3

Recent News

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत में ट्रक और गौरक्षक दल लिखी कार की भयंकर टक्कर, मां-बेटा-बहू समेत 3 की मौत..

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: हाईकोर्ट का चौंकाने वाला आदेश, शाही मस्जिद कमेटी को झटका; पथराव के बाद 15 लोग हिरासत में..

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

3

Recent News

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

Breaking News

UP Politics: चंपत राय पर केशव मौर्य बोले – ‘रामकाज के सच्चे भक्त हैं’, कहा – ‘सभी मुसलमानों के पुरखे भगवान श्रीराम’

UP Politics: चंपत राय पर केशव मौर्य बोले - ‘रामकाज के सच्चे भक्त हैं’, कहा - ‘सभी मुसलमानों के पुरखे भगवान श्रीराम’

UP Politics: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने दो दिवसीय झांसी दौरे के दौरान कई बड़े राजनीतिक और धार्मिक मुद्दों पर खुलकर बयान दिए। अयोध्या विवाद, चंपत राय के प्रोटोकॉल, समाजवादी पार्टी की बयानबाजी और एसटी हसन के बयान तक—डिप्टी सीएम ने हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात रखी।

चंपत राय: “रामकाज के लिए समर्पित रामभक्त”

डिप्टी सीएम ने अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम से चंपत राय को अलग रखने और कथित “चंदा चोरी” के आरोपों को लेकर चल रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा—
“चंपत राय आदरणीय, पूज्यनीय और रामकाज के लिए समर्पित रामभक्त हैं.”

उन्होंने आगे कहा कि किसी भी मामले में आरोप लगना अलग बात है और जांच चल रही है।

जांच पर साफ रुख: “गलत पाया तो सजा जरूर मिलेगी”

अयोध्या प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के दर्शन-पूजन प्रोटोकॉल में बदलाव और एसआईटी जांच से जोड़कर उठ रहे सवालों पर मौर्य ने साफ कहा कि प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने कहा कि जिस भी व्यक्ति या कर्मचारी ने गलत किया होगा, उसे सजा जरूर मिलेगी। साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय होगी।

“सभी मुसलमानों के पुरखे भगवान श्रीराम”

पूर्व सपा सांसद एसटी हसन के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है।

उन्होंने कहा—
“यह सब मुसलमान पहले हिंदू ही थे और जब हिंदू थे तो सबके पुरखे भगवान राम हैं। हम लोग उन्हें भगवान मानते हैं और वह उन्हें अपने पुरखे मानते हैं।”

अखिलेश यादव पर भी हमला

राम मंदिर को लेकर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव की बयानबाजी पर भी डिप्टी सीएम ने नाराजगी जताई।

उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी से बचना चाहिए क्योंकि अयोध्या करोड़ों रामभक्तों की आस्था का केंद्र है।

शिवपाल यादव पर पलटवार

शिवपाल यादव के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा था कि “हमने केशव को कई बार हराया है”, डिप्टी सीएम ने तीखा जवाब दिया।

उन्होंने कहा—
“शिवपाल यादव बड़े नेता हैं, वह केशव जी के चक्कर में न पड़ें और पहले अपने भतीजे को संभालें.”

चंपत राय का बचाव

चंपत राय को लेकर चल रही राजनीतिक चर्चा के बीच डिप्टी सीएम ने उनका बचाव करते हुए कहा कि वह भगवान श्रीराम की सेवा में हनुमान जी महाराज की तरह समर्पित रहते हैं।