3

Recent News

Virat Kohli को 5 करोड़ देकर बुलाते थे प्रेमानंद महाराज? मिला जवाब; क्रिकेट के किंग ने बताई पूरी सच्चाई..

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: बसों से राहुल समेत INDI नेता जंतर-मंतर रवाना, प्रदर्शन! दिल्ली पुलिस ने कहा - "इन नियमों का पालन हो, वरना.."

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

Accident News: यूपी में दर्दनाक हादसा! मैच खेलकर आ रहे 4 क्रिकेटरों की मौत; झपकी आने से ट्रक में घुसी अर्टिगा..

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग…

New Bhojpuri Song: ‘बाढ़ में बिहार, छठी मइया खेवनहार’ रिलीज, अक्षरा सिंह की आवाज और मनोज भावुक के शब्दों में दर्द-उम्मीद

New Bhojpuri Song: बिहार में बाढ़ की त्रासदी के बीच लोगों की पीड़ा, आस्था और उम्मीद को आवाज देने वाला…

PMFME योजना में ₹10 लाख का लोन या सब्सिडी? 59 मिनट में पैसा मिलेगा? जानिए वायरल दावे का पूरा सच..

PMFME: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि अगर कोई व्यक्ति कारोबार के…

3

Recent News

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग…

New Bhojpuri Song: बिहार में बाढ़ की त्रासदी के बीच लोगों की पीड़ा, आस्था और उम्मीद को आवाज देने वाला…

PMFME: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि अगर कोई व्यक्ति कारोबार के…

Breaking News

Girlfriend Killing Love Story: पत्नी छोड़कर गई, प्रेमिका की शादी तय हुई तो प्रेमी बना कातिल

महोबा में प्यार, धोखा और बदले की खौफनाक कहानी! प्रेमिका की शादी की खबर सुनते ही प्रेमी ने उठाया ऐसा कदम, जिसने हर किसी को हिला दिया…

 मोहब्बत का खौफनाक अंत: बेवफाई, बर्बादी और फिर बेरहमी से कत्ल!

महोबा की शांत फिजाओं को उस वक्त दहला देने वाली वारदात ने लोगों को कर रख दिया, जब एक प्रेम कहानी ने खूनी मोड़ ले लिया। एक तरफ पत्नी का साथ छूट गया, दूसरी तरफ प्रेमिका की शादी की खबर ने दिल में ऐसी आग लगाई कि एक आशिक हैवान बन बैठा। रिश्तों की उलझनों, टूटे अहंकार और जलन की आग में जलते हुए इस प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका की सांसें हमेशा के लिए छीन लीं। लेकिन कानून के शिकंजे से बच पाना आसान नहीं था—महज 24 घंटे के अंदर पुलिस ने न सिर्फ इस ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश किया, बल्कि मुठभेड़ में गोली लगने के बाद आरोपी को उसके साथी समेत धर दबोचा।
आइए विस्तार से बताते है पूरी घटना क्या है—

 सूनसान जंगल में मिली लाश, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

14 अप्रैल को महोबा के सुभाष नगर क्षेत्र के एक सुनसान जंगल में युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान प्रियंका रैकवार के रूप में हुई, जिसकी कुछ ही महीनों बाद 8 जुलाई को शादी होने वाली थी। इस दिल दहला देने वाली घटना ने हर किसी को झकझोर दिया।

 पुलिस के सामने थी बड़ी चुनौती, खुलासे के लिए 4 टीमें गठित की गयीं 

इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। एसपी शशांक सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसओजी, सर्विलांस और अन्य टीमों सहित  चार विशेष टीमें गठित कीं । हर एंगल से जांच शुरू हुई और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई।

मुठभेड़ में खुला राज: गोली लगते ही टूट गया अपराधियों का हौसला

महज 24 घंटे के अंदर पुलिस की घेराबंदी में आए बाइक सवार संदिग्धों ने बचने के लिए फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली मुख्य आरोपी सुमित सिंह और उसके साथी धर्मेंद्र के पैर में जा लगी। घायल होते ही दोनों की हेकड़ी निकल गई और पुलिस ने मौके पर ही उन्हें दबोच लिया।

प्यार, धोखा और बदले की आग में सुलगता खौफनाक सच

पूछताछ में जो कहानी सामने आई, वह रिश्तों की भयावह सच्चाई को उजागर करती है। सुमित सिंह का प्रियंका के साथ पुराना प्रेम प्रसंग था। लेकिन इसी बीच उसकी शादी हो गई। जब पत्नी को इस रिश्ते की भनक लगी, तो घर में कलह बढ़ गई और आखिरकार पत्नी उसे छोड़कर चली गई।

सुमित को लगा कि उसकी बर्बादी की जड़ प्रियंका है। इसी बीच जब उसे यह खबर मिली कि प्रियंका की शादी कहीं और तय हो गई है, तो उसके अंदर बदले की आग भड़क उठी।

सुनियोजित साजिश: मिलने के बहाने बुलाया और घोंट दिया गला

सुमित ने अपने दोस्त धर्मेंद्र के साथ मिलकर एक खौफनाक साजिश रची। उसने प्रियंका को मिलने के बहाने देर रात सूनसान पर जगह बुलाया। जहां पहले से ही मौत उसका इंतजार कर रही थी। सफेद गमछे से उसका गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी।

 कानून का खौफ भी नहीं आया काम

हैरानी की बात यह है कि प्रियंका का भाई यूपी पुलिस में सिपाही है, लेकिन इसके बावजूद आरोपी के सिर पर जुनून इस कदर सवार था कि उसने कानून के डर को भी नजरअंदाज कर दिया।

पुलिस ने बरामद किए अहम सबूत

पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल गमछा, मृतका का मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल बाइक और दो तमंचे सहित कारतूस बरामद किए हैं। ये सभी सबूत इस खौफनाक अपराध की कहानी को पुख्ता करते हैं।

आरोपियों का अस्पताल में चल रहा इलाज, आगे की जांच जारी

मुठभेड़ में घायल दोनों आरोपियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहराई से जांच कर रही है।

 पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने दिया सख्त संदेश

इस पूरे मामले में पुलिस की तेज और सटीक कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि अपराध चाहे कितना भी शातिर तरीके से क्यों न किया जाए, कानून के हाथ लंबे होते हैं। 24 घंटे के अंदर हत्यारों को पकड़कर पुलिस ने अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है।

समाज के लिए बड़ा सवाल

यह घटना सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि रिश्तों में पनपती अविश्वास, जुनून और हिंसा की खतरनाक मानसिकता का आईना है। क्या प्यार अब इतना खतरनाक हो चुका है कि असफल होने पर जान लेने पर उतर आता है?