3

Recent News

ओशो के सानिध्य में बचपन, कांग्रेस-भाजपा की राजनीति और कारोबार से संन्यास तक। जानिए कौन हैं स्वामी प्रेम सुगंध महाराज और क्या है उनका अतीत।

ओशो के सानिध्य में बचपन, कांग्रेस-भाजपा की राजनीति और फिर संन्यास! कौन हैं स्वामी प्रेम सुगंध महाराज, जिनकी कहानी के…

पीलीभीत में शशांक यादव ने भाजपा सरकार को घेरा। सपा ने 450 रुपये रोजाना मजदूरी, 300 दिन काम की गारंटी और शहरी मनरेगा का वादा किया।
पीलीभीत बस अड्डे के पास पुत्तन आतिशबाज की पटाखों की दुकान। 40 हजार लीटर डीजल के भंडार से दूरी और सुरक्षा इंतजामों को लेकर प्रशासन पर सवाल।

पीलीभीत में पटाखा कारोबारी पुत्तन आतिशबाज की मनमानी! प्रशासन की गाइडलाइन को ठेंगा, बस अड्डे के चंद कदमों पर सजाई…

Pilibhit News: पीलीभीत में 50 लाख की नशीली दवाओं की खेप पकड़ी! 5.57 लाख कैप्सूल बरामद, बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश!

Pilibhit News: पीलीभीत के पूरनपुर में पुलिस ने नशीली दवाओं के कथित अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।…

Pilibhit SIR: वोटर लिस्ट गड़बड़ी के 3 आरोपियों को बचाने के लिए Form-8 का खेल? कांग्रेस के कुमुद गंगवार का चौंकाने वाला दावा..
3

Recent News

ओशो के सानिध्य में बचपन, कांग्रेस-भाजपा की राजनीति और फिर संन्यास! कौन हैं स्वामी प्रेम सुगंध महाराज, जिनकी कहानी के…

पीलीभीत में पटाखा कारोबारी पुत्तन आतिशबाज की मनमानी! प्रशासन की गाइडलाइन को ठेंगा, बस अड्डे के चंद कदमों पर सजाई…

Pilibhit News: पीलीभीत के पूरनपुर में पुलिस ने नशीली दवाओं के कथित अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।…

Breaking News

“धरती” के “भगवान” पर लगा ऐसा “आरोप” – अस्पताल में घंटों मचा रहा “मातम का तांडव” – जानिए क्यों

रिपोर्ट – सर्वेश शर्मा – कानपुर नगर 
 
Kanpur News – जिले में चल रहे अनगिनत हॉस्पिटल मनमानी की मनमानी ने एक बार एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। जिसके चलते एक गर्भवती महिला की मौत पर बिफरे  परिजनों ने जमकर हंगामा किया और इलाज  महिला डॉक्टर पर गलत इलाज करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया है। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले तो हंगामा कर रहे परिजनों को शांत कराया फिर शव का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम को भेजा। वहीं कुछ देर बाद आलाधिकारियों के निर्देश पर आरोपी महिला डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
 
पढ़िए पूरा घटनाक्रम 
 
पूरा मामला कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र का है। जहां इलाके में रहने वाले जसवंत ने बीती दस अक्टूबर के दिन अपनी पति मंजू नीलम को ओरियंटल अस्तपताल में कराया था। जसवंत के अनुसार उसकी पत्नी गर्भवती थी। जहां अस्पताल में ले जाने के बाद इलाज कर रही महिला डॉक्टर मंजू से जांच कराई। जसवंत माने तो डॉक्टर मंजू ने नीलम के गर्भ में बच्चे के विकसित न होने की बात कहते हुए इलाज के लिए कहा गया। जसवंत और उसकी माँ मालती देवी राजी हो गए। इलाज शुरू किया गया। लेकिन अचानक गुरुवार की दोपहर अचानक जसवंत की माँ मालती देवी को कुछ शक हुआ तो उन्होंने बहु की हालत को लेकर डॉक्टर मंजू से बात करनी चाही। लेकिन डॉक्टर मंजू जल्दबाजी में बिना कुछ जवाब दिए अस्पताल से रवाना हो गईं। जिसके बाद जब ऑपरेशन थियेटर में जाकर देखा गया तो जसवंत की पत्नी एवं मालती देवी की बहु नीलम दम तोड़ चुकी थी। 
 
तांडव पर उतरे परिजन 
 
मौत की खबर जैसे ही परिवार के अन्य लोगों को लगी तो सभी अस्पताल आ पहुंचे। फिर देखते ही देखते जमकर हंगामा शुरू हो गया। हंगामा इतना बढ़ गया कि मृतका  को अस्पताल से निकालकर सड़क पर रखते हुए कार्रवाई की मांग की जाने लगी। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बर्रा थाने की पुलिस पहुंच गई। वहीं हंगामा बढ़ने की सूचना पर आलाधिकारी भी अस्पताल आ पहुंचे। जहाँ पहले तो परिजनों को कार्रवाई करने का आश्वासन देकर हंगामा शांत कराया गया और फिर  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इसी दौरान परजिनों की तहरीर के आधार पर महिला डॉक्टर को आरोपी बनाया गया और मुकदमा दर्ज किया गया। डॉक्टर मंजू पर आरोप है कि उनके द्वारा मृतका का गलत इलाज किया गया है।