3

Recent News

Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत में ट्रक और गौरक्षक दल लिखी कार की भयंकर टक्कर, मां-बेटा-बहू समेत 3 की मौत..

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Breaking News

“सरदार पुरवा” गांव में “लहर” उठे थे “तमंचे” – अब “खाकी” कराएगी “डिस्को – डिस्को”

रिपोर्ट – मोहित बाथम – कानपुर देहात 
 
Kanpur Dehat News – उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को तोड़ने वाले दबंगों की दबंगई थमने का नाम ही नहीं ले रही है। ताजा मामला कानपुर देहात में देखने को मिला। जब रात के अंधेरे में पांच दबंग अपने अज्ञात साथियों के साथ एक महिला के घर पहुँच गए और गालियों की बौछार कर दी। इतना ही नहीं महिला और उसके परिवार को तमंचों की दम पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। जिसके गवाह गांव के वो सब लोग हैं जिन्होंने दबंगों की गुंडागर्दी को प्रत्यक्ष देख रहे थे लेकिन मजबूर थे उनके हाथों से लहराए जा रहे असलहों के प्रदर्शन से। क्योंकि सभी को अपनी जान प्यारी थी। 
 
खौफनाक थी दबंगई 
 
फिल्मी स्टाइल और रियल लाइफ की यह खौफनाक तस्वीर थी कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र की। जहां के सरदार पुरवा गांव में बीती गुरुवार की रात गांव के रहने वाले मयंक त्रिपाठी, अक्षत त्रिपाठी, मयंक त्रिपाठी, अमित तिवारी व प्रमोद दुबे अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ एक महिला के घर पर धावा बोल बैठे। जहां सभी ने न सिर्फ गाली गलौज किया बल्कि अपनी दबंगई की चरम सीमा को पार करते हुए माँ और बेटी को मारना पीटना शुरू कर दिया और असलहों को लहराते हुए पूरे इलाके को दहशतगर्द बना दिया। करीब आधे घंटे के तांडव के बाद सभी दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए उनके सामने झुक कर रहने की बात कह गए। इस गुंडागर्दी को मौके पर खड़े पास-पड़ोस के लोग देख रहे थे लेकिन किसी की हिम्मत नहीं थी कि वह पीड़ित माँ बेटी को बचा सकते। क्योंकि सभी के हाथों में अवैध असलहे थे। फिर जब सभी दबंग मौके से चले गए तो शुक्रवार की सुबह कुछ ग्रामीण मदद को आगे बढ़े और माँ बेटी को लेकर मंगलपुर थाने जा पहुंचे। जिसके बाद थाना प्रभारी ने पूरा घटनाक्रम सुनकर सभी दबंगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी है। 
 
मामूली थी वजह 
 
इस दबंगई के पीछे की वजह बहुत मामूली थी। जिसका जिक्र किया जाए तो पीड़ित महिला की बेटी बकरियां चराने गई हुई थी। जहां उसकी बकरियां आरोपियों के खेत में जा पहुंची थी। जिसकी जानकारी मिलते ही आरोपी अपना आपा खो बैठे और इस वारदात को अंजाम देने महिला के घर जा पहुंचे थे।