3

Recent News

BRICS New Delhi Declaration: पहलगाम हमले पर बड़ा फैसला; आतंकियों की फंडिंग-पनाह देने वालों की खैर नहीं..

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों को मिला खास गुडी बैग, जानें किस राज्य का कौन-सा प्रोडक्ट हुआ शामिल?

BRICS Summit 2026: भारत में हो रहे BRICS Summit 2026 में शामिल होने वाले विदेशी प्रतिनिधियों और मेहमानों के स्वागत…

Crime News: घर से मिलीं चार लाशें, पत्नी और बेटियों की हत्या से सनसनी! कातिल ने वारदात के बाद चाय बनाकर पी, फिर फरार..

Crime News: जयपुर में एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर दिया है। करधनी इलाके में…

3

Recent News

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

BRICS Summit 2026: भारत में हो रहे BRICS Summit 2026 में शामिल होने वाले विदेशी प्रतिनिधियों और मेहमानों के स्वागत…

Crime News: जयपुर में एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर दिया है। करधनी इलाके में…

Breaking News

Delhi Mystery Man Arrested: पकड़ा गया दिल्ली का ‘मिस्ट्री मैन’! घंटी बजाकर करता हमला, कई वीडियो हुए थे वायरल..

Delhi Mystery Man Arrested: पकड़ा गया दिल्ली का 'मिस्ट्री मैन'! घंटी बजाकर करता हमला, कई वीडियो हुआ थे वायरल..

Delhi Mystery Man Arrested: दिल्ली के केशवपुरम और पीतमपुरा इलाके में पिछले कई दिनों से एक संदिग्ध व्यक्ति ने लोगों के बीच डर का माहौल बना रखा था। आरोपी खुद को AC और RO रिपेयर मैकेनिक बताकर कॉलोनियों में घूमता था और मौका मिलते ही लोगों के घरों में घुसने की कोशिश करता था।

सोशल मीडिया पर उसके कई CCTV वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी की पहचान अजय बग्गा के रूप में हुई

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान 55 वर्षीय अजय बग्गा के रूप में हुई है। आरोपी के हाथ में एक बैग रहता था, जिसमें दरांती या चापड़ जैसा धारदार हथियार रखा होता था।

वह दिनदहाड़े कॉलोनियों में घूमता, घरों की घंटियां बजाता और लोगों को मैकेनिक बनकर झांसे में लेने की कोशिश करता था।

CCTV वायरल होने के बाद पुलिस ने बनाई स्पेशल टीम

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी के कई CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए आकांक्षा यादव की निगरानी में विशेष टीमें बनाई गईं।

पुलिस ने इलाके के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी निगरानी के जरिए आरोपी की लोकेशन ट्रैक की। लगातार ट्रैकिंग के बाद पुलिस ने अजय बग्गा को गिरफ्तार कर लिया।

महिला के घर में घुसने की कोशिश, बैग से निकाला चापड़

8 मई को केशवपुरम इलाके में आरोपी की हरकत से इलाके में दहशत फैल गई थी। CCTV फुटेज में आरोपी कई घरों की घंटियां बजाते दिखाई दिया।

जब किसी घर से जवाब नहीं मिला तो वह दूसरी मंजिल पर स्थित एक मकान तक पहुंच गया। जैसे ही महिला ने दरवाजा खोला, आरोपी ने खुद को मैकेनिक बताकर अंदर घुसने की कोशिश की।

कुछ ही सेकंड बाद उसने अपने बैग से बड़ा धारदार चापड़ निकाल लिया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी घबरा गया और उसे धक्का देकर वहां से भाग निकला।

पार्क में फेंक गया दरांती जैसा हथियार

इलाके की एक महिला ने बताया कि भागते समय आरोपी पास के पार्क में दरांती जैसी धारदार वस्तु फेंककर फरार हो गया था।

RWA अध्यक्ष आरके गुलाटी के मुताबिक आरोपी ने C-3 ब्लॉक में 6 से 8 घरों की घंटियां बजाई थीं। राहत की बात यह रही कि वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम नहीं दे सका।

पहले भी कर चुका है बड़ी लूट

पुलिस जांच में सामने आया कि यह आरोपी की पहली वारदात नहीं थी। इससे पहले 21 अप्रैल को पीतमपुरा के मौर्य एन्क्लेव इलाके में भी उसने इसी तरह की घटना को अंजाम दिया था।

आरोप है कि आरोपी एक परिचित के घर में घुसा और वहां मौजूद किशोर को धारदार हथियार दिखाकर बंधक बना लिया। इसके बाद वह करीब 4 लाख रुपए नकद और लगभग 25 लाख रुपए के सोने के गहने लूटकर फरार हो गया था।

AC और RO मैकेनिक बनकर करता था रेकी

पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी खुद को AC और RO रिपेयर मैकेनिक बताकर लोगों के घरों में एंट्री लेता था। घर के अंदर पहुंचने के बाद वह मौका देखकर चोरी या लूट की वारदात को अंजाम देता था।

पुलिस को शक है कि आरोपी ने दिल्ली के दूसरे इलाकों में भी इसी तरह की घटनाएं की हो सकती हैं।

पुलिस कर रही पूछताछ

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वह अकेले काम करता था या उसके साथ कोई गैंग भी जुड़ा हुआ था।

पुलिस अब उसके पुराने रिकॉर्ड और अन्य संभावित मामलों की भी जांच कर रही है।