हरदोई के कोतवाली शाहाबाद क्षेत्र में एक महिला को बदमाशों ने बेरहमी से पीटा और मरणासन अवस्था में जहर पिलाकर फरार हो गए । घायल महिला को आनन-फानन में सीएचसी लाया गया गया है, जहां उसका इलाज जारी है । सूचना पर पहुँची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है ।

दरअसल पूरा मामला शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के गाँव फिरोजपुर खुर्द का है।घायल महिला लक्ष्मी के पुत्र श्री पांडेय ने बताया की बीते दिनों पशुओं के बांधने को लेकर पड़ोसियों से बिवाद हो गया था जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी पुलिस ने मामले मे कोई बड़ा कदन न उठकर केबल धारा 107, 116 की कार्रवाई कर मामले को रफा दफा कर दिया जिसका नतीजा यह रहा की आज इतनी बड़ी घटना हो गई ।

बदमाशों द्वारा की गयी खौफनाक घटना से इलाके में फैली दहशत से नाराज अब पुलिस भी एएसपी दुर्गेश सिंह कड़ी कार्रवाई की बात कह कह रहे हैं ।

गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है