3

Recent News

पीलीभीत के खकरा रिवर फ्रंट पर अवैध कब्जे की शिकायत के बाद एसडीएम एक्शन में, टीम ने निर्माण रुकवाया, IGRS के जरिए CM तक पहुंचा मामला।

मुख्यमंत्री तक पहुंची शिकायत, एसडीएम का एक्शन! खकरा रिवर फ्रंट पर कथित कब्जे के खेल की खुलेंगी  परतें ग्राम समाज…

पीलीभीत में वीरांगना अवंतीबाई जयंती पर हेमराज वर्मा का बड़ा ऐलान। अखिलेश यादव के नाम पर सपा सरकार बनने पर अवकाश और प्रतिमा की बात।

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत में उधार सिगरेट को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदला। बेलचे से हमले में 70 वर्षीय दुकानदार की मौत, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

3

Recent News

मुख्यमंत्री तक पहुंची शिकायत, एसडीएम का एक्शन! खकरा रिवर फ्रंट पर कथित कब्जे के खेल की खुलेंगी  परतें ग्राम समाज…

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Breaking News

ज्योतिषाचार्य पंडित नीरज शर्मा जी से जाने अपना राशि फल – करिए सिर्फ एक क्लिक

रिपोर्ट – सर्वेश शर्मा – कानपुर नगर

ग्रहों के राजा सूर्य कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे। सूर्य 17 अक्टूबर को यानी आज सुबह करीब 7 बजकर 45 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश कर चुका है। सूर्य के इस गोचर को बहुत शुभ माना जा रहा है। आइए ज्योतिषाचार्य पंडित नीरज शर्मा जी से जानते हैं कि सूर्य का यह गोचर किन राशियों को लाभ देगा।

मेष राशि


आपके सितारे बुलंद रहेंगें। लोकप्रिय नेता के रूप में आप की छवि बरकरार रहेगी। सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में अत्यधिक व्यस्तता रहेगी। पारिवारिक माहौल तनाव भरा रहेगा| विरोधी षड्यंत्र कर सकते हैं। जीवनसाथी के स्वभाव कठोरता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। गुरुजनों एवं बुद्धिजीवी लोगों से सही मार्गदर्शन प्राप्त होगा। वाद-विवाद होने की संभावना है, सावधान रहें।
 

वृष राशि


क्रोध एवं अहंकार की वृद्धि होगी। मानसिक क्लेश से पीड़ित हो सकते हैं। दूर यात्रा पर जा सकते हैं। ऑफिस में अत्यधिक दबाव महसूस करेंगे। ससुराल से अनबन हो सकती है। पति-पत्नी में विवाद की संभावना है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। भागदौड़ से अत्यधिक पीड़ा महसूस करेंगे। चुनावी कार्यक्रम में व्यस्तता अधिक रहेगी। लोगों के बीच आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम प्रसंग में धोखा खा सकते हैं।
 

मिथुन राशि


आर्थिक स्थिति में सुधार होगा| व्यापार में नए अनुबंध बनेंगे, शेयर बाजार से लाभ की संभावना है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा, जमीन-जायदाद के कारोबार में तरक्की करेंगे। राजनीति में महिलाओं का वर्चस्व बढ़ेगा| बाहरी लोगों से आर्थिक लाभ मिल सकता है| घर परिवार में खुशहाली रहेगी। जीवनसाथी के साथ पिकनिक स्पॉट पर जा सकते हैं| रूका हुआ धन मिल सकता है।
 

कर्क राशि


आपके स्वभाव में जल्दबाजी रहेगी| मानसिक अशांति महसूस करेंगे। धनार्जन के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। उग्र स्वभाव के कारण दांपत्य जीवन बिगड़ सकता है। समाज में आपकी छवि धूमिल हो सकती है। व्यापार में धीमी गति से तरक्की करेंगे| प्रेम विवाह होने की संभावना है। निमोनिया व कफ रोग से पीड़ित रहेंगे| अनजाना-सा डर सताएगा।
 

सिंह राशि


तार्किक एवं बौद्धिक दृष्टिकोण में प्रखरता आएगी। सरकार से लाभ की संभावना है। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी| चुनावी परिचर्चा में प्रभावी तरीके से अपने मुद्दों को रखेंगे, गुरुजनों एवं बुद्धिजीवियों का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। पार्टनरशिप व्यवसाय में हानि की संभावना है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। अचानक बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं| अहंकार को त्याग दें, आलस्य से दूर रहें।
 

कन्या राशि

 

विज्ञान के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। कई प्रकार की भाषाओं को सीख सकते है।  शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी| रियल-स्टेट, बैंकिंग, वित्तीय प्रबंधन, शेयर मार्केट, कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए अपार सफलता की संभावना है। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है। मनपसंद जीवनसाथी मिल सकता है| परिवारिक जीवन सुखी रहेगा| संतान को स्वास्थ्य की समस्या रहेगी।

 

तुला राशि


जीवन साथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। घर के साजो-समान में अत्यधिक धन खर्च करेंगे। कुटुंब में कलह बनी रहेगी| प्रतियोगी छात्र मानसिक कुंठा से ग्रस्त रहेंगे| सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ेगा। घर में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। गर्लफ्रेंड से कीमती उपहार मिलने की संभावना है। राजनीतिक मंच पर प्रभावशाली छवि बन सकती है| जनता के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। अपने ही लोगों से भीतरघात होने की संभावना है।
 

वृश्चिक राशि


मस्तिष्क में भ्रम की स्थिति हो सकती है| सही निर्णय लेने में परेशानी अनुभव करेंगे| कार्यक्षेत्र में भागदौड़ की अधिकता रहेगी| प्रतियोगी छात्रों में सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ेगा। मित्रों के साथ चुनावी परिचर्चा में शामिल होंगें। जीवन में खालीपन महसूस करेंगे| जीवनसाथी से मनमुटाव संभव है। ससुराल से लाभ मिलने की संभावना है| नया कारोबार शुरू कर सकते हैं| आग से खतरा रहेगा| खान-पान पर ध्यान दें।
 

धनु राशि


साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी| रुका हुआ धन मिल सकता है। दिमाग में हर वक्त गर्माहट रहेगी। शिक्षण कार्यों में अवरोध आ सकता हैं। संतान को संक्रमण की समस्या हो सकती है। चुनावी कार्यों में मसरूफ रहेंगे| आपके विरोधी परास्त होंगे। पार्टी या संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे| जनता के बीच आप लोकप्रिय होंगे| प्रेम-प्रसंग में संघर्ष की संभावना है| अस्थमा एवं गुप्त रोग से पीड़ित हो सकते है।
 

मकर राशि


आपके स्वभाव में कठोरता रहेगी| शंका की प्रवृत्ति बढ़ेगी| व्यापारिक कार्यों में प्रगति करेंगे। राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। चुनाव प्रचार में बढ़-चढ़कर भाग लेंगें| नया मकान खरीद सकते हैं। सरकार से लाभ की संभावना है। मित्रों से विवाद संभव है। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं| मां को रक्तचाप की बीमारी हो सकती है। संतान को वायरस का खतरा रहेगा| चुनाव में महिला प्रत्याशी को अपार जन समर्थन मिलेगा| लेखन कार्यों से आर्थिक लाभ संभव है| महिला मित्र या प्रेमिका से धोखा मिलने की संभावना है।
 

कुंभ राशि


नेतृत्व करने की क्षमता में वृद्धि होगी। सरकार से लाभ की संभावना है। नौकरी में तरक्की संभव है| मित्रों से धन लाभ हो सकता है। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना है| जीवनसाथी से मतभेद बने रहेंगे। कुटुंब में कलह हो सकती है। चुनाव में जनता का भारी समर्थन मिलेगा। राजनीति में आपको पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी| उदर विकार व गुप्त रोग से पीड़ित हो सकते हैं| बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं।
 

मीन राशि


धार्मिक सत्संग में रुचि बढ़ेगी। राजनीतिक और धार्मिक मंच पर खुले विचारों का संबोधन करेंगे। शिक्षा में थोड़ा बहुत व्यवधान आएगा| युवा सरकार के प्रति विरोध प्रकट करेंगे| मित्रों और घर परिवार के साथ चुनावी मुद्दों पर परिचर्चा करेंगे| बुजुर्गों एवं गुरुजनों का सही मार्गदर्शन मिलेगा। जीवन साथी के साथ मधुर संबंध बनेंगे| पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आर्थिक संकट से छुटकारा मिलेगा| सत्ता परिवर्तन के लिए प्रयासरत रहेंगे।
ज्योतिषाचार्य नीरज शर्मा
कानपुर (उत्तर प्रदेश)