3

Recent News

Golf Course Accident: महिला बाइक राइडर को जानकर मारी टक्कर? Video.. कार मालिक इंडियन आर्मी में, बताई सच्चाई..

Golf Course Accident: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक महिला बाइक राइडर गंभीर…

Archery World Cup में गोल्ड जीतने वाले दूसरे भारतीय तीरंदाज बने 'धीरज', शूट-ऑफ में परफेक्ट 10 लगाकर मारी बाजी..

Archery World Cup: भारत के युवा रिकर्व तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा ने आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Womens Asia Cup: भारतीय शेरनियों ने रचा इतिहास! पाकिस्तान की किरकिरी; मोहसिन नकवी से नहीं ली ट्रॉफी.. दिए थे 2 विकल्प!

Womens Asia Cup: भारत ने विमेंस एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार एशिया…

Pilibhit में गूंजा हनुमान दल का जयघोष, हिंदू एकजुटता का संकल्प! कहा - 'अब संकट में कोई सनातनी अकेला नहीं'

Pilibhit के कलीनगर क्षेत्र में राष्ट्रीय हनुमान दल की महत्वपूर्ण बैठक एवं विचार गोष्ठी का आयोजन ग्राम पंचायत बांसखेड़ा में…

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

3

Recent News

Golf Course Accident: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक महिला बाइक राइडर गंभीर…

Archery World Cup: भारत के युवा रिकर्व तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा ने आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Womens Asia Cup: भारत ने विमेंस एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार एशिया…

Pilibhit के कलीनगर क्षेत्र में राष्ट्रीय हनुमान दल की महत्वपूर्ण बैठक एवं विचार गोष्ठी का आयोजन ग्राम पंचायत बांसखेड़ा में…

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Breaking News

Breaking News UP: माँ ने 2 बेटियों संग खाया जहर, तीनों की मौत.. तलाक के बाद मायके रह रही थी, सुबह उठी और..

Breaking News UP: माँ ने 2 बेटियों संग खाया जहर, तीनों की मौत.. तलाक के बाद मायके रह रही थी, सुबह उठी और..

Breaking News UP: कानपुर से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक महिला ने अपनी दो मासूम बेटियों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। यह घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र की है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

क्या है पूरा मामला?

महाराजपुर के नजफगढ़ इलाके में रहने वाले रामपाल की 33 वर्षीय बेटी चांदनी पासवान की शादी करीब 12 साल पहले मैनपुरी जिले के करहल क्षेत्र के नगला सीताराम निवासी राकेश से हुई थी। शादी के बाद उनके दो बेटियां हुईं—पायल (7) और ब्यूटी (5)।

तीन साल से मायके में रह रही थी महिला

परिजनों के मुताबिक, चांदनी का करीब तीन साल पहले अपने पति से तलाक हो गया था। इसके बाद वह अपनी दोनों बेटियों के साथ मायके में रह रही थीं। परिवार में उनकी मां शांति देवी रहती हैं, जबकि पिता रामपाल गुजरात में एक फैक्ट्री में काम करते हैं।

सुबह अचानक बिगड़ी तबीयत, खुद बताया जहर खाने की बात

बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह चांदनी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जब परिजनों ने कारण पूछा तो उसने बताया कि उसने अपनी दोनों बेटियों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया है। यह सुनते ही घर में हड़कंप मच गया।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

परिजन तुरंत चांदनी और दोनों बच्चियों को लेकर हैलट अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।

पुलिस क्या कह रही है?

महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मां और दोनों बेटियों की मौत हो चुकी है। मामले की जांच की जा रही है और आत्महत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।