“धरती” के “भगवान” पर लगा ऐसा “आरोप” – अस्पताल में घंटों मचा रहा “मातम का तांडव” – जानिए क्यों
रिपोर्ट – सर्वेश शर्मा – कानपुर नगर
Kanpur News – जिले में चल रहे अनगिनत हॉस्पिटल मनमानी की मनमानी ने एक बार एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। जिसके चलते एक गर्भवती महिला की मौत पर बिफरे परिजनों ने जमकर हंगामा किया और इलाज महिला डॉक्टर पर गलत इलाज करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया है। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले तो हंगामा कर रहे परिजनों को शांत कराया फिर शव का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम को भेजा। वहीं कुछ देर बाद आलाधिकारियों के निर्देश पर आरोपी महिला डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पढ़िए पूरा घटनाक्रम
पूरा मामला कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र का है। जहां इलाके में रहने वाले जसवंत ने बीती दस अक्टूबर के दिन अपनी पति मंजू नीलम को ओरियंटल अस्तपताल में कराया था। जसवंत के अनुसार उसकी पत्नी गर्भवती थी। जहां अस्पताल में ले जाने के बाद इलाज कर रही महिला डॉक्टर मंजू से जांच कराई। जसवंत माने तो डॉक्टर मंजू ने नीलम के गर्भ में बच्चे के विकसित न होने की बात कहते हुए इलाज के लिए कहा गया। जसवंत और उसकी माँ मालती देवी राजी हो गए। इलाज शुरू किया गया। लेकिन अचानक गुरुवार की दोपहर अचानक जसवंत की माँ मालती देवी को कुछ शक हुआ तो उन्होंने बहु की हालत को लेकर डॉक्टर मंजू से बात करनी चाही। लेकिन डॉक्टर मंजू जल्दबाजी में बिना कुछ जवाब दिए अस्पताल से रवाना हो गईं। जिसके बाद जब ऑपरेशन थियेटर में जाकर देखा गया तो जसवंत की पत्नी एवं मालती देवी की बहु नीलम दम तोड़ चुकी थी।
तांडव पर उतरे परिजन
मौत की खबर जैसे ही परिवार के अन्य लोगों को लगी तो सभी अस्पताल आ पहुंचे। फिर देखते ही देखते जमकर हंगामा शुरू हो गया। हंगामा इतना बढ़ गया कि मृतका को अस्पताल से निकालकर सड़क पर रखते हुए कार्रवाई की मांग की जाने लगी। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बर्रा थाने की पुलिस पहुंच गई। वहीं हंगामा बढ़ने की सूचना पर आलाधिकारी भी अस्पताल आ पहुंचे। जहाँ पहले तो परिजनों को कार्रवाई करने का आश्वासन देकर हंगामा शांत कराया गया और फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इसी दौरान परजिनों की तहरीर के आधार पर महिला डॉक्टर को आरोपी बनाया गया और मुकदमा दर्ज किया गया। डॉक्टर मंजू पर आरोप है कि उनके द्वारा मृतका का गलत इलाज किया गया है।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 25