3

Recent News

पीलीभीत में उधार सिगरेट को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदला। बेलचे से हमले में 70 वर्षीय दुकानदार की मौत, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit में प्रेमिका का खूनी खेल! प्रेमी को ट्रक में जिंदा जलाकर मार डाला; पुलिस को लगा था हादसे के बाद लगी थी आग..

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

पीलीभीत के जहानाबाद में नाबालिग छात्रा से अभद्रता के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। थाने पहुंचते ही निकली हेकड़ी।

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

3

Recent News

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

Breaking News

बड़ी खबर: यूपी में चलती ट्रेन में वारदात! संपर्क क्रांति में फायरिंग.. व्यापारी से 7 लाख छीनकर रामपुर के पास कूदे बदमाश!

बड़ी खबर: यूपी में चलती ट्रेन में वारदात! संपर्क क्रांति में फायरिंग.. व्यापारी से 7 लाख छीनकर रामपुर के पास कूदे बदमाश!

बड़ी खबर: उत्तर प्रदेश के रामपुर में बुधवार सुबह चलती संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में हुई लूट की वारदात ने यात्रियों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। बदमाशों ने दिनदहाड़े ट्रेन में घुसकर गन प्वाइंट पर दो कर्मचारियों से करीब 7 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए।

चलती ट्रेन में वारदात, बदमाश पहले से थे सवार

यह घटना सुबह करीब 10 बजे की है। आरोप है कि बदमाश पहले से ही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सवार थे। जैसे ही ट्रेन रामपुर के बिलासपुर इलाके के पास धीमी हुई, तीन बदमाशों ने अपने प्लान को अंजाम दिया।

तमंचा-पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को बनाया निशाना

बदमाशों ने उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी दो कर्मचारियों—रितिक मंडल और साहिब सिंह—को घेर लिया। दोनों दिल्ली ऑटोमोबाइल का सामान खरीदने जा रहे थे और अपने साथ 7 लाख रुपये नकद ले जा रहे थे।
बदमाशों ने दोनों के सिर पर तमंचा और पिस्टल तान दी, जिससे वे बुरी तरह डर गए।

कमर में बंधी नकदी बेल्ट छीनकर फरार

सुरक्षा के लिए कर्मचारियों ने नकदी को बेल्ट में बांधकर कमर में छिपा रखा था।
लेकिन बदमाशों को इसकी पूरी जानकारी थी। उन्होंने मौत का डर दिखाकर बेल्ट छीन ली और पैसे लेकर फरार हो गए।

हवाई फायरिंग कर मचाई दहशत

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की, जिससे ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई।
इसके बाद वे चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गए।

इनसाइडर एंगल की आशंका

पुलिस को शक है कि इस लूट के पीछे किसी अंदरूनी व्यक्ति की जानकारी हो सकती है।
क्योंकि बदमाशों को सटीक पता था कि पैसे कहाँ छिपाए गए हैं और वे उसी के अनुसार कार्रवाई कर रहे थे।

पुलिस और RPF जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं।
रुद्रपुर और रामपुर पुलिस ने मिलकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के जंगलों में तलाशी अभियान भी चलाया गया, लेकिन अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है।

CCTV खंगाल रही पुलिस, गिरफ्तारी की मांग तेज

पुलिस अब बिलासपुर रेलवे स्टेशन और आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है।
आरपीएफ अधिकारी और जीआरपी प्रभारी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

व्यापारियों में आक्रोश, सुरक्षा पर सवाल

घटना के बाद रुद्रपुर में व्यापारियों में भारी आक्रोश है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में व्यापारी रेलवे स्टेशन पहुंचे और आरपीएफ अधिकारियों से मुलाकात कर जल्द कार्रवाई की मांग की।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी पीड़ितों से मुलाकात कर घटना की निंदा की।