3

Recent News

PMFME योजना में ₹10 लाख का लोन या सब्सिडी? 59 मिनट में पैसा मिलेगा? जानिए वायरल दावे का पूरा सच..

PMFME: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि अगर कोई व्यक्ति कारोबार के…

Pilibhit News: 'वादे नहीं भुगतान चाहिए, हमको अपना दाम चाहिए' - किसान! मिलों की नीलामी, लेकिन किसान खाली हाथ..

Pilibhit News: पीलीभीत में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दा एक बार फिर बड़ा सवाल बनकर सामने है। नवाबगंज…

Pilibhit Shocking News: जिंदा आदमी को कागजों में कर दिया ‘मृत’, रोक दी पेंशन! DM ने लिया बड़ा एक्शन, VDO सस्पेंड..

Pilibhit Shocking News: पीलीभीत में वृद्धावस्था पेंशन के सत्यापन में ऐसी गंभीर लापरवाही सामने आई, जिसने सरकारी रिकॉर्ड और जमीनी…

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

3

Recent News

PMFME: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि अगर कोई व्यक्ति कारोबार के…

Pilibhit News: पीलीभीत में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दा एक बार फिर बड़ा सवाल बनकर सामने है। नवाबगंज…

Pilibhit Shocking News: पीलीभीत में वृद्धावस्था पेंशन के सत्यापन में ऐसी गंभीर लापरवाही सामने आई, जिसने सरकारी रिकॉर्ड और जमीनी…

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Breaking News

Bengal Election 2026: TMC सांसद की कार पर हमला, डर के मारे फूट-फूटकर रोईं मिताली बाग.. देखें वीडियो!

Bengal Election 2026: TMC सांसद की कार पर हमला, डर के मारे फूट-फूटकर रोईं मिताली बाग.. देखें वीडियो!

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल के हुगली में सोमवार को सियासी हिंसा का बड़ा मामला सामने आया है। मिताली बाग की कार पर कथित तौर पर हमला किया गया, जिसमें उन्हें और उनके ड्राइवर को चोटें आई हैं। TMC ने इस हमले के पीछे BJP समर्थकों का हाथ बताया है, जिससे राज्य की राजनीति फिर गरमा गई है।

गोगहाट में हुआ हमला, रोड शो में जा रही थीं सांसद

यह हमला हुगली जिले के गोगहाट इलाके में उस वक्त हुआ, जब मिताली बाग आरामबाग में अभिषेक बनर्जी के रोड शो में शामिल होने जा रही थीं।
इसी दौरान कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और ईंट-पत्थर तथा लाठियों से हमला कर दिया।

गाड़ी के शीशे टूटे, सांसद और ड्राइवर घायल

हमले में कार के शीशे पूरी तरह टूट गए।

  • सांसद को चोट आई
  • ड्राइवर भी घायल हुआ

दोनों को तुरंत आरामबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

कैमरे के सामने रो पड़ीं मिताली बाग

हमले के बाद मिताली बाग मीडिया के सामने भावुक हो गईं।
उन्होंने कहा:

“मेरी गाड़ी की हालत देखिए… उन लोगों ने बड़े-बड़े पत्थर फेंके। मैं किसी तरह जान बचाकर निकली हूं।”

उनकी यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

TMC का बड़ा आरोप: अमित शाह की धमकी से जुड़ा हमला

ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने इस हमले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पार्टी ने दावा किया कि अमित शाह ने पहले धमकी दी थी कि “जो भी घर से बाहर निकलेगा, उसे उल्टा लटका दिया जाएगा।”

TMC का कहना है कि उसी धमकी के बाद यह हमला हुआ और यह सीधे तौर पर सियासी हिंसा का उदाहरण है।

BJP पर हमले का आरोप, सियासत गरमाई

TMC ने आरोप लगाया है कि BJP समर्थकों ने यह हमला किया।
हालांकि, इस मामले में BJP की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

इस घटना के बाद राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

अस्पताल पहुंचे अभिषेक बनर्जी

हमले की जानकारी मिलते ही अभिषेक बनर्जी अस्पताल पहुंचे और मिताली बाग का हालचाल जाना।
इस दौरान पार्टी नेताओं ने भी इस घटना की निंदा की।