3

Recent News

Golf Course Accident: महिला बाइक राइडर को जानकर मारी टक्कर? Video.. कार मालिक इंडियन आर्मी में, बताई सच्चाई..

Golf Course Accident: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक महिला बाइक राइडर गंभीर…

Archery World Cup में गोल्ड जीतने वाले दूसरे भारतीय तीरंदाज बने 'धीरज', शूट-ऑफ में परफेक्ट 10 लगाकर मारी बाजी..

Archery World Cup: भारत के युवा रिकर्व तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा ने आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Womens Asia Cup: भारतीय शेरनियों ने रचा इतिहास! पाकिस्तान की किरकिरी; मोहसिन नकवी से नहीं ली ट्रॉफी.. दिए थे 2 विकल्प!

Womens Asia Cup: भारत ने विमेंस एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार एशिया…

Pilibhit में गूंजा हनुमान दल का जयघोष, हिंदू एकजुटता का संकल्प! कहा - 'अब संकट में कोई सनातनी अकेला नहीं'

Pilibhit के कलीनगर क्षेत्र में राष्ट्रीय हनुमान दल की महत्वपूर्ण बैठक एवं विचार गोष्ठी का आयोजन ग्राम पंचायत बांसखेड़ा में…

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

3

Recent News

Golf Course Accident: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक महिला बाइक राइडर गंभीर…

Archery World Cup: भारत के युवा रिकर्व तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा ने आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Womens Asia Cup: भारत ने विमेंस एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार एशिया…

Pilibhit के कलीनगर क्षेत्र में राष्ट्रीय हनुमान दल की महत्वपूर्ण बैठक एवं विचार गोष्ठी का आयोजन ग्राम पंचायत बांसखेड़ा में…

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Breaking News

UP Hindi News: वाराणसी में जम्मू-तवी एक्सप्रेस में यात्री की बेरहमी से हत्या, बाथरूम से निकलते ही सिर में मारी गोली..

UP Hindi News: वाराणसी में जम्मू-तवी एक्सप्रेस में यात्री की बेरहमी से हत्या, बाथरूम से निकलते ही सिर में मारी गोली..

UP Hindi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में चलती ट्रेन के अंदर एक यात्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना जम्मू-तवी एक्सप्रेस में रविवार रात करीब 2 बजे हुई, जब यात्री बाथरूम से बाहर निकला और बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। वारदात के बाद हमलावर धीमी रफ्तार ट्रेन से कूदकर फरार हो गए। मृतक अपने परिवार के साथ नैमिषारण्य धाम जा रहा था। खास बात यह है कि दो दिन के अंदर ट्रेन में हत्या की यह दूसरी घटना है।

बाथरूम से निकलते ही मारी गोली

मृतक की पहचान बिहार के गया जिले के पिपरिया गांव निवासी दिनेश साहू (42) के रूप में हुई है। वह कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस से सीतापुर के नैमिषारण्य धाम जा रहे थे।

दिनेश अपनी पत्नी के साथ कोच S-2 में सफर कर रहे थे, जबकि उनकी बहन, सास और दो बच्चे जनरल कोच में यात्रा कर रहे थे।

मुगलसराय स्टेशन से पहले हुई वारदात

पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात करीब 2 बजे ट्रेन मुगलसराय रेलवे स्टेशन से करीब 3 किलोमीटर पहले ब्लॉक हट-बी के पास पहुंची थी।

उसी दौरान दिनेश बाथरूम गए थे। जैसे ही वह बाहर निकले, बदमाशों ने उनके सिर में गोली मार दी।

गोली की आवाज से मची अफरा-तफरी

गोली चलने की आवाज सुनकर ट्रेन में बैठे यात्री घबराकर मौके की तरफ दौड़े।

दिनेश की पत्नी भी वहां पहुंचीं और देखा कि उनके पति खून से लथपथ पड़े हुए हैं। ट्रेन में अचानक चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

धीमी रफ्तार का फायदा उठाकर फरार हुए बदमाश

घटना के समय ब्लॉक हट-बी होने की वजह से ट्रेन की स्पीड काफी धीमी थी।

इसी का फायदा उठाकर हमलावर ट्रेन से नीचे कूद गए और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

रात 2:42 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंची ट्रेन

यात्रियों ने तुरंत रेलवे पुलिस को घटना की सूचना दी।

इसके बाद रात 2:42 बजे ट्रेन वाराणसी जंक्शन पहुंची, जहां रेलवे पुलिस ने शव को नीचे उतारा और जांच शुरू की।

मृतक के पास मिले 15 हजार रुपए, लूट की आशंका कम

पुलिस ने बताया कि दिनेश साहू के पास करीब 15 हजार रुपये नकद मिले हैं। उनकी पत्नी के जेवर भी सुरक्षित हैं।

ऐसे में शुरुआती जांच में लूटपाट की मंशा साफ नहीं हो रही है। पुलिस अब हत्या के पीछे की असली वजह पता लगाने में जुटी है।

ट्रेन में यात्रियों से पूछताछ कर रही पुलिस

रेलवे पुलिस की एक टीम ट्रेन के साथ आगे रवाना हुई है ताकि यात्रियों से पूछताछ कर हमलावरों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

वहीं दूसरी टीम बिहार के गया जिले में दिनेश साहू के गांव भेजी गई है, जहां परिवार और रिश्तेदारों से पूछताछ होगी।

दो दिन में ट्रेन में हत्या की दूसरी वारदात

रविवार को पैसेंजर ट्रेन में भी हुई थी हत्या

इससे पहले रविवार को ही एक पैसेंजर ट्रेन में गाजीपुर निवासी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

सकलडीहा के सीओ कृष्णमुरारी शर्मा के मुताबिक, गाजीपुर के रहने वाले मंगरू 26 अप्रैल को कर्नाटक गए थे और 8 मई को ट्रेन से घर लौट रहे थे।

कनपटी पर पिस्टल सटाकर मारी गोली

मंगरू पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से दिलदारनगर होते हुए ताड़ीघाट जा रही पैसेंजर ट्रेन में सफर कर रहे थे।

इसी दौरान बदमाशों ने उनकी कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मार दी। हत्या के बाद आरोपी उनका बैग लेकर सकलडीहा स्टेशन से पहले ट्रेन से उतरकर फरार हो गए।

लगातार घटनाओं से रेलवे सुरक्षा पर सवाल

दो दिनों में ट्रेन के अंदर गोली मारकर हत्या की दो घटनाओं ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

यात्रियों में डर का माहौल है और लोग पूछ रहे हैं कि आखिर ट्रेनों में हथियार लेकर अपराधी इतनी आसानी से कैसे चढ़ जा रहे हैं।