3

Recent News

PMFME योजना में ₹10 लाख का लोन या सब्सिडी? 59 मिनट में पैसा मिलेगा? जानिए वायरल दावे का पूरा सच..

PMFME: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि अगर कोई व्यक्ति कारोबार के…

Pilibhit News: 'वादे नहीं भुगतान चाहिए, हमको अपना दाम चाहिए' - किसान! मिलों की नीलामी, लेकिन किसान खाली हाथ..

Pilibhit News: पीलीभीत में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दा एक बार फिर बड़ा सवाल बनकर सामने है। नवाबगंज…

Pilibhit Shocking News: जिंदा आदमी को कागजों में कर दिया ‘मृत’, रोक दी पेंशन! DM ने लिया बड़ा एक्शन, VDO सस्पेंड..

Pilibhit Shocking News: पीलीभीत में वृद्धावस्था पेंशन के सत्यापन में ऐसी गंभीर लापरवाही सामने आई, जिसने सरकारी रिकॉर्ड और जमीनी…

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

3

Recent News

PMFME: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि अगर कोई व्यक्ति कारोबार के…

Pilibhit News: पीलीभीत में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दा एक बार फिर बड़ा सवाल बनकर सामने है। नवाबगंज…

Pilibhit Shocking News: पीलीभीत में वृद्धावस्था पेंशन के सत्यापन में ऐसी गंभीर लापरवाही सामने आई, जिसने सरकारी रिकॉर्ड और जमीनी…

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Breaking News

Surendra Sharma Murder: पती को मारकर दफनाने वाली पत्नी के सनसनीखेज खुलासे, बताया क्यों और कैसे मारा?

Surendra Sharma Murder: पती को मारकर दफनाने वाली पत्नी के सनसनीखेज खुलासे, बताया क्यों और कैसे मारा?

Surendra Sharma Murder: आगरा में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। आरोप है कि एक महिला ने अपने पति की हत्या करने के बाद शव को घर के बाथरूम में दफना दिया और उसके ऊपर नया फर्श बनवा दिया। सबसे चौंकाने वाली बात यह बताई जा रही है कि महिला करीब 45 दिनों तक परिवार और पुलिस को गुमराह करती रही। पुलिस के मुताबिक मामला तब खुला जब महिला के जेठ को उसके व्यवहार पर शक हुआ। फिलहाल पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

आगरा के रेणुका धाम कॉलोनी का है मामला

जानकारी के मुताबिक सुरेंद्र कुमार शर्मा (44) मूल रूप से राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले थे। वह आगरा के सिकंदरा क्षेत्र की दहतोरा स्थित रेणुका धाम कॉलोनी में पत्नी रूबी, मां कमला और दो बेटियों के साथ रहते थे। उनकी शादी साल 2010 में हुई थी। उनकी पत्नी रूबी इटावा की रहने वाली है। दोनों की दो बेटियां हैं, जिनमें रिद्धी (13) और सिद्धी (9) शामिल हैं।

पति-पत्नी के बीच अक्सर होते थे विवाद

सुरेंद्र के बड़े भाई अनिल शर्मा ने बताया कि सुरेंद्र और रूबी के बीच अक्सर अनबन रहती थी। परिवार के मुताबिक दोनों के रिश्ते में काफी समय से तनाव चल रहा था। वहीं पुलिस पूछताछ में महिला ने दावा किया कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था और इसी वजह से वह परेशान थी।

18 मई को आया था पहला फोन

अनिल शर्मा ने बताया कि 18 मई की सुबह रूबी ने उन्हें फोन किया और कहा कि घर में कोई पुलिस का मामला बन गया है। उसने कहा कि वह तुरंत आकर उनकी मां और दोनों बच्चों को वहां से ले जाएं। जब अनिल ने पूरी बात पूछनी चाही तो उसने ज्यादा जानकारी नहीं दी।

रूबी ने यह भी कहा कि घर के अंदर मत आना। उसने बताया कि मां और बच्चों को घर से लगभग 100 मीटर दूर एक दुकान के पास बैठा दिया गया है और वहीं से उन्हें ले जाना है।

जेठ को बताया- पति पैसे लेकर घर छोड़कर चला गया

अनिल शर्मा जब आगरा पहुंचे और बच्चों व मां को लेकर जाने लगे, तभी रूबी का दोबारा फोन आया। उसने कहा कि सुरेंद्र लड़ाई करके घर से चले गए हैं और जाते समय 5 हजार रुपये भी ले गए हैं। उसने यह भी बताया कि सुरेंद्र ने कहा है कि वह 2-3 दिन बाद फोन करके अपनी जानकारी देंगे।

बाद में खुद भी राजस्थान चली गई

19 मई की शाम को रूबी ने फिर अनिल शर्मा को फोन किया और कहा कि उसका मन आगरा में नहीं लग रहा है और उसे भी बच्चों के पास ले जाया जाए। इसके बाद अनिल आगरा पहुंचे और रूबी को भी राजस्थान लेकर चले गए। बताया गया कि रूबी करीब 7-8 दिनों तक वहीं रही।

भाई ने दर्ज कराई गुमशुदगी

जब कई दिनों तक सुरेंद्र का कोई पता नहीं चला तो 26 मई को उनके बड़े भाई अनिल शर्मा ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। परिवार के मुताबिक इस दौरान रूबी लगातार पुलिस के साथ पति की तलाश करती रही और बीच-बीच में रोती भी थी।

पुलिस के साथ खोजबीन करती रही और रोने का भी करती रही नाटक

अनिल शर्मा ने बताया कि उन्हें रूबी का व्यवहार कुछ अजीब लगने लगा था। उन्हें शक होने लगा कि कहीं वह कुछ छिपा तो नहीं रही है। उन्होंने रूबी से कहा कि अगर कोई परेशानी है तो वह खुलकर बता सकती है और वह उसका साथ देंगे।

अनिल के मुताबिक उन्होंने कहा कि अगर वह किसी परेशानी में फंस गई है तो सच बता दे। इसके बाद रूबी ने कथित तौर पर पूरी घटना कबूल कर ली।

पुलिस ने बाथरूम का फर्श तुड़वाया

शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अनिल शर्मा ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूर बुलाए गए। करीब 20 मिनट तक फर्श तोड़ा गया और उसके बाद गड्ढा खोदा गया।

पुलिस के अनुसार जब गड्ढा खोदा गया तो वहां शव काफी हद तक गल चुका था और केवल कंकाल मिला। इसी वजह से उसी दिन पोस्टमार्टम नहीं हो सका। पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के लिए टीम बनाने की बात कही है।

महिला ने पुलिस को क्या बताया?

पुलिस पूछताछ में महिला ने कथित तौर पर बताया कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। उसने कहा कि वह इससे परेशान हो चुकी थी। आरोप है कि उसने 17 मई की रात खीर में 18 से ज्यादा नींद की गोलियां मिलाकर पति को खिला दीं।

महिला ने बताया कि 18 मई की सुबह पति को मृत अवस्था में देखकर वह घबरा गई। इसके बाद उसने पहले बच्चों और सास को वहां से भेजा और फिर कमरे से शव को खींचकर बाथरूम तक ले गई। वहां उसने फावड़े से गड्ढा खोदा और शव को दफना दिया।

आठ दिन बाद बाथरूम में बनवाया नया फर्श

पुलिस के मुताबिक महिला घटना के बाद कुछ समय के लिए राजस्थान चली गई थी। फिर करीब आठ दिन बाद वापस आगरा लौटी और मजदूर बुलाकर बाथरूम में नया फर्श बनवा दिया। आरोप है कि इसके बाद वह उसी बाथरूम का इस्तेमाल करती रही और करीब 45 दिनों तक पूरे मामले को छिपाने की कोशिश करती रही।

पुलिस क्या कह रही है?

एसीपी अमीषा सिंह के मुताबिक 26 मई को सुरेंद्र शर्मा की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पत्नी की भूमिका सामने आई। फिलहाल महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मामले की कई अहम बातें अब फॉरेंसिक जांच और आगे की पुलिस जांच के बाद साफ होंगी।