Kannauj News : मंगल कलश यात्रा के साथ साप्ताहिक “श्रीमद भागवत कथा” प्रारम्भ
( गुगरापुर से संतोष तिवारी की रिपोर्ट )
कन्नौज जिले के सलेमपुर क्षेत्र के दरबरपुर गांव के बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में सोमवार से श्रीमद भागवत कथा का आयोजन प्रारम्भ कराते हुए मंगल कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद भागवताचार्य जिला हरदोई के डाभा निवासी दिनेश चंद्र शुक्ला ने श्री मदभागवत कथा के प्रथम दिवस हवन पूजन कर मंत्रोचारण के साथ शुभारंभ किया।
परीक्षित अजय कुमार शर्मा के सिर पर श्री मद्भागवत पुराण और भगवान राधाकृष्ण का विग्रह धारण कराकर कुमारियो और सौभाग्य वतियों के सिर पर कलश धारण करा गांव की गलियों में भ्रमण कराते हुए मंगल कलश यात्रा निकाली। इस दौरान भगवान भोलेनाथ,राधाकृष्ण,दुर्गा माता और राजा राम चंद्र के जय घोषो से वातावरण गुंजायमान रहा।ग्राम के पूज्यनीय स्थानों पर पूजन कराने के उपरांत बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर कथा पांडाल में वापस आने पर श्री गणेश और नवग्रहों सहित विभिन्न देवों की विधि विधान से पूजा कराई गई।
कथा का शुभारंभ करते हुए व्यास दिनेश चंद्र शुक्ला ने भगवत प्राप्ति के माध्यमों की चर्चा करते हुए कहा कि भगवान को उनके गुणानुवाद कर, सत्संग में शामिल होकर,दूसरों पर उपकार करके, दीन दुखियों की सेवा कर आसानी से प्राप्त किया जा सकता।यह तभी संभव है जब कर्ता निष्काम भाव से लिए गए उत्तरदायित्वों के प्रति समर्पित हो।कथा के दौरान परीक्षित अजय कुमार शर्मा के अतिरिक्त,सुनील शर्मा,राजेश सिंह,दिनेश सिंह,बाबू सिंह,राजकुमार,धनीराम,संजीव,देवेश सिंह,अमित,रामगोपाल,कमलेश सहित श्रोतागण उपस्थित रहे।इस दौरान श्रोताओं को नित्य एक बजे से सायं पांच बजे और देर रात आठ बजे से ग्यारह बजे तक कथा श्रवण हेतु आमंत्रित किया गया।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 18