3

Recent News

ओशो के सानिध्य में बचपन, कांग्रेस-भाजपा की राजनीति और कारोबार से संन्यास तक। जानिए कौन हैं स्वामी प्रेम सुगंध महाराज और क्या है उनका अतीत।

ओशो के सानिध्य में बचपन, कांग्रेस-भाजपा की राजनीति और फिर संन्यास! कौन हैं स्वामी प्रेम सुगंध महाराज, जिनकी कहानी के…

पीलीभीत में शशांक यादव ने भाजपा सरकार को घेरा। सपा ने 450 रुपये रोजाना मजदूरी, 300 दिन काम की गारंटी और शहरी मनरेगा का वादा किया।
पीलीभीत बस अड्डे के पास पुत्तन आतिशबाज की पटाखों की दुकान। 40 हजार लीटर डीजल के भंडार से दूरी और सुरक्षा इंतजामों को लेकर प्रशासन पर सवाल।

पीलीभीत में पटाखा कारोबारी पुत्तन आतिशबाज की मनमानी! प्रशासन की गाइडलाइन को ठेंगा, बस अड्डे के चंद कदमों पर सजाई…

Pilibhit News: पीलीभीत में 50 लाख की नशीली दवाओं की खेप पकड़ी! 5.57 लाख कैप्सूल बरामद, बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश!

Pilibhit News: पीलीभीत के पूरनपुर में पुलिस ने नशीली दवाओं के कथित अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।…

Pilibhit SIR: वोटर लिस्ट गड़बड़ी के 3 आरोपियों को बचाने के लिए Form-8 का खेल? कांग्रेस के कुमुद गंगवार का चौंकाने वाला दावा..
3

Recent News

ओशो के सानिध्य में बचपन, कांग्रेस-भाजपा की राजनीति और फिर संन्यास! कौन हैं स्वामी प्रेम सुगंध महाराज, जिनकी कहानी के…

पीलीभीत में पटाखा कारोबारी पुत्तन आतिशबाज की मनमानी! प्रशासन की गाइडलाइन को ठेंगा, बस अड्डे के चंद कदमों पर सजाई…

Pilibhit News: पीलीभीत के पूरनपुर में पुलिस ने नशीली दवाओं के कथित अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।…

Breaking News

UP Crime News: पत्नी को बांधा, फिर प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर हत्या; लाश लेकर ससुराल पहुंचा, वजह हैरान कर देगी..

UP Crime News: पत्नी को बांधा, फिर प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर हत्या; लाश लेकर ससुराल पहुंचा, वजह हैरान कर देगी..

UP Crime News: रामपुर में जमीन के विवाद को लेकर एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने पत्नी पर मायके से मिली जमीन बेचने का दबाव बनाया। इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की और हाथ-पैर बांधकर करंट लगा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी शव को अपने गांव ले गया और ग्रामीणों को बिजली का करंट लगने से मौत होने की बात बताई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लिया। मृतका के मायके वालों की शिकायत पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को पति को गिरफ्तार कर लिया।

14 अगस्त की रात हुआ विवाद

मामला केमरी थाना क्षेत्र के भटपुरा तारन गांव का है। यहां का इसरार उर्फ गुड्डू (42) अपने परिवार के साथ टांडा हुरमतनगर में किराए के मकान में रहता था और मजदूरी करता था। उसकी शादी 2013 में नसरीन (36) से हुई थी। दंपती के चार बेटियां जिया (12), जेबा (10), जोया (8), जुनैरा (2) और एक बेटा जुबैर (3) है।

मायके से मिली थी एक बीघा जमीन

नसरीन के माता-पिता की उसकी शादी के बाद ही मौत हो गई थी। उसका कोई भाई नहीं था। वह सात बहनें थीं और नसरीन चौथे नंबर की थी। माता-पिता की मौत के बाद संपत्ति सातों बहनों में बराबर बांट दी गई थी। नसरीन के हिस्से में आधा बीघा जमीन आई थी।

बाद में नसरीन ने अपनी एक बहन के हिस्से की आधा बीघा जमीन भी खरीद ली। इस तरह उसके पास कुल एक बीघा जमीन हो गई थी।

बच्चों के भविष्य के लिए जमीन नहीं बेचना चाहती थी

नसरीन के चाचा इसरार के मुताबिक, ससुराल वाले इस जमीन को बेचना चाहते थे। हालांकि नसरीन बच्चों के भविष्य को देखते हुए जमीन बेचने के लिए तैयार नहीं थी। आरोप है कि इसके बाद ससुराल वाले उस पर जमीन बेचने का दबाव बनाने लगे और उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।

जमीन बेचने से मना किया तो मारपीट का आरोप

मृतका के चाचा निसार अहमद के मुताबिक, 14 अगस्त की रात करीब 2 बजे इसरार ने नसरीन से जमीन बेचने को लेकर बात की। नसरीन ने जमीन बेचने से इनकार किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसरार ने उसके साथ मारपीट की।

हाथ-पैर बांधकर करंट लगाने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि मारपीट के बाद इसरार ने नसरीन के हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद फर्राटा पंखे के तार से उसके प्राइवेट पार्ट में करंट लगा दिया गया। आरोप है कि करंट लगने से नसरीन की मौत हो गई।

शरीर पर चोट के निशान मिलने का दावा

मृतका के चाचा निसार अहमद ने बताया कि नसरीन के शरीर पर कई चोट के निशान थे। शरीर के कई हिस्सों के अलावा गले पर भी चोट के निशान होने की बात उन्होंने कही है। मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के आधार पर मौत की परिस्थितियां स्पष्ट होंगी।

शव गांव ले जाकर करंट से मौत की कहानी बताई

आरोप है कि महिला की मौत के बाद इसरार किराए की कार से शव को अपने गांव भटपुरा तारन ले गया। वह शनिवार सुबह करीब 7 बजे गांव पहुंचा। वहां वह रोने लगा और ग्रामीणों को बताया कि उसकी पत्नी की मौत बिजली का करंट लगने से हुई है।

हालांकि ग्रामीणों को घटना संदिग्ध लगी और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद केमरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मायके वालों को भी घटना की जानकारी दी।

पति समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या की FIR

शनिवार रात नसरीन के परिजन थाने पहुंचे। उनकी शिकायत पर पति इसरार, ससुर हनीफ, ननद बब्बो और रफत, ननदोई इस्तेकार और नूर आलम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई।

पोस्टमॉर्टम के बाद मायके वाले शव को अपने गांव शिकारपुर उर्फ पहाड़पुर, थाना टांडा ले गए। शनिवार देर शाम वहीं नसरीन का अंतिम संस्कार किया गया।

पुलिस ने बिजली का तार और मोबाइल बरामद किया

प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह के मुताबिक, पुलिस ने घटनास्थल से तूफानी पंखे से अलग किया गया बिजली का तार, फटी हुई काली पॉलीथीन और काले रंग का कीपैड मोबाइल बरामद किया है।

हाईवे से पति गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में आरोपी पति इसरार उर्फ गुड्डू को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, उसे हाईवे पर नवीन मंडी जीरो पॉइंट के पास से पकड़ा गया।

जमीन विवाद से जुड़ी हत्या की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब महिला की मौत की पूरी परिस्थितियों, जमीन विवाद और नामजद अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि नसरीन बच्चों के भविष्य के लिए जमीन बेचना नहीं चाहती थी और इसी बात को लेकर उसके ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा था।