UP Accident News: हापुड़ के धौलाना में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। बारात से लौट रही बस ट्रक से टकराकर खाई में गिर गई, जिसके बाद ट्रक भी बस के ऊपर जा गिरा। इस भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जिनमें दूल्हे के पिता भी शामिल हैं।
बारात से लौटते वक्त हुआ भीषण हादसा
डासना के कुरैशियान मोहल्ले के युनूस के बेटे जाहिद की बारात रविवार शाम 8 बजे गुलावटी गई थी। देर रात जब बारात लौट रही थी, तभी हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में बस की टक्कर एक ट्रक से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बारातियों से भरी बस खाई में जा गिरी।
बस के ऊपर गिरा ट्रक, मौके पर मची चीख-पुकार
हादसे के बाद ट्रक असंतुलित होकर बस के ऊपर जा गिरा। बस में बैठे लोगों में चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक हादसे में बस चालक समेत कुल 6 लोगों की मौत हो गई।
मृतकों में दूल्हे के पिता समेत 5 डासना निवासी
इस हादसे में दूल्हे के पिता युनुस समेत मुन्ना, अख्तर उर्फ बबलू, यूसुफ और सोनू की मौत हो गई। चालक को छोड़ बाकी सभी मृतक डासना के रहने वाले थे। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।
शादी वाले घर में छाया मातम
युनुस के घर में खुशी का माहौल था, क्योंकि 12 तारीख को बेटे जाहिद का निकाह था और 17 अप्रैल को उनकी बेटी मनताशा की बारात आनी थी। लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार को तोड़ दिया। शादी वाले घर में अब मातम पसरा हुआ है।
परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
- युनुस मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके चार बेटे और चार बेटियां हैं।
- यूसुफ फल बेचकर घर चलाते थे, उनके आठ बेटे हैं, जिनमें से दो की शादी हो चुकी है।
- अख्तर उर्फ बबलू की तीन बेटियां हैं और वह भी मजदूरी करते थे।
- मुन्ना मंडी में केले की ठेली लगाते थे, उनके चार बेटे और चार बेटियां हैं।
- सोनू, जो मूल रूप से जारचा (गौतमबुद्धनगर) के रहने वाले थे, 13 साल पहले डासना आए थे। उनके परिवार में पत्नी, तीन बेटियां और बुजुर्ग मां हैं।
दो शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया
हादसे के बाद मुन्ना और यूसुफ के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जबकि बाकी तीन शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
I have started working as a crime reporter in 2011 for a daily local newspaper named ‘Khusro Mail’. I have also worked for many news organization such as Public Vibe app and Oneindia Hindi news portal. Now I am working as Editor In Chief for Rocket Post Bharat (rocketpostbharat.com).