Top News: सऊदी में फंसे उमेश तिवारी की सकुशल घर वापसी, जानिए किस सांसद के प्रयास से मिली मदद
सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय तहसील क्षेत्र के हलियापुर निवासी उमेश तिवारी की आखिरकार दो महीने बाद सकुशल घर वापसी हो गई है।
वह सऊदी अरब के दम्माम में कार्य करने गए थे, लेकिन कुछ कारणों से वहाँ फँस गए और स्वदेश लौटना संभव नहीं हो पा रहा था।
परिजनों ने लगाई थी गुहार
उमेश तिवारी के परिजनों ने इसकी जानकारी अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा को देते हुए मदद की गुहार लगाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए सांसद ने विदेश मंत्रालय को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई की माँग की।
सांसद के सामने भावुक हुए परिजन
इसके बाद भारतीय दूतावास ने संबंधित कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उमेश तिवारी की भारत वापसी सुनिश्चित की। घर वापसी के बाद उमेश तिवारी और उनके परिजन भावुक दिखे और उन्होंने सांसद किशोरी लाल शर्मा सहित विदेश मंत्रालय तथा भारतीय दूतावास का आभार व्यक्त किया।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 34