3

Recent News

PMFME योजना में ₹10 लाख का लोन या सब्सिडी? 59 मिनट में पैसा मिलेगा? जानिए वायरल दावे का पूरा सच..

PMFME: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि अगर कोई व्यक्ति कारोबार के…

Pilibhit News: 'वादे नहीं भुगतान चाहिए, हमको अपना दाम चाहिए' - किसान! मिलों की नीलामी, लेकिन किसान खाली हाथ..

Pilibhit News: पीलीभीत में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दा एक बार फिर बड़ा सवाल बनकर सामने है। नवाबगंज…

Pilibhit Shocking News: जिंदा आदमी को कागजों में कर दिया ‘मृत’, रोक दी पेंशन! DM ने लिया बड़ा एक्शन, VDO सस्पेंड..

Pilibhit Shocking News: पीलीभीत में वृद्धावस्था पेंशन के सत्यापन में ऐसी गंभीर लापरवाही सामने आई, जिसने सरकारी रिकॉर्ड और जमीनी…

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

3

Recent News

PMFME: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि अगर कोई व्यक्ति कारोबार के…

Pilibhit News: पीलीभीत में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दा एक बार फिर बड़ा सवाल बनकर सामने है। नवाबगंज…

Pilibhit Shocking News: पीलीभीत में वृद्धावस्था पेंशन के सत्यापन में ऐसी गंभीर लापरवाही सामने आई, जिसने सरकारी रिकॉर्ड और जमीनी…

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Breaking News

पत्नी ने तलाक के लिए खेला ऐसा दांव, कोर्ट भी रह गया हैरान! ननद को बना दिया सौतन, लेकिन एक फोटो ने बदली पूरी कहानी!

पत्नी ने तलाक के लिए खेला ऐसा दांव, कोर्ट भी रह गया हैरान! ननद को बना दिया सौतन, लेकिन एक फोटो ने बदली पूरी कहानी!

ननद को बना दिया सौतन: मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति की सगी बहन को ही ‘दूसरी पत्नी’ बताकर फैमिली कोर्ट से एकतरफा तलाक हासिल कर लिया। अब पति ने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है, जिसके बाद पूरे मामले में बड़ा खुलासा होने की संभावना है।

कोर्ट को गुमराह कर लिया तलाक

जानकारी के मुताबिक, महिला ने फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल करते हुए आरोप लगाया कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है।
इस दावे को साबित करने के लिए उसने एक फैमिली फोटो कोर्ट में पेश किया, जिसमें पति अपनी बहन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खड़ा था।

महिला ने उसी फोटो में मौजूद अपनी ननद (पति की सगी बहन) को ही पति की ‘दूसरी पत्नी’ बता दिया। कोर्ट ने इसे सबूत मानते हुए महिला को एकतरफा तलाक की डिक्री दे दी।

पति को बाद में पता चली सच्चाई

जब पति को इस तलाक की जानकारी मिली, तो उसने दस्तावेजों की जांच की।
तब सामने आया कि उसकी पत्नी ने उसकी ही बहन को ‘सौतन’ बताकर कोर्ट से फैसला हासिल कर लिया।

इसके बाद पति ने इस डिक्री को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी।

हाईकोर्ट में अब होगी सुनवाई

अब मामला मध्यप्रदेश हाईकोर्ट पहुंच गया है।
पति का आरोप है कि उसकी पत्नी ने कोर्ट को गुमराह कर धोखे से तलाक लिया है।

हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान इस पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सकती है।

10 साल से अलग रह रहा था दंपति

  • शादी साल 1998 में हुई थी
  • पति एक मार्केटिंग कंपनी में अधिकारी है
  • काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता था
  • आपसी विवाद बढ़ने पर 2015 से दोनों अलग रहने लगे

करीब 10 साल से अलग रह रही महिला किसी भी हाल में तलाक चाहती थी, लेकिन पति इसके लिए तैयार नहीं था।

फोटो बना ‘सबूत’, कोर्ट ने दे दी डिक्री

साल 2021 में महिला ने फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाई।
सबूत के तौर पर दी गई फोटो में परिवार के साथ खड़ी ननद को ही दूसरी पत्नी बताया गया।

कोर्ट ने उसी आधार पर एकतरफा तलाक की डिक्री जारी कर दी।