Forced Conversion: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से जुड़ा एक मामला इन दिनों चर्चा में है, जहां एक युवक विशाल ने कश्मीर में धर्म परिवर्तन कर अपना नाम हमजा रख लिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और टीम कश्मीर रवाना हो चुकी है।
3 साल से कश्मीर में सैलून पर काम कर रहा था विशाल
जानकारी के मुताबिक, बिजनौर के गांव खानजहांपुर बहादर निवासी कृष्ण कुमार का बेटा विशाल करीब तीन साल पहले कश्मीर गया था। वहां वह सैलून पर काम कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान उसका संपर्क कुछ लोगों से हुआ और अब उसका धर्म परिवर्तन करा दिया गया।
वायरल वीडियो से खुला पूरा मामला
दूसरे वीडियो में मस्जिद के बाहर फूल-मालाओं से उसका स्वागत भी किया जा रहा है।
परिवार ने लगाया जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप
विशाल के पिता कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उनके बेटे का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया है। इस मामले में काजीवाला निवासी वसीम समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
परिजन इस पूरे मामले से बेहद परेशान हैं और बेटे को वापस लाने की मांग कर रहे हैं।
कुपवाड़ा पहुंची बिजनौर पुलिस, जांच जारी
एसपी अभिषेक झा के निर्देश पर पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया और उन्हें जांच के लिए कश्मीर भेजा गया। मंगलवार शाम को टीम कुपवाड़ा पहुंच गई और स्थानीय पुलिस से संपर्क कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सीओ सिटी संग्राम सिंह के मुताबिक, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
भाजपा नेता ने की बात, विशाल ने लौटने से किया इनकार
नेता ने उसे घर लौटने के लिए कहा, लेकिन उसने साफ इनकार कर दिया।
कई सवाल खड़े, जांच के बाद साफ होगी सच्चाई
यह मामला अब कई सवाल खड़े कर रहा है—क्या धर्म परिवर्तन स्वेच्छा से हुआ या दबाव में? पुलिस जांच के बाद ही इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। फिलहाल प्रशासन और पुलिस दोनों इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटे हैं।
I have started working as a crime reporter in 2011 for a daily local newspaper named ‘Khusro Mail’. I have also worked for many news organization such as Public Vibe app and Oneindia Hindi news portal. Now I am working as Editor In Chief for Rocket Post Bharat (rocketpostbharat.com).