3

Recent News

IRS की बेटी के कातिल का डराने वाला खुलासा: लैंप माकर बेहोश किया, फिर रेप.. फिंगरप्रिंट के लिए घसीटकर ले गया..

Crime News: दिल्ली के अमर कॉलोनी में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के मामले में अब जांच जैसे-जैसे आगे…

Bengal Election 2026: बंगाल में बंपर वोटिंग! 90% के पार, टूटा कई दशकों का रिकॉर्ड.. SIR बना सबसे बड़ी वजह?

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो चुका है। जहां तमिलनाडु की…

Crime News: सेक्स्टॉर्शन केस में महिला क्रिकेटर समेत 3 गिरफ्तार, ब्लैकमेल कर मुंबई के व्यापारी से वसूले 63 लाख..

Crime News: मुंबई में एक बड़े साइबर क्राइम का खुलासा हुआ है, जिसमें जम्मू-कश्मीर से जुड़ी एक महिला क्रिकेटर और…

Mirzapur Accident: 11 की मौत, 9 लोग बोलेरो में जिंदा जले.. लाशें देखकर डॉक्टर भी कांपे, 8 एक ही परिवार के..

Mirzapur Accident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। मिर्जापुर-रीवा नेशनल…

UP Board Result 2026: 10वीं में 'कशिश वर्मा' तो 12वीं में 'शिखा वर्मा' ने किया टॉप, मिलेगा 1 लाख कैश, लैपटॉप और..

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 23 अप्रैल 2026 को हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं)…

3

Recent News

Crime News: दिल्ली के अमर कॉलोनी में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के मामले में अब जांच जैसे-जैसे आगे…

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो चुका है। जहां तमिलनाडु की…

Crime News: मुंबई में एक बड़े साइबर क्राइम का खुलासा हुआ है, जिसमें जम्मू-कश्मीर से जुड़ी एक महिला क्रिकेटर और…

Mirzapur Accident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। मिर्जापुर-रीवा नेशनल…

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 23 अप्रैल 2026 को हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं)…

Breaking News

बांग्लादेश में फिर हिंदू का कत्ल: ‘मज़ाक’ बोलकर मारी गोली, अल्पसंख्यकों की हत्याओं पर सवाल?

बांग्लादेश में एक और हिंदू की गोली मारकर हत्या, आरोपी बोला– मज़ाक कर रहा था। बढ़ती हिंसा ने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल?

बांग्लादेश में फिर हिंदू का कत्ल: हत्यारा बोला ‘मज़ाक’ के नाम पर चली गोली, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर सवाल

बांग्लादेश की धरती एक बार फिर हिंदू समुदाय के खून से लाल हो गई। जिस देश में बराबरी और सह-अस्तित्व की बातें की जाती हैं, वहीं एक हिंदू नागरिक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया, और हत्यारा बेखौफ होकर यह कहता रहा कि वह तो “मज़ाक कर रहा था”। यह घटना सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि अल्पसंख्यकों की सुरक्षा व्यवस्था पर करारा तमाचा है। यह वारदात सोमवार, 29 दिसंबर की शाम करीब 6:45 बजे मयमनसिंह जिले के मेहराबारी इलाके में हुई, जिसने पूरे क्षेत्र को सन्न कर दिया।

 मौत की जगह, फैक्ट्री परिसर में चली गोली

मृतक 42 वर्षीय हिंदू हिंदू समुदाय से जुड़े बजेंद्र बिस्वास फैक्ट्री परिसर में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात था। रोज़ की तरह वह अपने काम में व्यस्त था, लेकिन उसे क्या पता था कि जिसके साथ वह ड्यूटी निभा रहा है, वही उसकी मौत का कारण बनेगा। उसी परिसर में मौजूद एक अन्य व्यक्ति 29 वर्षीय नोमान मिया ने सरकारी तौर पर जारी हथियार को हाथ में लिया और बिना किसी चेतावनी के गोली चला दी। गोली सीधे युवक को लगी और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी

‘मैं तो मज़ाक कर रहा था’ — हत्यारे का बयान और सिस्टम की शर्मनाक सच्चाई

घटना के बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने जो कहा, उसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया। आरोपी का कहना था कि उसने यह सब मज़ाक में किया, उसे अंदाज़ा नहीं था कि गोली चल जाएगी। यह बयान न सिर्फ बेहद गैर-जिम्मेदाराना है, बल्कि यह दर्शाता है कि हथियारों के इस्तेमाल और मानव जीवन की कीमत को कितनी हल्के में लिया जा रहा है। सवाल यह भी उठता है कि हथियार किसके हाथ में और किस मानसिकता वाले व्यक्ति के पास हैं

एक और नाम मौत की सूची में, बांग्लादेश में लगातार बढ़ रही घटनाएं

यह कोई पहली घटना नहीं है। पिछले कुछ हफ्तों में बांग्लादेश में हिंदू समुदाय को निशाना बनाकर पिछले हफ्ते ही दीपू चंद्र दास नाम के 27 वर्षीय हिंदू की हत्या कर दी गयी थी। घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ी है। कहीं भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या, कहीं धार्मिक आरोपों की आड़ में हमला, तो कहीं इस तरह की खुलेआम गोलीबारी। यह घटना उसी डरावनी श्रृंखला की एक और कड़ी है, जिसने यह साफ कर दिया है कि अल्पसंख्यक होना आज भी जान का जोखिम बना हुआ है

डर, खौफ और सन्नाटा, इलाके में फैली दहशत 

घटना के बाद पूरे इलाके में भय और तनाव का माहौल बन गया। स्थानीय हिंदू समुदाय में डर साफ देखा जा सकता है। लोग सवाल कर रहे हैं कि जब काम की जगह भी सुरक्षित नहीं, जब साथ काम करने वाला ही जान का दुश्मन बन जाए, तो भरोसा आखिर किस पर किया जाए? इस एक गोली ने सिर्फ एक इंसान की जान नहीं ली, बल्कि पूरे समुदाय के मन में असुरक्षा की भावना को और गहरा कर दिया

प्रशासन की कार्रवाई, लेकिन सवाल कायम

घटना के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। औपचारिक बयान, कागजी कार्रवाई और जांच की बात कही जा रही है, लेकिन ज़मीनी हकीकत यह है कि हर घटना के बाद वही प्रक्रिया दोहराई जाती है। गिरफ्तारी होती है, बयान आते हैं, और कुछ समय बाद मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है। सवाल यह है कि क्या सिर्फ कार्रवाई का दिखावा काफी है, या फिर अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए ठोस और सख्त कदम उठाए जाएंगे?

एक हत्या नहीं, चेतावनी

यह वारदात सिर्फ एक व्यक्ति की हत्या नहीं है, बल्कि यह एक खतरनाक चेतावनी है। चेतावनी उस सिस्टम के लिए, जो बार-बार अल्पसंख्यकों की जान की कीमत पर खामोश रहता है। चेतावनी उस समाज के लिए, जो ऐसी घटनाओं को ‘अलग-थलग मामला’ कहकर टाल देता है। और चेतावनी उन लोगों के लिए, जो हिंसा को मज़ाक समझने की हिम्मत रखते हैं

सवाल जो जवाब मांगते हैं

क्या किसी इंसान की जान इतनी सस्ती हो गई है कि उसे मज़ाक में गोली मार दी जाए?
क्या अल्पसंख्यक होना ही अब सबसे बड़ा अपराध बन चुका है?
और सबसे बड़ा सवाल — आखिर कब तक बहता रहेगा यह खून?

जब तक इन सवालों के ईमानदार जवाब नहीं मिलते, तब तक ऐसी घटनाएं सिर्फ खबरें नहीं रहेंगी, बल्कि समाज के चेहरे पर लगा हुआ खौफनाक धब्बा बनती रहेंगी।