सिगरेट को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदला। बेलचे से हमले में 70 वर्षीय दुकानदार की मौत, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit में प्रेमिका का खूनी खेल! प्रेमी को ट्रक में जिंदा जलाकर मार डाला; पुलिस को लगा था हादसे के बाद लगी थी आग..

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

3

Recent News

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

Breaking News

Mahakumbh 2025: PM Modi कल पहुंचेंगे प्रयागराज, दौरे से पहले CM Yogi इस बात पर हुए नाराज

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की तैयारियों का जोर-शोर से काम चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रयागराज का दौरा कर महाकुंभ से संबंधित तैयारियों -साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 13 दिसंबर को प्रस्तावित दौरे को लेकर भी तैयारियों का निरीक्षण किया। यह 15 दिनों में सीएम योगी का तीसरा प्रयागराज दौरा था।

पीएम मोदी करेंगे महाकुंभ 2025 का शंखनाद

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को प्रयागराज पहुंचेंगे। संगम तट से महाकुंभ 2025 का औपचारिक शंखनाद करेंगे और इससे जुड़ी 7,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसके अलावा श्रृंगवेरपुर धाम में भगवान श्रीराम और निषादराज की 51 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण भी उनके दौरे का हिस्सा है।

जनसभा स्थल की पंडाल व्यवस्था से CM Yogi नाराज

इसी के चलते सीएम योगी आज तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान सीएम योगी ने संगम तट पर पीएम की जनसभा के लिए बने पंडाल का जायजा भी लिया। सीएम योगी जनसभा की पंडाल व्यवस्था को देख नाराज हो गए। क्योंकि पंडाल में 20 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है, जबकि 2 लाख लोगों की उपस्थिति का लक्ष्य रखा गया है। सीएम ने पंडाल की वेंटिलेशन व्यवस्था पर चिंता जताई और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

pryagraj-cm-yogi-mahakhumbh-taiyari-nirikshan-2025

उन्होंने मंच और पब्लिक के लिए अलग पंडाल बनाने का सुझाव दिया और कहा कि मंच के सामने 10 फीट का स्थान खुला रखा जाए। वेंटिलेशन के लिए पंडाल के पर्दे हटाने का भी निर्देश दिया।

सप्त ऋषि मूर्ति के साथ फोटो क्लिक कराई

महाकुंभ की तैयारियों के दौरान सीएम योगी ने संगम नोज पर गंगा जल का आचमन किया और अक्षय वट की परिक्रमा की। इसके अलावा, सप्त ऋषि की मूर्ति के साथ उन्होंने फोटो क्लिक कराई।

त्रिवेणी मार्ग और अखाड़ों का निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने त्रिवेणी मार्ग पर बस रहे अखाड़ों, संगम क्षेत्र और हनुमान मंदिर कॉरिडोर की तैयारियों का निरीक्षण किया। झूंसी के छतनाग घाट पर पहुंचकर सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए और काम की प्रगति पर संतोष जताया।

एसपीजी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया जा रहा है। एसपीजी और पीएमओ की टीम ने अक्षय वट, हनुमान मंदिर कॉरिडोर और जनसभा स्थल की सुरक्षा तैयारियों का निरीक्षण किया।

प्रयागराज के महाकुंभ को लेकर उत्साह

महाकुंभ 2025 को सफल बनाने के लिए यूपी सरकार और स्थानीय प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहे हैं। साधु-संतों से लेकर जनता तक सभी महाकुंभ को लेकर उत्साहित हैं। प्रधानमंत्री मोदी का दौरा इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

Report -: Ajay Kumar Saroj