3

Recent News

PMFME योजना में ₹10 लाख का लोन या सब्सिडी? 59 मिनट में पैसा मिलेगा? जानिए वायरल दावे का पूरा सच..

PMFME: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि अगर कोई व्यक्ति कारोबार के…

Pilibhit News: 'वादे नहीं भुगतान चाहिए, हमको अपना दाम चाहिए' - किसान! मिलों की नीलामी, लेकिन किसान खाली हाथ..

Pilibhit News: पीलीभीत में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दा एक बार फिर बड़ा सवाल बनकर सामने है। नवाबगंज…

Pilibhit Shocking News: जिंदा आदमी को कागजों में कर दिया ‘मृत’, रोक दी पेंशन! DM ने लिया बड़ा एक्शन, VDO सस्पेंड..

Pilibhit Shocking News: पीलीभीत में वृद्धावस्था पेंशन के सत्यापन में ऐसी गंभीर लापरवाही सामने आई, जिसने सरकारी रिकॉर्ड और जमीनी…

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

3

Recent News

PMFME: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि अगर कोई व्यक्ति कारोबार के…

Pilibhit News: पीलीभीत में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दा एक बार फिर बड़ा सवाल बनकर सामने है। नवाबगंज…

Pilibhit Shocking News: पीलीभीत में वृद्धावस्था पेंशन के सत्यापन में ऐसी गंभीर लापरवाही सामने आई, जिसने सरकारी रिकॉर्ड और जमीनी…

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Breaking News

बड़ी खबर: यमन-सोमालिया के पास समुद्री लुटेरों ने 2 जहाज किए हाईजैक, 22 भारतीय समेत 30 क्रू सदस्य सवार..

बड़ी खबर: यमन-सोमालिया के पास समुद्री लुटेरों ने 2 जहाज किए हाईजैक, 22 भारतीय समेत 30 क्रू सदस्य सवार..

बड़ी खबर: अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में समुद्री लुटेरों ने दो कमर्शियल जहाजों को हाईजैक कर लिया है। यमन और सोमालिया के तट के पास हुई इन दो अलग-अलग घटनाओं में दोनों जहाजों पर कुल 30 क्रू सदस्य सवार थे, जिनमें 22 भारतीय नागरिक शामिल हैं। विदेश मंत्रालय (MEA) ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों हाईजैक किए गए जहाज विदेशी झंडे वाले हैं। भारत सरकार सभी 22 भारतीय नाविकों की सुरक्षा और कुशलता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है।

दो अलग-अलग घटनाओं में हाईजैक हुए कमर्शियल जहाज

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को प्रेस ब्रीफिंग के दौरान दोनों घटनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यमन और सोमालिया के तट के पास दो अलग-अलग घटनाओं में समुद्री लुटेरों ने दो कमर्शियल जहाजों को अपने कब्जे में लिया।

दोनों जहाज विदेशी झंडे वाले हैं और उन पर कुल 30 क्रू सदस्य मौजूद थे।

पहले जहाज MT Sibu 1 पर 16 भारतीय

विदेश मंत्रालय के मुताबिक पहले हाईजैक किए गए जहाज का नाम MT Sibu 1 है। इस जहाज पर कुल 16 भारतीय नागरिक सवार हैं।

दूसरे जहाज M/V Lutuf पर 6 भारतीय नागरिक मौजूद हैं। इस तरह दोनों जहाजों पर कुल 22 भारतीय नाविक सवार थे।

सभी 22 भारतीय नाविक सुरक्षित

MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि अब तक मिली जानकारी के अनुसार दोनों जहाजों पर मौजूद सभी 22 भारतीय सुरक्षित हैं।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है। सरकार पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

समुद्री लुटेरों की वारदात के बाद बढ़ी चिंता

यमन और सोमालिया के तट के पास हुई इन घटनाओं ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। दोनों घटनाओं में कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाया गया है।

फिलहाल भारत की प्राथमिकता दोनों जहाजों पर सवार भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

पाकिस्तान को भारत ने दिया करारा जवाब

प्रेस ब्रीफिंग के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग परिसर से जुड़े मामले पर भी भारत का रुख स्पष्ट किया।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के परिसर में कुछ ढांचों को जबरन हटा दिया गया था। भारत ने पहले ही ऐसा नहीं करने का अनुरोध किया था, लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान की ओर से यह कार्रवाई की गई।

दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर अस्थायी संरचनाएं हटाईं

जायसवाल के मुताबिक, पाकिस्तान की कार्रवाई के बाद भारत ने भी कड़ा जवाब दिया। इसके तहत दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर सड़क की लेन में बनी कुछ अस्थायी संरचनाओं को हटा दिया गया।

भारत ने इसे पाकिस्तान की कार्रवाई के जवाब में उठाया गया कदम बताया है।

भारत-पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक तनाव का मामला

गौरतलब है कि भारत के बार-बार मना करने के बावजूद पाकिस्तान ने वहां स्थित भारतीय उच्चायोग की कुछ संरचनाओं को हटा दिया था। इसके जवाब में भारत ने भी दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर बने अतिक्रमण या अस्थायी निर्माण पर कार्रवाई की।

विदेश मंत्रालय ने इस मामले में भारत का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि पाकिस्तान की कार्रवाई के बाद भारत ने भी कूटनीतिक दायरे में रहते हुए जवाब दिया है।