3

Recent News

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत में ट्रक और गौरक्षक दल लिखी कार की भयंकर टक्कर, मां-बेटा-बहू समेत 3 की मौत..

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: हाईकोर्ट का चौंकाने वाला आदेश, शाही मस्जिद कमेटी को झटका; पथराव के बाद 15 लोग हिरासत में..

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

3

Recent News

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

Breaking News

हरदोई ‘पुलिस’ फेल, छात्रा को शोहदे ने छेड़ा तो पिता ने उठाया यह समझदारी भरा कदम

हरदोई ''पुलिस' फेल, छात्रा को शोहदा ने छेड़ा तो पिता ने उठाया यह समझदारी भरा कदम

हरदोई जिले में एक शोहदे से परेशान आहत छात्रा विद्यालय जाना छोड़ दिया। लहचार पिता फ़रियाद लेकर थाने पहुँचा तो पुलिस के सबाल- जबाब का सामना नहीं कर सका और उलटे पाँव घर बापस लौट आया। बेटी के भविष्य की चिंता से आक्रोशित पिता ने खुद ही शोहदे को रंगे हाथ पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पूरे मामले में किरकिरी होता देख एसपी ने शोहदे के खिलाफ एफआईआर दर्ज और थाना पुलिस द्वारा की गयी लापवाही को लेकर जांच के आदेश दे दिए हैं।

हरदोई ''पुलिस' फेल, छात्रा को शोहदा ने छेड़ा तो पिता ने उठाया यह समझदारी भरा कदम
इस शोहदे ने छात्रा का जीना मुश्किल किया हुआ था, अब दबोचा गया

दरअसल शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ने बाली छात्रा साइकिल से आती-जाती थी। बाइक सवार शोहदा उससे अश्वलील बातें कर उसका रास्ता रोका करता था। शोहदे की हरकत से परेशान छात्रा इतनी सहम गई कि उसने स्कूल जाना बंद कर दिया। पिता ने बेटी से स्कूल न जाने का कारण पूँछा तो छात्रा ने शोहदे की हरकत के बारे में बताया। छात्रा के पिता की माने तो वह तहरीर लेकर थाना दरबार पहुँचे तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय पिता से ही तमाम सबाल करते हुए शोहदे का फोटो और बाइक का नंबर माँगा।

स्कूल जाती बेटी को रोज छेड़ने वाले शोहदे को पिता ने ऐसे पकड़ा रँगे हाथ

आहत पिता घर लौटा और उसने बेटी के साथ मिलकर खुद ही उस शोहदे को पकड़ने का ताना-बाना बुना और आज उसे रास्ते में रंगे दबोच लिया। पुलिस को मौके पर बुलाकर उसके हवाले कर दिया। शोहदे के पकड़े जाने के बाद किरकिरी होता देख थाना पुलिस हरकत में आती दिखाई दे रही है।

हरदोई ''पुलिस' फेल, छात्रा को शोहदा ने छेड़ा तो पिता ने उठाया यह समझदारी भरा कदम
एएसपी नृपेन्द्र कुमार, हरदोई, उत्तर प्रदेश मामले पर जानकारी देते हुए

एसएसपी का चढ़ा पारा तो दिए ये आदेश

मामले की जानकारी मिलते ही एएसपी नृपेन्द्र कुमार का पारा चढ़ गया और उन्होंने शोहदे सिराजुद्दीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज, मामले में पुलिस की हरकत को लेकर पूरे मामले में जांच कराकर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।