( सौरिख से आनंद चतुर्वेदी की रिपोर्ट )
कन्नौज जिले में ट्रांसफार्मर फ्यूज जोड़ते समय लाइनमेंन करंट की चपेट में आने से झुलस गया सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को अस्पताल लाये प्राथिमिकी उपचार के बाद युवक को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
आपको बताते चलें कि सोरिख थाना क्षेत्र के ग्राम हजरत पुर में कार्यदायी संस्था द्वारा तार बदलने का कार्य चल रहा था।जिसके चलते बीती रात संविदा कर्मी लाइनमैन कौशल उर्फ कन्हैया पुत्र रामसनेही निवासी ढऊन नगला ट्रांसफार्मर का फ्यूज जोड़ने के बिजली घर पर तैनात एसएसओ अमित कुमार से सिडॉउन लिया था। फ्यूज जोड़ने के बाद ट्राइल के लिये जुड़वाई तभी वह करंट चपेट में आने के कारण वह झुलस गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।

गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है