3

Recent News

Archery World Cup में गोल्ड जीतने वाले दूसरे भारतीय तीरंदाज बने 'धीरज', शूट-ऑफ में परफेक्ट 10 लगाकर मारी बाजी..

Archery World Cup: भारत के युवा रिकर्व तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा ने आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Womens Asia Cup: भारतीय शेरनियों ने रचा इतिहास! पाकिस्तान की किरकिरी; मोहसिन नकवी से नहीं ली ट्रॉफी.. दिए थे 2 विकल्प!

Womens Asia Cup: भारत ने विमेंस एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार एशिया…

Pilibhit में गूंजा हनुमान दल का जयघोष, हिंदू एकजुटता का संकल्प! कहा - 'अब संकट में कोई सनातनी अकेला नहीं'

Pilibhit के कलीनगर क्षेत्र में राष्ट्रीय हनुमान दल की महत्वपूर्ण बैठक एवं विचार गोष्ठी का आयोजन ग्राम पंचायत बांसखेड़ा में…

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games से पहले भारतीय खिलाड़ी का आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो, कहा - 'मां-पापा माफ करना...', लेकिन क्यों?

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

3

Recent News

Archery World Cup: भारत के युवा रिकर्व तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा ने आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Womens Asia Cup: भारत ने विमेंस एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार एशिया…

Pilibhit के कलीनगर क्षेत्र में राष्ट्रीय हनुमान दल की महत्वपूर्ण बैठक एवं विचार गोष्ठी का आयोजन ग्राम पंचायत बांसखेड़ा में…

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

Breaking News

Bengal Election 2026: वोटिंग के दौरान बवाल! मुर्शिदाबाद में हुमायूं कबीर के काफिले पर हमला, सिलीगुड़ी में झड़प..

Bengal Election 2026: वोटिंग के दौरान बवाल! मुर्शिदाबाद में हुमायूं कबीर के काफिले पर हमला, सिलीगुड़ी में झड़प..

Bengal Election 2026: आज देश के दो बड़े राज्यों पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनावी माहौल अपने चरम पर है। जहां तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक साथ मतदान हो रहा है, वहीं पश्चिम बंगाल में 152 सीटों के लिए पहले चरण की वोटिंग जारी है। सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं और खासतौर पर महिलाओं में वोटिंग को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आया। लेकिन इस बीच बंगाल के कई इलाकों से हिंसा और झड़प की खबरें भी सामने आई हैं।

तमिलनाडु में 234 सीटों पर एक साथ वोटिंग

तमिलनाडु में 17वीं विधानसभा के चुनाव के लिए आज सभी 234 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। राज्य के लगभग 5.73 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। यहां मुख्य मुकाबला डीएमके की अगुवाई वाले INDIA गठबंधन और एआईएडीएमके-बीजेपी के एनडीए गठबंधन के बीच है।

सुबह से ही मतदान केंद्रों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है, जिससे साफ है कि जनता इस बार बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा ले रही है।

पहले चरण में 1478 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 152 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस चरण में कुल 1478 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला आज जनता कर रही है।

राज्य में टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। कई संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं।

मुर्शिदाबाद में हुमायूं कबीर के दौरे पर बवाल

मुर्शिदाबाद के नौदा इलाके में उस वक्त तनाव बढ़ गया जब AJUP प्रमुख और रेजीनगर से उम्मीदवार हुमायूं कबीर एक घटना स्थल पर पहुंचे।

यहां टीएमसी समर्थकों और उनके बीच तीखी झड़प हो गई। मौके पर पुलिस के साथ भी उनकी बहस और नोकझोंक हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, झड़प की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।

हुमायूं कबीर के काफिले पर हमला, हालात तनावपूर्ण

इसी इलाके से एक और बड़ी खबर सामने आई है। आरोप है कि उपद्रवियों ने हुमायूं कबीर के काफिले पर हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और लाठी-डंडों व ईंटों से हमला किया। इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

मालदा में टीएमसी के दो गुटों में भिड़ंत

मालदा जिले के हरिश्चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में टीएमसी के ही दो गुट आपस में भिड़ गए।

यह विवाद इतना बढ़ गया कि मंत्री ताज़मुल हुसैन के गांव बांगरुआ में टीएमसी के चुनावी कैंप ऑफिस में तोड़फोड़ की गई।

टीएमसी नेता स्वपन अली ने आरोप लगाया है कि मंत्री ताज़मुल हुसैन कांग्रेस के समर्थन में काम कर रहे हैं और उनके समर्थकों ने ही हमला करवाया।

सिलीगुड़ी में TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

सिलीगुड़ी के जगदीश चंद्र विद्यापीठ स्थित एक बूथ के बाहर टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गई।

मौके पर मौजूद केंद्रीय सुरक्षा बल (CAPF) ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। सुरक्षा बलों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया और मतदान प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई।

सुरक्षा के बीच जारी मतदान

कई जगहों पर तनाव के बावजूद दोनों राज्यों में मतदान जारी है। खासतौर पर बंगाल के संवेदनशील इलाकों में केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

प्रशासन का कहना है कि किसी भी तरह की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने की पूरी कोशिश की जा रही है।