Lucknow Coaching Fire: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार दोपहर एक तीन मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। इस दर्दनाक घटना में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें ज्यादातर छात्र बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।
आग में फंसे छात्र, बाथरूम में छिपकर बचने की कोशिश
घटना के समय दूसरी मंजिल पर स्थित कोचिंग में कई छात्र मौजूद थे। बताया जा रहा है कि आग और धुएं से बचने के लिए कुछ छात्रों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था।
इस दौरान एक छात्र ने जान बचाने के लिए पहले फ्लोर से छलांग लगा दी, लेकिन नीचे लगी लोहे की ग्रिल पर गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
अब तक 6 लोगों की मौत, कई छात्रों के फंसे होने की आशंका
प्रशासन के मुताबिक हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। आशंका है कि मृतकों में अधिकांश छात्र हैं।
पुलिस के अनुसार अभी भी करीब 10 लोग बिल्डिंग के अंदर फंसे हुए हो सकते हैं। उनकी तलाश और रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलाया जा रहा है।
#Breaking #Lucknow: लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र के एक निजी कोचिंग संस्थान में लगी भीषण आग में कई बच्चों के अब भी अंदर फंसे होने की आशंका है, जबकि कई छात्र घायल हुए हैं।@Uppolice @fireserviceup @fireservicelko @dgpup @lkopolice @BJournalist0143 @myogiadityanath @brajeshpathakup pic.twitter.com/Ig2Kt6Zq5Y
— BUNTY CHOUDHARY JOURNALIST (@BJournalist0143) June 22, 2026
SDRF और NDRF की टीमें रेस्क्यू में जुटीं
घटना की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। इसके अलावा SDRF और NDRF की टीमें भी राहत कार्य में लगाई गई हैं।
हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मदद से आग पर काबू पाने और अंदर फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है।
दीवार तोड़कर शव बाहर निकालने की कोशिश
राहत कार्य में तेजी लाने के लिए फायरकर्मियों ने बिल्डिंग की पिछली दीवार को तोड़ दिया है। इसी रास्ते से शवों और फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
मौके पर हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं और रेस्क्यू टीमें लगातार काम कर रही हैं।
पेट शॉप, क्लीनिक और कोचिंग एक ही बिल्डिंग में
जानकारी के मुताबिक इस तीन मंजिला इमारत में बेसमेंट, ग्राउंड और पहले फ्लोर पर पेट शॉप और क्लीनिक संचालित हो रहे थे।
दूसरी मंजिल पर “लर्निंग स्पेस” नाम की कोचिंग और एक स्टूडियो था, जहां 3D आर्ट प्रोडक्शन और गेम एसेट से जुड़ा काम किया जाता था।
प्रशासन मौके पर, जांच के आदेश
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं। करीब 14 एम्बुलेंस भी राहत कार्य के लिए तैनात की गई हैं।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं कि आग कैसे लगी और सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई।
I have started working as a crime reporter in 2011 for a daily local newspaper named ‘Khusro Mail’. I have also worked for many news organization such as Public Vibe app and Oneindia Hindi news portal. Now I am working as Editor In Chief for Rocket Post Bharat (rocketpostbharat.com).