3

Recent News

सनसनीखेज वारदात: न्यूज देखकर सनका पति, पत्नी की बेरहमी से हत्या.. बोला - "जिम जाती थी इसलिए मार डाला"

सनसनीखेज वारदात: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी…

बड़ी खबर: अरबपति कारोबारी ने मुँह में पिस्टल डालकर खुदको मारी गोली, मौत.. फॉर्च्यूनर से फार्महाउस पहुंचे, और..

बड़ी खबर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक हाईप्रोफाइल मामला सामने आया है। शहर के चर्चित कारोबारी अतुल श्रीवास्तव के…

Breaking: आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका! राज्यसभा सांसद राघव चड्डा BJP में शामिल, साथ में 7 सांसद और.. किया एलान!

Breaking: देश की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। राघव चड्ढा ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस…

गुरुकुल में सोंच से परे हैवानियत! 11 वर्षीय छात्र को पहले तड़पाया, फिर मार डाला.. डराने वाला कातिल का कबूलनामा

गुरुकुल: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गुरुकुल में पढ़ने वाले…

Crime News: कांग्रेस नेता के बेटे के सर-सीने में मारीं 3 गोलियां, मौत.. छोटा भाई गंभीर, बहन और माँ-बाप के सामने वारदात!

Crime News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। देर रात कांग्रेस नेता के बेटे की…

3

Recent News

सनसनीखेज वारदात: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी…

बड़ी खबर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक हाईप्रोफाइल मामला सामने आया है। शहर के चर्चित कारोबारी अतुल श्रीवास्तव के…

Breaking: देश की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। राघव चड्ढा ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस…

गुरुकुल: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गुरुकुल में पढ़ने वाले…

Crime News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। देर रात कांग्रेस नेता के बेटे की…

Breaking News

Sonu Matka Encounter: 50 हजार का इनामी बदमाश ‘सोनू मटका’ ढेर, मेरठ में ऐसे हुआ एनकाउंटर

Sonu Matka Encounter: दिल्ली पुलिस और यूपी एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार के इनामी बदमाश और हाशिम बाबा गैंग के शूटर सोनू मटका को मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया। यह कार्रवाई मेरठ के टीपीनगर इलाके में शनिवार सुबह हुई। सोनू मटका पर दिल्ली और यूपी में हत्या और लूट जैसे कई गंभीर आरोप दर्ज थे। दिवाली की रात शहादरा में कारोबारी चाचा-भतीजे की हत्या के बाद से वह फरार था।

मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात बदमाश

शनिवार सुबह यूपी एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को जानकारी मिली कि सोनू मटका मेरठ के वेदव्यासपुरी इलाके में मौजूद है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो सोनू ने भागने की कोशिश की और फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सोनू को गोली लगी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

delhi-police-encounter-sonu-matka-double-murder-case

पुलिस को मिली बड़ी सफलता

पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान सोनू मटका के पास से 30 बोर और 32 बोर की दो पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की। दिल्ली पुलिस की डीसीपी प्रतीक्षा ने बताया कि सोनू मटका लंबे समय से फरार था और उसकी गिरफ्तारी या एनकाउंटर पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है।

दिवाली की रात का दोहरा हत्याकांड

31 अक्टूबर को दिवाली की रात दिल्ली के शहादरा इलाके में सोनू मटका ने कारोबारी आकाश शर्मा और उनके भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें सोनू का साथी स्कूटी पर आकाश के घर पहुंचकर दिवाली की बधाई देते और फिर सोनू को फायरिंग करते हुए देखा गया था।

delhi-police-encounter-sonu-matka-double-murder-case

डबल मर्डर का मुख्य आरोपी

सोनू मटका पर दिवाली की रात डबल मर्डर के अलावा भी कई संगीन मामले दर्ज थे। पुलिस का दावा है कि उसने सुपारी लेकर आकाश शर्मा और उनके भतीजे की हत्या की थी। अब इस एनकाउंटर के बाद पुलिस को उम्मीद है कि गैंग की आपराधिक गतिविधियां थम जाएंगी।

पुलिस को लंबे समय से थी तलाश

डबल मर्डर के बाद दिल्ली पुलिस सोनू की तलाश में जुटी हुई थी। उसकी लोकेशन मेरठ में मिली, जहां से वह बार-बार पुलिस को चकमा देकर भाग रहा था। 29 नवंबर को भी दिल्ली पुलिस ने मेरठ में उसे पकड़ने की कोशिश की थी, लेकिन वह फरार हो गया था।

पेरोल पर बाहर आकर हुआ फरार

2014 में पहली बार हत्या के आरोप में जेल गया सोनू 2021 में पेरोल पर बाहर आया। पेरोल खत्म होने के बाद उसे वापस जेल जाना था, लेकिन वह फरार हो गया और एक बार फिर आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हो गया।

हाशिम बाबा गैंग का शार्प शूटर

सोनू मटका हाशिम बाबा और उमेश पंडित गैंग से जुड़ा हुआ था। दिल्ली और यूपी में उसके खिलाफ हत्या, लूट और डकैती के करीब 12 मामले दर्ज थे। हाल ही में उसने दिल्ली के करोल बाग इलाके में भी डकैती की वारदात को अंजाम दिया था।

परिवार और गैंग के साथी

सोनू बागपत के शेरपुर लुहारा गांव का रहने वाला था। उसके परिवार में तीन भाई और एक बहन हैं। उसका गैंग दिल्ली और यूपी में सक्रिय था, जिसमें गाजियाबाद के अजय और सुभाष, बागपत के भूपेंद्र और दिल्ली का शाहनवाज शामिल थे।