3

Recent News

UP Election 2026: अब अयोध्या में होगा अखिलेश vs योगी? सपा चीफ ने दिया था चैलेंज, बाबा ने कहा - "आओ, हो हो ही जाए"

UP Election 2026: उत्तर प्रदेश में अयोध्या से चुनाव लड़ने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष…

Delhi Protest: अभिजीत दिपके की 80 वर्षीय दादी का महाराष्ट्र में निधन, CJP फाउंडर दिल्ली पुलिस की हिरासत में..

Delhi Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी…

Pilibhit News: 18 साल की सेवा के बाद भी संविदा कर्मियों का बुरा हाल! पीलीभीत में NHM कर्मियों का आर-पार का ऐलान..

Pilibhit News: पीलीभीत में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों का आंदोलन तेज हो गया है। स्वास्थ्य विभाग में…

CJP Protest से पहले हाई अलर्ट पर Delhi! मेट्रो स्टेशन, बस, ट्रेनों से सड़कों तक; जानिए कहां क्या बंद और क्या खुला?

CJP Protest: दिल्ली में शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के…

UP Rajya Sabha Election: सभी 10 सीटों पर बिना वोटिंग जीते उम्मीदवार, जानिए क्यों नहीं हुआ मतदान?

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। भारतीय जनता…

3

Recent News

UP Election 2026: उत्तर प्रदेश में अयोध्या से चुनाव लड़ने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष…

Delhi Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी…

Pilibhit News: पीलीभीत में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों का आंदोलन तेज हो गया है। स्वास्थ्य विभाग में…

CJP Protest: दिल्ली में शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के…

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। भारतीय जनता…

Breaking News

मानसून का सुनहरा मौका: पीलीभीत में गन्ना बुवाई पर प्रशासन का अलर्ट – किसान क्या करें?

मानसून का सुनहरा मौका: पीलीभीत के गन्ना किसानों को प्रशासन की सलाह– ‘उन्नत बीज लो, वरना डूबेगी फसल!

मानसून की बूंदों के साथ पीलीभीत के गन्ना किसानों के लिए नई उम्मीदों का मौसम शुरू हो चुका है। आज गन्ना विकास परिषद बीसलपुर की देखरेख में ग्राम बिलासनगर और रुपियापुर (फरीदपुर चीनी मिल क्षेत्र, बरेली) में गन्ने की मानसून बुवाई की गई। खेतों में नमी का भरपूर फायदा उठाने के लिए प्रशासन ने किसानों को चेताया है – अगर अभी उन्नत किस्मों और नई तकनीक से बुवाई नहीं की, तो आने वाला सीजन घाटे में डुबो सकता है।

मानसून का सही वक्त – लेकिन तकनीक नहीं अपनाई तो नुक्सान होगा!

जुलाई और अगस्त को गन्ना बुवाई के लिए स्वर्णिम समय माना जाता है क्योंकि मानसूनी बारिश से खेतों में नमी भरपूर होती है। जिला गन्ना अधिकारी खुशी राम भार्गव ने किसानों कोजानकारी दी –
“यह वक्त बुवाई का स्वर्णिम दौर है। अगर किसान उन्नत किस्मों (जैसे को.लख. 14201, कोशा.13235, कोशा.17231, कोशा.16231, को.लख.16202, कोशा.18231) का प्रयोग नहीं करेंगे और पुरानी पद्धति अपनाएंगे, तो रोगों और पैदावार की मार झेलनी पड़ेगी।”

मानसून का सुनहरा मौका: बीज को ऐसे करें तैयार – वरना फसल पर फफूंद का खतरा!

प्रशासन ने गन्ने के बीज (सेट्स) के उपचार पर जोर देते हुए किसानों को हिदायत दी –
“बुवाई से पहले गन्ने के टुकड़ों को 0.1% बाविस्टीन (Carbendazim) के घोल में 10 मिनट तक डुबोकर उपचारित करें। इससे फफूंद जनित बीमारियों से फसल सुरक्षित रहेगी।”
गौरतलब है कि कई किसान यह कदम छोड़ देते हैं, जिससे बाद में फसलें सड़ने लगती हैं और भारी नुकसान होता है।

मानसून का सुनहरा मौका:  उन्नत बुवाई तकनीक – 4 फीट की कतार और ट्रेंच पद्धति अनिवार्य!

जिला गन्ना अधिकारी ने किसानों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बुवाई 4 फीट (1.2 मीटर) की कतार दूरी पर ही करें, ताकि पौधों को पर्याप्त पोषण और हवा मिल सके।
साथ ही, एक या दो आंख वाले गन्ने के टुकड़ों से बुवाई करने की सलाह दी गई, जिससे बीज की बचत और पौधों की अधिकता दोनों संभव हो सके।
ट्रेंच पद्धति (नाली पद्धति) से बुवाई करने और खेत में जल निकासी की पुख्ता व्यवस्था पर भी जोर दिया गया।

मानसून का सुनहरा मौका: किसानों की मौजूदगी और प्रशासन की चेतावनी

इस कार्यक्रम में मनोज साहू (ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक बीसलपुर), प्रवीन सिंह (जोनल इंचार्ज फरीदपुर चीनी मिल), श्रीराम माथुर (गन्ना पर्वेक्षक) सहित दर्जनों किसान – सोमपाल, राजीव, नरेश, रामसेवक, भूपराम, रामपाल गंगवार, लेख राज, चेतराम आदि उपस्थित रहे।
प्रशासन ने यह भी दोहराया –
“बारिश के दिनों में खरपतवार तेजी से उगते हैं, इसलिए किसान लापरवाह न हों। समय पर सिंचाई और खरपतवार नियंत्रण कर फसल को बचाएंगे।”

मानसून का सुनहरा मौका: किसानों के लिए बड़ा संदेश – मौका हाथ से न जाने दें!

गन्ना विभाग का साफ संदेश है कि यह मानसून बुवाई किसानों के लिए सुनहरा अवसर है।
अगर किसान वैज्ञानिक तरीकों, बीज उपचार और उन्नत किस्मों का प्रयोग करेंगे, तो न केवल पैदावार बढ़ेगी, बल्कि बाजार में उनकी फसल की कीमत भी ऊंची मिलेगी।

ग्रेटर नोएडा हत्याकांड: प्रेम प्रसंग से नाराज़ पिता ने बेटी की हत्या कर खुद फांसी लगाई