3

Recent News

UP Crime News: माँ-बहनों के सामने पिता ने बेटी 'साजिया' को मारी गोली; वजह आपके होश उड़ा देगी..

UP Crime News: मैनपुरी में अपनी पसंद से शादी करने को लेकर परिवार में चल रहे विवाद ने हिंसक रूप…

UP MLC Election 2026: घर बैठे पता करें अपना वोटिंग सेंटर, 23 अक्टूबर को मतदान; जानिए पूरी डिटेल्स..

UP MLC Election 2026: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव के लिए मतदाताओं…

Accident News: वाराणसी में सेल्फी बनी 4 दोस्तों की आखिरी तस्वीर! ओवरब्रिज पर ट्रक ने रौंदा, 2 उछलकर 30 फुट नीचे गिरे..

Accident News: वाराणसी में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य…

UP Election 2027: अखिलेश ने बांटे लैपटॉप, BJP MLC बोले- ‘वोट देगा अहीर और लैपटॉप लेगा जहीर’; जानिए मामला..

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज होती दिख रही है। भाजपा MLC…

Tiger Shroff Firing Case: कोटा से पकड़े गए 3 शूटर, ट्रेन से जयपुर, फिर दिल्ली से नेपाल भागने का था प्लान..

Tiger Shroff Firing Case: मुंबई में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में राजस्थान पुलिस ने…

3

Recent News

UP Crime News: मैनपुरी में अपनी पसंद से शादी करने को लेकर परिवार में चल रहे विवाद ने हिंसक रूप…

UP MLC Election 2026: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव के लिए मतदाताओं…

Accident News: वाराणसी में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य…

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज होती दिख रही है। भाजपा MLC…

Tiger Shroff Firing Case: मुंबई में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में राजस्थान पुलिस ने…

Breaking News

“कानपुर पुलिस” को मिली बड़ी “सफलता” – 24 घंटे में चोरों का चेहरा किया साफ

रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर  
 

Kanpur News – उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब चौबीस घंटे पूर्व अंजाम दी गई चोरी की वारदात का सफल खुलासा कर लिया गया। जिसमें उन दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने एक मकान को अपना शिकार बनाते हुए लाखों की चोरी को अंजाम दिया था। पुलिस ने पकड़े गए चोरों के पास से चोरी किया गया कीमती सामान और जेवरात बरामद कर लिए हैं। 

 
 कैसे मिला चोरों का सुराग

 
पूरा मामला कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र है। जहां बीते चौबीस घंटे पहले इलाके के एक मकान में चोरी होने की खबर ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली थी। घनी आबादी और चहल पहल वाले इलाके में चोरी होना वाकई में एक चुनौतीपूर्ण था। जिसको लेकर ग्वालटोली पुलिस गहनता से छानबीन में लग चुकी थी। तभी पुलिस के हाथों एक सीसीटीवी फुटेज लगा। जिसमें दो शातिर संदिग्ध देखे गए। पुलिस टीम को शक हुआ तो मुखबिर की सहायता ली। जिसमे ज्ञात हुआ कि उक्त शातिर इलाके में स्थित सेटलमेंट कॉलोनी के खंडहर में छिपे हुए हैं। पुलिस ने टीम का गठन करते हुए उस जगह घेराबंदी  दोनों को गिरफ्तार  सफलता प्राप्त की। पुलिस ने इनके पास से चार सोने की चूड़ी, एक चेन, दो टॉप्स, दो लॉकेट, एक अंगूठी, दो चांदी के सिक्के, ग्यारह चांदी के छोटे सिक्के, तीन किलो गिलट के पांच रूपए वाले, एक रूपए वाला सिक्का और 37960 रूपए  एक मोबाइल बरामद है। 
 
कौन हैं ये शातिर 
 
एडीसीपी सेन्ट्रल आरती सिंह के अनुसार गिरफ्तार किए गए चोरों की पहचान में एक विशाल कुमार कठेरिया उर्फ़ खुरचन है जो सूर्य बिहार झोपड़ पट्टी थाना नवाबगंज का रहने वाला है और दूसरे का नाम विक्की सोनकर है जो खटिकाना खलासी लाइन थाना ग्वालटोली का रहने वाला है। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक़ दोनों शातिर हाल ही में अपराध की दुनिया में कदम रख चुके थे जिसे उनके द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। 
 
जाबांज टीम 
 
गिरफ्तार करने वाली जाबांज पुलिस टीम में उप निरीक्षक रवि कुमार, उप निरीक्षक दिलीप सिंह, कांस्टेबल राजीव कुमार, सुमित कुमार और केतन हैं जो कि सभी ग्वालटोली थाने में तैनात हैं।