3

Recent News

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत में ट्रक और गौरक्षक दल लिखी कार की भयंकर टक्कर, मां-बेटा-बहू समेत 3 की मौत..

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: हाईकोर्ट का चौंकाने वाला आदेश, शाही मस्जिद कमेटी को झटका; पथराव के बाद 15 लोग हिरासत में..

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

3

Recent News

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

Breaking News

तंत्र-मंत्र के नाम पर हिंदू बना मुस्लिम बाबा ने ठगे 13 लाख, बच्ची की मौत

हिंदू भेष में तंत्र-मंत्र का काला खेल: मुस्लिम बाबाओं ने इलाज के नाम पर ली मासूम की जान, 13 लाख हड़पे – मां के गहने बिके, बेटी तड़प-तड़पकर मरी!

बीमारी में इलाज नहीं, तंत्र-क्रिया के नाम पर ली गई मासूम की जान

आगरा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। एक बीमार बच्ची की इलाज के नाम पर मौत हो गई और इसके पीछे जो सच सामने आया, वह धर्म की आड़ में चल रहे एक संगठित तांत्रिक गिरोह का चेहरा बेनकाब करता है। यह गिरोह न सिर्फ लोगों की भावनाओं से खेलता है, बल्कि तंत्र-मंत्र के नाम पर हिंदू बनकर मासूमों की जिंदगियों से खिलवाड़ कर रहा है।

 ट्रेन में हुई मुलाकात बनी अभिशाप

थाना सदर क्षेत्र निवासी उदयभान सिंह की 15 वर्षीय बेटी ऋतु को लंबे समय से गले की बीमारी थी। दिल्ली के बड़े अस्पतालों में इलाज कराया जा रहा था, लेकिन कोई आराम नहीं मिला। एक दिन जब परिवार दिल्ली से लौट रहा था, तो ट्रेन में गौरव नाम के एक शख्स से मुलाकात हुई। इसने खुद को ऋषिकेश-हरिद्वार के तांत्रिकों से जुड़ा बताया और परिवार को “विजय मौला बाबा” नाम के एक तथाकथित साधु का पता देकर दावा किया कि वह बच्ची को ठीक कर सकता है।

इलाज नहीं, बल्कि तंत्र-मंत्र की धोखाधड़ी

2021 से परिवार इस बाबा के चंगुल में फंसता गया। हरिद्वार, बिजनौर और कई जगहों पर बुलाकर इस बाबा और उसके चेले अर्जुन ने परिवार को तंत्र क्रिया के नाम पर झूठे झांसे में रखा। इलाज तो दूर, इन तांत्रिकों ने अब तक 13 लाख रुपए हड़प लिए। हालात ये हो गए कि पिता का व्यापार डूब गया, मां के गहने बिक गए और बेटी की जान चली गई।

पीलीभीत में लाश पर इलाज का नाटक, परिजनों से ठगे 3 लाख

तांत्रिकों की धमकी: पैसे नहीं दिए तो मर जाएगा बेटा!

बेटी की मौत के बाद भी हैवानियत का खेल रुका नहीं। बाबा का चेला अर्जुन लगातार पिता को धमकाता रहा – “अगर पैसे नहीं दिए तो बेटा और तू भी मर जाएगा।” डर और दुख में डूबे परिवार ने पुलिस की शरण ली और मामला उजागर हुआ। खास बात यह रही कि यह पूरा तंत्र-मंत्र गिरोह मुस्लिम था, लेकिन हिन्दू नाम और देवी पूजा का मुखौटा पहनकर समाज को छल रहा था।

शमशान में कराई गई तंत्र क्रिया, धर्म की आड़ में धोखा

परिजनों ने बताया कि आगरा में उनके ही घर के पास एक श्मशान में एक बार क्रिया कराई गई थी। आरोपी मुस्लिम होते हुए भी खुद को ‘माता की उपासना करने वाले बाबा’ बताते थे। यह गिरोह पूरी रणनीति के साथ मासूमों के दर्द का सौदा करता है।

पुलिस की कार्रवाई, एक गिरफ्तार, बाकी की तलाश

पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने जाल बिछाकर अर्जुन नाम के व्यक्ति को अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। आगरा के डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि परिवार की तहरीर पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरोह के बाकी 4 सदस्य भी सलाखों के पीछे होंगे।

उदयभान सिंह (पिता):
“हमने बेटी की जान बचाने के लिए सब कुछ लुटा दिया, लेकिन इन लोगों ने हमारी उम्मीदों के साथ बच्ची की जिंदगी भी छीन ली।”

 मंजू देवी (मां):
“गहने बेच दिए, कारोबार खत्म हो गया, लेकिन हमारी बच्ची नहीं बची। ये लोग बाबा नहीं दरिंदे हैं।”

डीसीपी सोनम कुमार (आगरा):
“परिवार की शिकायत पर अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया है, शेष आरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।”

यह कोई पहला मामला नहीं — ऐसे ‘बाबा’ देश में कई जगह मासूमों की जान ले चुके हैं

बिहार: अंधविश्वास के चलते बच्ची की बलि चढ़ाई गई

मध्य प्रदेश: बाबा ने 9 साल की बच्ची को ‘झाड़-फूंक’ में मार डाला

राजस्थान: नागा बाबा बनकर चल रहा था लूट और धोखे का गिरोह

उत्तर प्रदेश: कई जगह मुस्लिम तांत्रिकों द्वारा हिंदू भेष में लोगों को ठगने के मामले उजागर

सवाल उठता है:

कब तक धर्म के नाम पर तंत्र-मंत्र के दलाल मासूमों की जान लेते रहेंगे?

क्या प्रशासन ऐसे मामलों में गिरफ्त से आगे जाकर गिरोह को नेस्तनाबूद करेगा?

क्या मीडिया ऐसे अपराधों को बेनकाब करने की जिम्मेदारी निभाएगा?

चेतावनी:

तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी से सावधान रहें। धर्म की आड़ में धोखा देने वालों की असलियत पहचानें। किसी भी बीमारी के लिए चिकित्सकीय सलाह लें, न कि तांत्रिकों के झांसे में आएं।

झाँसी: हैवानियत की हद पार, स्कूटी से बांधकर कुत्ते को घसीटा, तड़प-तड़पकर मौत