3

Recent News

मिर्जापुर में पुलिस चौकी पर हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तारी के बाद हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे। योगी राज में गुंडई की अकड़ मिनटों में निकली।

मिर्जापुर में खाकी पर हमला करने वालों की निकली अकड़, गिरफ्तारी के बाद हाथ जोड़कर बोले- “साहब, गलती हो गई”…

पीलीभीत सहित यूपी के कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश का दौर। जानिए अगले 4 दिनों तक उत्तर प्रदेश के मौसम, बारिश और तापमान का ताजा अपडेट।

पीलीभीत समेत पूरे प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं और कड़कती बिजली के साथ झमाझम बारिश, जानिए अगले चार…

Breaking News: बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 30 पर्यटक थे सवार.. 4 के शव मिले, कई लापता, Video..

Breaking News: मध्य प्रदेश के जबलपुर से गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। Bargi Dam में…

Online Betting: यूपी के झाँसी में 100 करोड़ का सट्टा सिंडिकेट फूटा, भाजपा नेता समेत 9 फरार, निकला दुबई कनेक्शन..

Online Betting: उत्तर प्रदेश के झांसी में ऑनलाइन सट्टे के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। इस गिरोह…

Police Encounter: देहरादून में मारा गया यूपी का बदमाश, एक भाई का पहले हुआ एनकाउंटर, 1100 करोड़ का चक्कर क्या?

Police Encounter: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव बुंटा निवासी अकरम को उत्तराखंड के देहरादून में…

3

Recent News

मिर्जापुर में खाकी पर हमला करने वालों की निकली अकड़, गिरफ्तारी के बाद हाथ जोड़कर बोले- “साहब, गलती हो गई”…

पीलीभीत समेत पूरे प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं और कड़कती बिजली के साथ झमाझम बारिश, जानिए अगले चार…

Breaking News: मध्य प्रदेश के जबलपुर से गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। Bargi Dam में…

Online Betting: उत्तर प्रदेश के झांसी में ऑनलाइन सट्टे के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। इस गिरोह…

Police Encounter: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव बुंटा निवासी अकरम को उत्तराखंड के देहरादून में…

Breaking News

जानिए वर्ष “2023” का अंतिम “सूर्य ग्रहण” होगा कितना फल कारक – “पंडित नीरज शर्मा” के साथ

इस वर्ष 14 अक्टूबर 2023 यानी शनिवार को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। सर्वपितृ अमावस्या के दिन यह सूर्यग्रहण लगने का योग्य बना है। ज्योतिषाचार्य पंडित नीरज शर्मा के अनुसार यह सूर्यग्रहण बहुत ही दुर्लभ संयोग में पड़ेगा। पंडित नीरज शर्मा जी कहते हैं कि करीब 178 साल बाद ऐसा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है जो धार्मिक दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को अशुभ माना जाता है। इस दौरान राहु का प्रभाव अधिक बढ़ जाता है। चलिए इस वर्ष के अंतिम सूर्यग्रहण को लेकर आगे बताते हैं कि किन-किन मायनों में खास होगा वो पल, बने रहिए हमारे साथ हैं।
 
सर्वपितृ अमावस्या पर 178 साल बाद होगा अद्भुत संयोग
 
पंडित नीरज शर्मा जी की माने तो शनिवार को जब सूर्य ग्रहण लग रहा होगा उस दिन सूर्य और बुध एक साथ कन्या राशि में होंगे हैं। जिससे बुधादित्य योग का निर्माण होगा। साथ ही इस दिन सर्व पितृ अमावस्या भी है और वर्ष 1845 में अश्विन सर्वपितृ अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण लगा था। अब 14 अक्टूबर 2023 को 178 साल बाद इस बार भी सर्वपितृ अमावस्या और सूर्यग्रहण का संयोग बन रहा है। साथ ही 14 अक्टूबर को शनिवार होने के कारण शनि अमावस्या का योग भी रहेगा। इस संयोग की वजह से देव पितृ कार्य करना और दान पुण्य करना सामान्य अमावस्या के अपेक्षा कई गुना अधिक फलदायी होगा। इस शुभ संयोग में पितरों की निमित्त जो कर्म किए जाएंगे, उनसे पितरों को संतुष्टि और मुक्ति मिलेगी। साथ ही आपके पितर जाते-जाते प्रसन्न होकर सुख समृद्धि का आशीर्वाद देंगे। इससे न सिर्फ पितरों को बल्कि उनकी प्रसन्नता और मुक्ति के लिए जो भी कार्य करेंगे उसका लाभ उन्हें भी मिलेगा।
 
सर्वपितृ अमावस्या पर इन कार्यों से पाएंगे लाभ
 
  • इस दिन सूर्य को अर्घ्य जरुर दें। उस जल में कुमकुम जरुर मिला दें।
  • घर के पास में कोई नदी या तालाब हो तो वहां जाकर तीन तीन अंजली जल लेकर सभी पितरों के नाम से अर्पण करें।
  • इस दिन अपनी राशि के अनुसार, अन्न और वस्तुओं का दान करना शुभ रहेगा। अगर आप ब्राह्मण भोजन करा सकते हैं तो उत्तम फलदायी रहेगा।
  • इस दिन पीपल की पूजा करें और किसी मंदिर में जाकर पीपल का पेड़ लगाना आपके कुल के लिए उत्तम रहेगा। आपके वंश की वृद्धि होगी।
 
ज्योतिषाचार्य पंडित नीरज शर्मा जी जल्द आपको आपकी राशि में होने वाले अहम परिवर्तन पर भी बताएंगे। पढ़िएगा अगला भाग।