“सरदार पुरवा” गांव में “लहर” उठे थे “तमंचे” – अब “खाकी” कराएगी “डिस्को – डिस्को”
रिपोर्ट – मोहित बाथम – कानपुर देहात
Kanpur Dehat News – उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को तोड़ने वाले दबंगों की दबंगई थमने का नाम ही नहीं ले रही है। ताजा मामला कानपुर देहात में देखने को मिला। जब रात के अंधेरे में पांच दबंग अपने अज्ञात साथियों के साथ एक महिला के घर पहुँच गए और गालियों की बौछार कर दी। इतना ही नहीं महिला और उसके परिवार को तमंचों की दम पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। जिसके गवाह गांव के वो सब लोग हैं जिन्होंने दबंगों की गुंडागर्दी को प्रत्यक्ष देख रहे थे लेकिन मजबूर थे उनके हाथों से लहराए जा रहे असलहों के प्रदर्शन से। क्योंकि सभी को अपनी जान प्यारी थी।
खौफनाक थी दबंगई
फिल्मी स्टाइल और रियल लाइफ की यह खौफनाक तस्वीर थी कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र की। जहां के सरदार पुरवा गांव में बीती गुरुवार की रात गांव के रहने वाले मयंक त्रिपाठी, अक्षत त्रिपाठी, मयंक त्रिपाठी, अमित तिवारी व प्रमोद दुबे अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ एक महिला के घर पर धावा बोल बैठे। जहां सभी ने न सिर्फ गाली गलौज किया बल्कि अपनी दबंगई की चरम सीमा को पार करते हुए माँ और बेटी को मारना पीटना शुरू कर दिया और असलहों को लहराते हुए पूरे इलाके को दहशतगर्द बना दिया। करीब आधे घंटे के तांडव के बाद सभी दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए उनके सामने झुक कर रहने की बात कह गए। इस गुंडागर्दी को मौके पर खड़े पास-पड़ोस के लोग देख रहे थे लेकिन किसी की हिम्मत नहीं थी कि वह पीड़ित माँ बेटी को बचा सकते। क्योंकि सभी के हाथों में अवैध असलहे थे। फिर जब सभी दबंग मौके से चले गए तो शुक्रवार की सुबह कुछ ग्रामीण मदद को आगे बढ़े और माँ बेटी को लेकर मंगलपुर थाने जा पहुंचे। जिसके बाद थाना प्रभारी ने पूरा घटनाक्रम सुनकर सभी दबंगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी है।
मामूली थी वजह
इस दबंगई के पीछे की वजह बहुत मामूली थी। जिसका जिक्र किया जाए तो पीड़ित महिला की बेटी बकरियां चराने गई हुई थी। जहां उसकी बकरियां आरोपियों के खेत में जा पहुंची थी। जिसकी जानकारी मिलते ही आरोपी अपना आपा खो बैठे और इस वारदात को अंजाम देने महिला के घर जा पहुंचे थे।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 22