3

Recent News

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत में ट्रक और गौरक्षक दल लिखी कार की भयंकर टक्कर, मां-बेटा-बहू समेत 3 की मौत..

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: हाईकोर्ट का चौंकाने वाला आदेश, शाही मस्जिद कमेटी को झटका; पथराव के बाद 15 लोग हिरासत में..

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

3

Recent News

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

Breaking News

Pilibhit News: चौकीदार की लाश को खा रहे थे कुत्ते, चाट-चाटकर बना दिया कंकाल! खाली मकान में मिली लाश..

Pilibhit News: चौकीदार की लाश को खा रहे थे कुत्ते, चाट-चाटकर बना दिया कंकाल! खाली मकान में मिली लाश..

Pilibhit News: पीलीभीत से एक बेहद डरावनी और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक खाली मकान में 50 वर्षीय चौकीदार का शव मिला, जिसकी हालत देखकर गांव वाले सन्न रह गए। शव का चेहरा पूरी तरह कंकाल में तब्दील हो चुका था, जबकि बाकी शरीर सही हालत में था।

खाली मकान में मिला शव

घटना घुंघचाई थाना क्षेत्र के सम्भुआ गांव की है, जो जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर है।
मृतक की पहचान मानसिंह (50) के रूप में हुई है, जो पेशे से चौकीदार था।

वह रोज की तरह मंगलवार सुबह घर से ड्यूटी के लिए निकला था और गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित एक खाली मकान की रखवाली करता था।

अंदर का नजारा देख दंग रह गए ग्रामीण

पड़ोसियों के अनुसार, जब काफी देर तक मकान के अंदर से कोई हलचल नहीं हुई, तो लोगों को शक हुआ।

जब वे अंदर पहुंचे तो देखा कि सीढ़ियों के नीचे मानसिंह का शव पड़ा हुआ था।
सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि उसका चेहरा पूरी तरह कंकाल में बदल चुका था।

सिर के पीछे गहरा घाव, सीढ़ियों पर खून

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शव के सिर के पीछे गहरा घाव था और सीढ़ियों पर खून फैला हुआ था।

इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह सीढ़ियों से गिरा होगा या किसी हादसे का शिकार हुआ होगा।

मकान में घूमते मिले खून से सने कुत्ते

पुलिस जांच के दौरान मकान के अंदर कई आवारा कुत्ते घूमते हुए मिले, जिनमें से कुछ के मुंह पर खून लगा हुआ था।

इससे शक जताया जा रहा है कि मौत के बाद कुत्तों ने शव के चेहरे को नुकसान पहुंचाया, जिससे वह कंकाल जैसा दिखने लगा।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जय शंकर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या कह रही है पुलिस?

सीओ पूरनपुर प्रतीक ढहिया के मुताबिक, प्राथमिक जांच में ऐसा लग रहा है कि चौकीदार की मौत सीढ़ियों से गिरने के कारण हुई हो सकती है।

उन्होंने बताया कि कुत्तों द्वारा शव के चेहरे को नुकसान पहुंचाया गया है।
हालांकि, मौत के असली कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

अभी तक नहीं मिला कोई आरोप

पुलिस के अनुसार, अभी तक परिजनों की ओर से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है और न ही कोई तहरीर दी गई है।

मामले की जांच जारी है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।