3

Recent News

PMFME योजना में ₹10 लाख का लोन या सब्सिडी? 59 मिनट में पैसा मिलेगा? जानिए वायरल दावे का पूरा सच..

PMFME: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि अगर कोई व्यक्ति कारोबार के…

Pilibhit News: 'वादे नहीं भुगतान चाहिए, हमको अपना दाम चाहिए' - किसान! मिलों की नीलामी, लेकिन किसान खाली हाथ..

Pilibhit News: पीलीभीत में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दा एक बार फिर बड़ा सवाल बनकर सामने है। नवाबगंज…

Pilibhit Shocking News: जिंदा आदमी को कागजों में कर दिया ‘मृत’, रोक दी पेंशन! DM ने लिया बड़ा एक्शन, VDO सस्पेंड..

Pilibhit Shocking News: पीलीभीत में वृद्धावस्था पेंशन के सत्यापन में ऐसी गंभीर लापरवाही सामने आई, जिसने सरकारी रिकॉर्ड और जमीनी…

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

3

Recent News

PMFME: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि अगर कोई व्यक्ति कारोबार के…

Pilibhit News: पीलीभीत में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दा एक बार फिर बड़ा सवाल बनकर सामने है। नवाबगंज…

Pilibhit Shocking News: पीलीभीत में वृद्धावस्था पेंशन के सत्यापन में ऐसी गंभीर लापरवाही सामने आई, जिसने सरकारी रिकॉर्ड और जमीनी…

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Breaking News

सनसनीखेज: बर्थडे बॉय ने 3 दोस्तों को मारी गोली, मौत.. 2 भाजपा नेता के भाई और 1 भतीजा, केक लगाने पर हुआ बवाल..

सनसनीखेज: बर्थडे बॉय ने 3 दोस्तों को मारी गोली, मौत.. 2 भाजपा नेता के भाई और 1 भतीजा, केक लगाने पर हुआ बवाल..

3 दोस्तों को मारी गोली: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक बर्थडे पार्टी देखते ही देखते खूनी खेल में बदल गई। खुर्जा के एक जिम में शनिवार देर रात हुई फायरिंग में भाजपा सभासद के परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मामूली विवाद—चेहरे पर केक लगाने—से शुरू हुआ झगड़ा इतनी बड़ी घटना में बदल गया कि पूरे इलाके में दहशत और तनाव फैल गया है।

केक लगाने से शुरू हुआ विवाद, बना खूनी संघर्ष

घटना शनिवार रात करीब 12 बजे की है। खुर्जा के RJS फिटनेस जिम में बर्थडे पार्टी चल रही थी। पार्टी के दौरान मौजूद लोगों के मुताबिक, सभासद के चचेरे भाई ने बर्थडे बॉय के चेहरे पर केक लगा दिया।
बस इसी बात पर आरोपी भड़क गया। पहले कहासुनी हुई और फिर मामला इतना बढ़ गया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन की मौके पर मौत

इस फायरिंग में तीन लोगों की जान चली गई:

  • मनीष सैनी (30)
  • आकाश सैनी (19)
  • अमरदीप सैनी (32)

तीनों को गोली लगने के बाद मौके पर ही मौत हो गई।
मनीष, भाजपा सभासद संजय सैनी के छोटे भाई थे, जबकि आकाश उनके भतीजे और अमरदीप उनके चाचा के बेटे थे।

मुख्य आरोपी कौन है?

इस पूरे मामले का मुख्य आरोपी जीतू सैनी बताया जा रहा है, जो पहले बसपा का नगर अध्यक्ष रह चुका है।
पुलिस के मुताबिक:

  • जीतू सैनी और मयंक सैनी मुख्य आरोपी हैं
  • जीतू ने मयंक की पिस्टल से फायरिंग की
  • वारदात के बाद आरोपी CCTV का DVR भी साथ ले गए

FIR दर्ज, 4 हिरासत में, 8 टीमें जांच में जुटीं

पुलिस ने इस मामले में कुल 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
अब तक 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर के मुताबिक:

  • 8 टीमें केस पर काम कर रही हैं
  • शुरुआती जांच में .32 बोर रिवॉल्वर से फायरिंग की बात सामने आई है
  • पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही पुष्टि होगी

इलाके में तनाव, भारी पुलिस फोर्स तैनात

घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।

  • 10 थानों के 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात
  • जगह-जगह बैरिकेडिंग
  • बाजार बंद
  • फ्लैग मार्च किया गया

कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे हैं और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी गई है।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल, न्याय की मांग

घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

  • अमरदीप की पत्नी सिमरन ने हाथ जोड़कर इंसाफ की मांग की
  • बहन राधा ने कहा: “हमें खून के बदले खून चाहिए, आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलना चाहिए”
  • मनीष की बहन रजनी ने आरोप लगाया कि दावत के बहाने बुलाकर हत्या की गई

रविवार दोपहर मनीष की मां अयोध्या से पहुंचीं और बेटे की मौत की खबर सुनकर बेसुध हो गईं।

एक साथ तीन चिताएं, नम हुई हर आंख

शाम करीब 6 बजे तीनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।
खुर्जा के मुक्ति घाट पर जब तीनों चिताएं एक साथ जलीं, तो हर आंख नम हो गई।

  • मनीष को उनके भतीजे रोहित ने मुखाग्नि दी
  • अमरदीप को वंशु ने मुखाग्नि दी
  • 2000 से ज्यादा लोग अंतिम संस्कार में मौजूद रहे

राजनीतिक और प्रशासनिक मौजूदगी

अंतिम संस्कार में कई बड़े नेता और अधिकारी मौजूद रहे:

  • खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह
  • चेयरमैन भगवान दास सिंघल
  • कांग्रेस नेता विमल कुमार
  • अन्य सामाजिक और राजनीतिक लोग

साथ ही एसपी सिटी अभिषेक प्रताप और कई सीओ व थाना प्रभारी भी मौके पर मौजूद रहे।