3

Recent News

UP News: लखनऊ में दरोगा को लोहे की चेन से पीटा, अतीक कनेक्शन निकला? 200 भैंसे उठवाईं, अवैध डेयरियों पर कार्रवाई..
Big Accident: 90 की स्पीड से 31 सवारियों से भरा पिकअप टकराया, 8 की मौत.. 23 घायलों में कई गंभीर, 20 फीट तक बिखरे शव

Big Accident: मध्य प्रदेश के भिंड में सोमवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के 8 लोगों की…

Election 2027 के मद्देनजर बड़ा फेरबदल! विनोद तावड़े को UP की कमान; BJP ने पंजाब-गुजरात के भी प्रभारी बदले..

Election 2027: भारतीय जनता पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज करते हुए उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात…

UP News: IPS आशुतोष मिश्रा की मां की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा! लूट के दौरान हत्या वाला एंगल नहीं..

UP News: यूपी में तैनात IPS आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले…

UP Crime News: पत्नी को बांधा, फिर प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर हत्या; लाश लेकर ससुराल पहुंचा, वजह हैरान कर देगी..

UP Crime News: रामपुर में जमीन के विवाद को लेकर एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

3

Recent News

Big Accident: मध्य प्रदेश के भिंड में सोमवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के 8 लोगों की…

Election 2027: भारतीय जनता पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज करते हुए उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात…

UP News: यूपी में तैनात IPS आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले…

UP Crime News: रामपुर में जमीन के विवाद को लेकर एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

Breaking News

सीतापुर में दो समुदायों के बीच खुनी संघर्ष, पिता–पुत्र को गोलियों से भूना, पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल

सीतापुर में दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष में पिता-पुत्र को गोलियों से भूना गया-communal clash हो गया fatal, पुलिस की जांच जारी है |

सीतापुर में डबल मर्डर से दहशत, पिता–पुत्र को गोलियों से भूना, पुलिस की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल

पुरानी रंजिश ने लिया खौफनाक रूप, 24 घंटे पहले के विवाद को नजरअंदाज करना पड़ा भारी

सीतापुर जनपद एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पिता और पुत्र की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुए इस डबल मर्डर ने न सिर्फ गांव बल्कि पूरे इलाके में खौफ का माहौल पैदा कर दिया।

बताया जा रहा है कि यह खूनी वारदात पुरानी रंजिश का नतीजा है, जिसकी चिंगारी ठीक 24 घंटे पहले हुए विवाद में साफ दिखाई दे चुकी थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यदि पुलिस ने उस समय ठोस और सख्त कार्रवाई की होती, तो आज दो जिंदगियां यूं सरेआम मौत के घाट न उतारी जातीं।

24 घंटे पहले चेतावनी बन चुका था विवाद, लेकिन पुलिस ने की सिर्फ औपचारिकता

ग्रामीणों के मुताबिक, हत्या से ठीक एक दिन पहले दोनों पक्षों के बीच गंभीर विवाद हुआ था। माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया था कि किसी भी वक्त बड़ी घटना की आशंका साफ नजर आ रही थी। पुलिस मौके पर तो पहुंची, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर वापस लौट गई

न तो किसी की गिरफ्तारी हुई, न ही प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई की गई। यही लापरवाही आज डबल मर्डर की सबसे बड़ी वजह बनकर सामने आई है। गांव में अब खुलकर कहा जा रहा है—
“अगर पुलिस ने कल सुनी होती, तो आज लाशें न उठतीं।”

  गोलियों की गूंज, पिता–पुत्र ने मौके पर तोड़ा दम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने बेहद नजदीक से पिता और पुत्र पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। दोनों को संभलने या बचने का कोई मौका तक नहीं मिला। गोलियों की आवाज सुनते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। जब तक लोग मौके पर पहुंचे, तब तक दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी

हत्या की क्रूरता इतनी भयावह थी कि घटनास्थल पर खून से सनी जमीन और गोलियों के खोखे चीख-चीख कर दरिंदगी की कहानी बयान कर रहे थे।

दो समुदायों के बीच तनाव, कई थानों की फोर्स तैनात

यह वारदात केवल दो लोगों की हत्या तक सीमित नहीं रही। दो समुदायों से जुड़ा मामला होने के कारण इलाके में तनाव फैल गया, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। हालात को काबू में रखने के लिए कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात की गई।

गांव और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल की मौजूदगी है। एहतियातन गश्त बढ़ा दी गई है और संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है, ताकि हालात और न बिगड़ें।

नाम और धर्म को लेकर चर्चा, लेकिन पुलिस की आधिकारिक पुष्टि नहीं

स्थानीय स्तर पर मृतकों के नाम और उनके धार्मिक समुदाय को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन ने अब तक न तो नाम सार्वजनिक किए हैं और न ही धर्म को लेकर कोई आधिकारिक बयान दिया है

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट, तहरीर और साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की जानकारी साझा की जाएगी

पुलिस की भूमिका पर सवाल, योगी सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ की कसौटी

इस डबल मर्डर ने एक बार फिर स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब विवाद पहले से सामने था, तो क्यों सख्ती नहीं बरती गई? क्यों संभावित हमलावरों को समय रहते नहीं रोका गया?

योगी आदित्यनाथ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के दावों के बीच यह घटना सिस्टम के उन छिद्रों को उजागर करती है, जहां जरा-सी लापरवाही सीधे इंसानी जान ले लेती है।

अब देखना यह होगा कि क्या इस मामले में
 सिर्फ हत्यारों पर कार्रवाई होगी
या
लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर भी जिम्मेदारी तय की जाएगी।

इलाके में मातम और गुस्सा, इंसाफ की मांग तेज

फतेहपुर गांव में माहौल गम और गुस्से से भरा है। एक घर में दो-दो अर्थियां उठने से पूरे गांव की आंखें नम हैं। लोग साफ शब्दों में कह रहे हैं—
“अब सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, इंसाफ चाहिए।”

यह डबल मर्डर अब सिर्फ एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि प्रशासनिक चूक और कानून-व्यवस्था की अग्निपरीक्षा बन चुका है।