3

Recent News

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत में ट्रक और गौरक्षक दल लिखी कार की भयंकर टक्कर, मां-बेटा-बहू समेत 3 की मौत..

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: हाईकोर्ट का चौंकाने वाला आदेश, शाही मस्जिद कमेटी को झटका; पथराव के बाद 15 लोग हिरासत में..

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

3

Recent News

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

Breaking News

Big Accident: 90 की स्पीड से 31 सवारियों से भरा पिकअप टकराया, 8 की मौत.. 23 घायलों में कई गंभीर, 20 फीट तक बिखरे शव

Big Accident: 90 की स्पीड से 31 सवारियों से भरा पिकअप टकराया, 8 की मौत.. 23 घायलों में कई गंभीर, 20 फीट तक बिखरे शव

Big Accident: मध्य प्रदेश के भिंड में सोमवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 लोग घायल हुए हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब ग्वालियर में धान रोपाई का काम पूरा करके 31 लोग पिकअप से अपने घर लखीमपुर खीरी लौट रहे थे। छीमका गांव के पास हाईवे पर अचानक गायें सामने आ गईं। उन्हें बचाने की कोशिश में तेज रफ्तार पिकअप बेकाबू हो गई और सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

80 से 90 किमी की रफ्तार में थी पिकअप

गोहद चौराहा थाना प्रभारी रामनरेश यादव के मुताबिक, शुरुआती जांच में पिकअप की रफ्तार करीब 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा होने की बात सामने आई है। छीमका गांव के पास हाईवे पर कुछ गायें बैठी थीं। अचानक सामने आए मवेशियों को बचाने के लिए ड्राइवर ने पिकअप मोड़ी, तभी सामने से ट्रक आ गया और दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण कि 20 फीट तक बिखर गए शव

हादसा गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के छीमका गांव के पास सोमवार रात करीब 1 बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप का इंजन और टायर तक टूट गए। हादसे में शव करीब 20 फीट तक सड़क पर बिखर गए। ट्रक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने घायलों को उठाकर सड़क किनारे पहुंचाया।

पिकअप में सवार थे 31 लोग

पुलिस के मुताबिक, पिकअप में कुल 31 लोग सवार थे। ये सभी ग्वालियर में धान रोपाई का काम पूरा करने के बाद लखीमपुर खीरी स्थित अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया।

मृतकों में एक ही गांव के 4 लोग

हादसे में जान गंवाने वालों में लखीमपुर खीरी के एक ही गांव से चार लोग शामिल हैं। मृतकों की पहचान थाना मोहम्मदी क्षेत्र के बेला तरसिया गांव निवासी उपदेश (22) पुत्र मोहन, अमर सिंह पुत्र वंशीधर, सुखदेव (50) पुत्र कंचन और रजनीश (30) पुत्र कंचनलाल पासी के रूप में हुई है।

इसके अलावा किशनपुर गांव निवासी गुड्डू (50) पुत्र प्रहलाद पासी, पसगवां निवासी अजीत और हरना निउली निवासी सुभाष (30) पुत्र कमलेश की भी मौत हुई है। एक मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

CM योगी ने मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख की मदद का ऐलान किया

हादसे की जानकारी मिलने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। उन्होंने अधिकारियों को मृतकों के पार्थिव शरीर उनके परिजनों तक पहुंचाने और घायलों के इलाज की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

गुड्डू की पत्नी बोलीं- अब बेटी की शादी कैसे करूंगी?

हादसे में जान गंवाने वाले किशनपुर गांव के गुड्डू की पत्नी माया देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि उनके पति करीब 15 दिन पहले मजदूरी करने के लिए पास के ठेकेदार के साथ गए थे। चार दिन पहले ही उनसे आखिरी बार फोन पर बात हुई थी।

माया देवी के मुताबिक, उस बातचीत में गुड्डू ने घर का हालचाल पूछा था और खेतों में खाद डालने की बात भी कही थी। इसके बाद उनसे कोई संपर्क नहीं हुआ। अब उनके पास पति की मौत की खबर पहुंची है। उन्होंने बताया कि इसी साल बेटी की शादी की तैयारी चल रही थी और उसके लिए लड़का देखा जा रहा था।

उपदेश की मां ने कहा- एक दिन पहले ही वीडियो कॉल पर बात हुई थी

मृतक उपदेश की मां भी बेटे की मौत से सदमे में हैं। उन्होंने रोते हुए बताया कि रविवार को ही उपदेश से वीडियो कॉल पर बात हुई थी। बेटे की शादी की बात चल रही थी और परिवार उसके लिए लड़की देख रहा था।

उपदेश की मां ने कहा कि अगले साल बेटे की शादी करने की तैयारी थी, लेकिन उससे पहले ही हादसे में उसकी जान चली गई।

23 घायलों में कई की हालत गंभीर

हादसे में घायल 23 लोगों में कई की हालत गंभीर बताई गई है। घायलों में लखीमपुर खीरी और शाहजहांपुर के अलावा मध्य प्रदेश के कुछ लोग भी शामिल हैं।

हादसे में घायल लोगों की पूरी सूची

नाम उम्र पता / निवासी
आदेश पासी 24 —
आकाश पासी 19 बेला तरसिया, थाना मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी
हंसराज पासी 42 बेला तरसिया, थाना मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी
अक्षय पासी 16 पिपौला, थाना विचौलिया, लखीमपुर खीरी
रामदास पासी 20 किशुनपुर अजीत, थाना परसगांवा, लखीमपुर खीरी
सोनपाल पासी 45 बेला तरसिया, लखीमपुर खीरी
कट्टन पासी 18 बेला तरसिया, लखीमपुर खीरी
रामकुमार पासी 23 बेला तरसिया, थाना मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी
रंजीत पासी 21 किशुनपुर अजीत
बालकिशन पासी 40 बेला तरसिया, लखीमपुर खीरी
अरविंद पासी 19 बेला तरसिया, लखीमपुर खीरी
अनिल कुमार पासी 40 वासविरिया, थाना हैदराबाद, लखीमपुर खीरी
शिवकुमार पासी 30 बेला तरसिया, लखीमपुर खीरी
देवेंद्र सिंह कुशवाहा 26 बेला तरसिया, थाना मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी
अन्नू कुमार पासी 20 रामपुर पट्टिया, थाना खुदागंज, शाहजहांपुर
बेचेलाल पासी 50 रामपुर पट्टिया, थाना मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी
पिंकू कुशवाहा 18 बेला तरसिया, लखीमपुर खीरी
नन्द लाल पासी 32 परसगांवा, थाना परसगांवा, शाहजहांपुर
रामाकांत 37 बेला तरसिया, थाना मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी
अखिलेश — परसगांवा, थाना परसगांवा, लखीमपुर खीरी
विकास — परसगांवा, लखीमपुर खीरी
पवन जाटव (चालक) 25 विजय पुरा, डबरा
महेश प्रजापति (चालक) 43 बेदारी, थाना पोहरी, शिवपुरी

पुलिस ने वाहनों को हटाकर यातायात कराया सामान्य

हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य कराया। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हो सका।

ग्वालियर से घर लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा

यह हादसा उन मजदूरों के परिवारों पर कहर बनकर टूटा, जो ग्वालियर में धान रोपाई का काम पूरा कर अपने घर लौट रहे थे। एक तरफ आठ परिवारों में मातम पसरा है, वहीं 23 घायलों के परिवार उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।