Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कृष्णानगर में विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने टीएमसी सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी के भाषण का सबसे चर्चित हिस्सा उनका ‘झालमुड़ी’ वाला बयान रहा, जिसने चुनावी माहौल को और गरमा दिया है।
“झालमुड़ी मैंने खाई, मिर्ची TMC को लगी”
जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने झालमुड़ी खाई, लेकिन मिर्ची टीएमसी को लग रही है। उनका यह बयान सीधे तौर पर टीएमसी और ममता बनर्जी पर तंज के रूप में देखा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस बार बंगाल में बदलाव तय है और जनता इसका फैसला वोटिंग के जरिए करेगी।
पूरी खबर -> https://t.co/VRhxUGB7b3
Bengal Election 2026: PM Modi ने लिए ममता दीदी के मजे, कहा – “झालमुड़ी मैंने खाई, मिर्ची TMC को लगी..”@BJP4India @BJP4Bengal @SuvenduWB @narendramodi @PMOIndia @AmitShah @MamataOfficial @AITCofficial pic.twitter.com/eouZgCXNs5— Rocket Post Bharat (@rocketpostindia) April 23, 2026
ममता बनर्जी के आरोपों पर पलटवार
दरअसल, हाल ही में पीएम मोदी का झालमुड़ी खाते हुए वीडियो चर्चा में आया था। इस पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे ‘ड्रामा’ बताया था।
उन्होंने आरोप लगाया था कि यह सब पहले से सेट किया गया था और सुरक्षा एजेंसियों की मौजूदगी में एक राजनीतिक स्टंट किया गया।
अब पीएम मोदी ने उसी बयान पर पलटवार करते हुए अपने भाषण में तीखा जवाब दिया।
“4 मई को मिठाई भी बंटेगी और झालमुड़ी भी”
पीएम मोदी ने रैली में कहा कि 4 मई को बीजेपी की जीत का जश्न मनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उस दिन बंगाल में मिठाई भी बांटी जाएगी और झालमुड़ी भी। यह बयान सीधे तौर पर चुनाव परिणाम को लेकर बीजेपी के आत्मविश्वास को दर्शाता है।
ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील
प्रधानमंत्री ने जनता से अपील की कि इस बार मतदान का नया रिकॉर्ड बनाया जाए।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हर मतदाता का वोट देना जरूरी है और सभी लोगों को बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लेना चाहिए।
चुनावी हिंसा पर भी बोले पीएम मोदी
अपने भाषण में पीएम मोदी ने चुनावी हिंसा के मुद्दे को भी उठाया।
उन्होंने कहा कि पिछले 50 वर्षों में यह पहला चुनाव है, जिसमें हिंसा काफी कम देखने को मिली है। उन्होंने इसके लिए चुनाव आयोग की सराहना की और इसे बड़ी सफलता बताया।
रैली में उमड़ी भारी भीड़, BJP ने जताया भरोसा
कृष्णानगर में हुई इस विजय संकल्प सभा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
पीएम मोदी ने अपने भाषण में एक बार फिर बंगाल में सत्ता परिवर्तन का भरोसा जताया और कहा कि इस बार जनता बदलाव चाहती है।
I have started working as a crime reporter in 2011 for a daily local newspaper named ‘Khusro Mail’. I have also worked for many news organization such as Public Vibe app and Oneindia Hindi news portal. Now I am working as Editor In Chief for Rocket Post Bharat (rocketpostbharat.com).