UP Police: उत्तर प्रदेश के Kanpur में पुलिस कस्टडी से बदमाश के फरार होने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पैर में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला, लेकिन कुछ ही घंटों में क्राइम ब्रांच ने उसे दोबारा पकड़ लिया।
अस्पताल से फरार हुआ बदमाश
शुक्रवार सुबह घायल बदमाश को हैलट अस्पताल के माइनर ऑपरेशन थियेटर में भर्ती कराया गया था।
उसकी सुरक्षा में तीन दरोगा और एक सिपाही तैनात थे, लेकिन लापरवाही के चलते आरोपी मौका पाकर भाग निकला।
पुलिस की चूक कैसे बनी मौका?
गार्ड के मुताबिक, दो दरोगा अस्पताल की चौकी में चले गए थे।
एक दरोगा बाहर खड़ा था और एक सिपाही ऑपरेशन थियेटर के पास तैनात था।
इसी दौरान आरोपी वहां से निकलकर फरार हो गया।
आरोपी की पहचान और पुराना अपराध
फरार बदमाश की पहचान जूही परमपुरवा निवासी मुन्ना के रूप में हुई है।
यही आरोपी 24 घंटे पहले हाईवे पर तमंचे के दम पर एक युवक से मोबाइल और बाइक लूट चुका था।
हाईवे पर लूट की वारदात
बर्रा क्षेत्र के योगेंद्र विहार खाड़ेपुर निवासी मोहित निषाद से गुरुवार सुबह लूट की घटना हुई थी।
दो बदमाशों ने उन्हें रोककर मारपीट की और तमंचा दिखाकर बाइक व मोबाइल लूट लिया।
चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग
घटना के बाद पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया।
गुरुवार रात फत्तेपुर रोड पर संदिग्ध बदमाशों को रोकने की कोशिश की गई तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक बदमाश को पैर में गोली मार दी, जबकि दूसरा आरोपी भाग निकला।
कुछ घंटों में फिर गिरफ्तार
पुलिस उपायुक्त क्राइम Shravan Kumar Singh के मुताबिक,
आरोपी सुबह 10 बजे अस्पताल से फरार हुआ था।
तुरंत घेराबंदी कर स्वॉट, सर्विलांस और क्राइम ब्रांच की टीमें लगा दी गईं।
CCTV और मुखबिर की मदद से आरोपी को झाड़ियों से पकड़ लिया गया।
टीम को मिला इनाम
क्राइम ब्रांच की टीम को आरोपी को दोबारा गिरफ्तार करने पर ₹25,000 का इनाम दिया जाएगा।
I have started working as a crime reporter in 2011 for a daily local newspaper named ‘Khusro Mail’. I have also worked for many news organization such as Public Vibe app and Oneindia Hindi news portal. Now I am working as Editor In Chief for Rocket Post Bharat (rocketpostbharat.com).