3

Recent News

ओशो के सानिध्य में बचपन, कांग्रेस-भाजपा की राजनीति और कारोबार से संन्यास तक। जानिए कौन हैं स्वामी प्रेम सुगंध महाराज और क्या है उनका अतीत।

ओशो के सानिध्य में बचपन, कांग्रेस-भाजपा की राजनीति और फिर संन्यास! कौन हैं स्वामी प्रेम सुगंध महाराज, जिनकी कहानी के…

पीलीभीत में शशांक यादव ने भाजपा सरकार को घेरा। सपा ने 450 रुपये रोजाना मजदूरी, 300 दिन काम की गारंटी और शहरी मनरेगा का वादा किया।
पीलीभीत बस अड्डे के पास पुत्तन आतिशबाज की पटाखों की दुकान। 40 हजार लीटर डीजल के भंडार से दूरी और सुरक्षा इंतजामों को लेकर प्रशासन पर सवाल।

पीलीभीत में पटाखा कारोबारी पुत्तन आतिशबाज की मनमानी! प्रशासन की गाइडलाइन को ठेंगा, बस अड्डे के चंद कदमों पर सजाई…

Pilibhit News: पीलीभीत में 50 लाख की नशीली दवाओं की खेप पकड़ी! 5.57 लाख कैप्सूल बरामद, बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश!

Pilibhit News: पीलीभीत के पूरनपुर में पुलिस ने नशीली दवाओं के कथित अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।…

Pilibhit SIR: वोटर लिस्ट गड़बड़ी के 3 आरोपियों को बचाने के लिए Form-8 का खेल? कांग्रेस के कुमुद गंगवार का चौंकाने वाला दावा..
3

Recent News

ओशो के सानिध्य में बचपन, कांग्रेस-भाजपा की राजनीति और फिर संन्यास! कौन हैं स्वामी प्रेम सुगंध महाराज, जिनकी कहानी के…

पीलीभीत में पटाखा कारोबारी पुत्तन आतिशबाज की मनमानी! प्रशासन की गाइडलाइन को ठेंगा, बस अड्डे के चंद कदमों पर सजाई…

Pilibhit News: पीलीभीत के पूरनपुर में पुलिस ने नशीली दवाओं के कथित अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।…

Breaking News

Forced Conversion: आखिर कैसे बिजनौर का विशाल बना हमजा, BJP नेता ने वीडियो कॉल पर कहा – ‘घर आ जा बेटा’

Forced Conversion: आखिर कैसे बिजनौर का विशाल बना हमज?, BJP नेता ने वीडियो कॉल पर कहा - 'घर आ जा बेटा'

Forced Conversion: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से जुड़ा एक मामला इन दिनों चर्चा में है, जहां एक युवक विशाल ने कश्मीर में धर्म परिवर्तन कर अपना नाम हमजा रख लिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और टीम कश्मीर रवाना हो चुकी है।

3 साल से कश्मीर में सैलून पर काम कर रहा था विशाल

जानकारी के मुताबिक, बिजनौर के गांव खानजहांपुर बहादर निवासी कृष्ण कुमार का बेटा विशाल करीब तीन साल पहले कश्मीर गया था। वहां वह सैलून पर काम कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान उसका संपर्क कुछ लोगों से हुआ और अब उसका धर्म परिवर्तन करा दिया गया।

वायरल वीडियो से खुला पूरा मामला

यह मामला तब सामने आया जब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कश्मीर के गांदरबल जिले की मरकजी जामिया मस्जिद का है। वीडियो में एक मौलवी विशाल को कलमा पढ़वाते नजर आ रहे हैं और उसका नया नाम मोहम्मद हमजा रखा जाता है।

दूसरे वीडियो में मस्जिद के बाहर फूल-मालाओं से उसका स्वागत भी किया जा रहा है।

परिवार ने लगाया जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप

विशाल के पिता कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उनके बेटे का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया है। इस मामले में काजीवाला निवासी वसीम समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

परिजन इस पूरे मामले से बेहद परेशान हैं और बेटे को वापस लाने की मांग कर रहे हैं।

कुपवाड़ा पहुंची बिजनौर पुलिस, जांच जारी

एसपी अभिषेक झा के निर्देश पर पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया और उन्हें जांच के लिए कश्मीर भेजा गया। मंगलवार शाम को टीम कुपवाड़ा पहुंच गई और स्थानीय पुलिस से संपर्क कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सीओ सिटी संग्राम सिंह के मुताबिक, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

भाजपा नेता ने की बात, विशाल ने लौटने से किया इनकार

भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने विशाल (हमजा) से उसके माता-पिता की मौजूदगी में वीडियो कॉल पर बात की। इस दौरान विशाल बाइक पर बैठा नजर आया।

नेता ने उसे घर लौटने के लिए कहा, लेकिन उसने साफ इनकार कर दिया।

कई सवाल खड़े, जांच के बाद साफ होगी सच्चाई

यह मामला अब कई सवाल खड़े कर रहा है—क्या धर्म परिवर्तन स्वेच्छा से हुआ या दबाव में? पुलिस जांच के बाद ही इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। फिलहाल प्रशासन और पुलिस दोनों इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटे हैं।